दुर्ग

पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
12-Jun-2021 7:59 PM
 पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि के  खिलाफ  कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री झीरम घाटी में शहीद विद्याचरण शुक्ला के तैलीय चित्र पर माल्याअर्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।
 तत्पश्चात कांग्रेसियों के विधायक  अरुण वोरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल,  पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति  राजेश यादव, साडा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर एवं दुर्ग शहर के पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों के नेतृत्व में कांग्रेस जन देश में मोदी सरकार जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि की है। उसके विरोध में हाथ में स्लोगन लिखी हुई तख्ती लेकर पटेल चौक स्थित हमारा पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आम लोगों को बताया गया कि किस तरह से मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी वृद्धि की है। वहीं बैठकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की एवं जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ  गीत गाकर प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण अलताफ अहमद, अजय मिश्रा,राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, दीपक साहू, नासिर खोखर, देवेश मिश्रा, मीना मानिकपुरी, विकास यादव, अलख नवरंग, अनूप वर्मा, चन्ने भाटिया, मीना पाल, भगवती ठाकुर, कमलेश नागरची, एनी पीटर, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news