दुर्ग

सुभाष सिंह बेलचंदन का निधन, शिक्षा व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति-देवेन्द्र
04-Jun-2021 5:41 PM
सुभाष सिंह बेलचंदन का निधन, शिक्षा व  कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति-देवेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 4 मई।
ग्राम नेवई बस्ती निवासी वनांचल गेड़ी नृत्य सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक-निदेशक एवं शासकीय प्राथमिक शाला चिलमगोटा (रेंगाडबरी, डौंडीलोहारा) के सहायक शिक्षक सुभाष सिंह बेलचंदन का कोरोना से निधन हो गया। 

शिक्षक व कलाकार सुभाष सिंह बेलचंदन के संबंध में देवेन्द्र हरमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष सिंह बेलचंदन ने अनेक प्रदेशों में जाकर बच्चों की कला को प्रदर्शित किया। वे कला व शिक्षा के क्षेत्र में गांव-गांव के चहेते शिक्षक थे, जिन्होंने विलुप्त होती छत्तीसगढ़ी परम्परा गेड़ी नृत्य को नए कलेवर मव प्रस्तुत करने वनांचल गेड़ी नृत्य सांस्कृतिक संस्था की स्थापना किए जिसके संस्थापक व निदेशक थे। वे छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के अगुवा सेनानी थे, आदर्श दशहरा उत्सव समिति नेवई के संगीतकार थे। बालोद जिले के शिक्षा के क्षेत्र में मिल के पत्थर शिक्षा ज्योति में भी उन्होंने आवाज और संगीत देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के देवेन्द्र हरमुख, श्रवण कुमार यादव, सुभाष गजेन्द्र, एलेन्द्र यादव, अश्वनी सिन्हा, प्रह्लाद कोसमार्य, संजय सेन, नारायण साहू, अनिल दिल्लीवार, छविलाल साहू, द्रोण सार्वा सहित ऐनुका सार्वा, कादम्बिनी यादव, सुरेश दिल्लीवार, खेमन्त साहू, किशन साहू ने गहरा शोक व्यक्त किये है। 

इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक संगठनों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है तथा उनके निधन को शिक्षा व कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news