रायगढ़

धरमजयगढ़ के जंगल में एम्बुलेंस में प्रसव, दोनों स्वस्थ'
14-Jun-2021 5:01 PM
धरमजयगढ़ के जंगल में एम्बुलेंस  में प्रसव, दोनों स्वस्थ'

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 जून।
कोरोना महामारी के बीच लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में 108 संजीवनी एक्सप्रेस अपने नाम के अनुरूप महती भूमिका निभा रही है। जिले के घने जंगल वाले इलाके में रविवार सुबह 6 बजे 108 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है और जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ ब्लॉक के उपरसलखेटा की 28 वर्षीय राधिका सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। रविवार सुबह 5.30 बजे परिजनों ने 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के ईएमटी महेंद्र कुमार चन्द्रा और पायलट लक्ष्मीकांत यादव तुरंत गांव पहुंचे। महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था कि इसी दौरान गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी महेंद्र ने गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए परिजनों से बात कर  जंगल में एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। डॉ. सचिन के सलाहनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजते ही परिजन भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने सुरक्षित प्रसव के लिए 108 टीम का धन्यवाद किया। महिला के परिजनों ने बताया कि अगर थोड़ी सी भी देर होती तो स्थिति कुछ और होती। 108 के यह दोनों लोग हमारे लिए देवदूत बनकर आए। वहीं सुरक्षित प्रसव के बाद माँ और नवजात बेटी बॉय को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कुमरता में भर्ती कराया गया।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news