दुर्ग

भाजपाई बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां - राजेंद्र
02-Jun-2021 6:51 PM
भाजपाई बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां - राजेंद्र

दुर्ग, 2 जून। केंद्र सरकार के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं के बयानों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने शर्मनाक करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि कोविड संकट से पूरा देश त्रस्त है. वहीं डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता दूसरी पार्टी के नेताओं पर छींटाकशी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं को हंसी-ठिठोली करना छोड़ केंद्र सरकार की 7 साल की उपलब्धियां बताना चाहिए। श्री साहू ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि रमन समेत अन्य भाजपा नेता देश की जनता को बताएं कि 2014 और 2019 के चुनावों में किए गए वायदों में से कितने वादे पूरे किए गए। देश की विकास दर कितनी बढ़ी और कितने युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा नेता यह भी बताएं कि सात साल में किसानों की आय में कितनी बढ़ोतरी हुई। विदेशों से कितना काला धन आया। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता को कितनी राहत मिली।

राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 साल में देश को कई साल पीछे धकेल दिया है। जनहित के कार्य नहीं हुए। 
केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने की नीयत से भाजपा नेता अपना राजधर्म निभाना छोडक़र विपक्षी दलों पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा के खासमखास बाबा रामदेव ने पहले एलोपैथिक दवाइयों को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहकर कोरोना वारियर्स का अपमान किया। अब वैक्सीनेशन को लेकर दिग्भ्रमित करने वाले बयान दे रहे हैं। इससे देश की जनता असमंजस की स्थिति में है। बाबा रामदेव ने अपने वक्तव्य में कहा है कि वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए एलोपैथी वैक्सीन की जरूरत नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news