दुर्ग

भाजपाईयों ने किया रक्तदान
31-May-2021 6:13 PM
भाजपाईयों ने किया रक्तदान

उतई, 31 मई।  सांसद  सरोज पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, जिला महामंत्री द्वय नटवर ताम्रकार व ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी व कांतिलाल जैन, जिला मंत्री व भाजयुमों जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व अन्य पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news