राजनांदगांव

बढ़ती कीमत के विरोध में पेट्रोल पंपों में कांग्रेस का धरना
11-Jun-2021 2:43 PM
बढ़ती कीमत के विरोध में पेट्रोल पंपों में कांग्रेस का धरना

पेट्रोल पंपों में प्रदर्शन करते मोदी सरकार पर तीखे प्रहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून।
पेट्रो उत्पादों के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को जिलेभर के पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। कांग्रेसियों ने तीखे हमले करते आरोप लगाया कि गलत आर्थिक फैसलों से देश महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों के सामने धरना दिया। 

कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए तक पहुंच गया है। आज सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। शहर के ईमाम चौक स्थित पेट्रोल पंप में महापौर हेमा देशमुख, हफीज खान, धनेश पटिला, विवेक वासनिक, कुलबीर छाबड़ा, श्रीकिशन खंडेलवाल,सिद्धार्थ डोंगरे, आसिफ अली, अब्बास खान, मेहुल मारू, रशीद अहमद, भोजू भाई ने धरना दिया। वहीं नेहरू नगर के समीप पेट्रोल पंप में रूबी गरचा के मार्गदर्शन में कांग्रेस  कार्यकर्ता निसार अली, फिरोज याशिनी, रणदीप गोंगड़े, आफताब अहमद, गोपाल मानिकपुरी, नवीनत निकोसे, सलमान खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news