दुर्ग

पूर्ण शराबबंदी भाजपा के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी रहेगा शामिल
13-Jun-2021 6:29 PM
पूर्ण शराबबंदी भाजपा के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी रहेगा शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को फ्लाप बताया है। 
उन्होंने राज्य के कांग्रेस सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के साथ पूरा न्याय, कानून व्यवस्था दुरुस्त, भ्रष्टाचार का खात्मा समेत अन्य तमाम वादे किए थे, लेकिन सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस अपने मूल वादों को ही भूल गई और वादों के विपरित कार्य को अंजाम दिया है। जिसका बड़ा उदाहरण राज्य में पूर्ण शराबबंदी के स्थान पर शराब की होम डिलीवरी व प्रीमियम शराब दुकानें शुरु करना है। भूपेश सरकार के इन वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है। फलस्वरुप जनता भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को विश्वासघात व अराजकता का काला अध्याय मान रही है। 

श्री साय ने बताया कि 17 जून को भूपेश सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस राज्य सरकार के वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश भाजपा ने 12 जून से हल्ला बोल अभियान का शंखनाद किया है। अभियान के तहत 13,14 व 15 जून को मंडल स्तर के कार्यकर्ता पांच शक्ति केन्द्रों में जाएंगे। साथ ही 16 जून को मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व नाकामियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा 17 जून को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक,  सरोज पांडेय के अलावा अन्य नेता रायपुर में प्रेसवार्ता कर भूपेश सरकार की विफलताओं को गिनवाएंगे। यह बातें दुर्ग जिला के प्रथम प्रवास पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news