दुर्ग

झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि
26-May-2021 7:05 PM
झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा दुर्ग विधायक अरुण वोरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर आरएन वर्मा सभापति राजेश यादव कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू की उपस्थिति में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विधायक अरुण वोरा ने कहा 25 मई 2013 के दिन प्रदेश में परिवर्तन यात्रा  में निकले कांग्रेसियों के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। यह पूरा नक्सली हमला ऐन विधानसभा चुनाव के पहले हवा था। इसलिए इस हमले की कांग्रेस हमेशा उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की थी, लेकिन तत्कालिक भाजपा सरकार ने कभी निष्पक्ष जांच नहीं की। झीरम में शहीद कांग्रेस  नेताओं को छत्तीसगढ़ के विकास और पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही इसलिए आज आज भी कांग्रेसी उनका स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि इस हमले से कांग्रेस के इतने वरिष्ठ नेताओं को खोने से कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत दुखी थे। आज भी कांग्रेस में नंद कुमार पटेल, विद्या चरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा की कमी कार्यकर्ताओं को खलती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा राजकुमार पाली राजकुमार साहू महीप सिंह भूवाल  एल्डरमैन देव सिन्हा जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, नंदू महोबिया, शिवाकांत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर, सिंह पाशी अली, राकेश सिन्हा अशोक मेहरा, हेमंत तिवारी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। 

कांग्रेसियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सभी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news