दुर्ग

नेहरू को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
28-May-2021 6:48 PM
 नेहरू को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग, 28 मई। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की  पुण्यतिथि पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल,  पूर्व महापौर आर एन वर्मा व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  राजेंद्र साहू  की विशेष उपस्थिति में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री वोरा ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता के आंदोलन का नेतृत्व किया और देश को 400 सालो की गुलामी की बेडिय़ों से देश को आजाद कराया। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु  ने अपने लगभग 17 सालों के सफल कार्यकाल में देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया, हरित क्रांति को साकार किया, गुटनिरपेक्षता की नीति को देश में सफलतापूर्वक लागू किया । विश्व बंधुत्व शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के सिद्धांतों को मजबूत कर भारत को विश्व के नक्शे में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नंदू महोबिया, प्रवक्ता नासिर खोखर ,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, महिप सिंह भुवाल, विशिष्ठपौर मनीष यादव, शिवाकांत तिवारी,हेमंत तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, अलख नवरंग,,पाशी अली, अशोक मेहरा, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक राजपूत, अजहर जमील,मासूम अली  उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news