दुर्ग

कांग्रेस सरकार की ढाई साल की विफलता को बूथ स्तर तक ले जाएंगे
14-Jun-2021 5:16 PM
कांग्रेस सरकार की ढाई साल की विफलता को बूथ स्तर तक ले जाएंगे

भाजपा कसारीडीह बोरसी मंडल की बैठक हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 14 जून।
कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिसमें विविध आगामी कार्यक्रमों की रूप तैयार की गई। मंडल नवगठन के उपरांत यह प्रथम कार्यकारिणी बैठक था, जिसमें मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि हम सभी के कंधों पर एक महती जिम्मेदारी है आने वाले समय में आप सभी इस क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता है और भाजपा को शीर्ष तक ले जाने में आप सभी की अग्रणी भूमिका रहेगी, जिसके लिए एड़ी चोटी लगा देंगे ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।

मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन ने कहा कि छग कांग्रेस सरकार के ढाई साल की विफलता को लेकर हम बूथ स्तर तक जाएंगे एवं किसानों के साथ हो रहे हैं। अन्याय के खिलाफ, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छला गया है. शराब की पूर्ण बंदी के नाम पर मां गंगा की झूठी कसम खाकर उसे मैली करने का अपकर्म किया है। ऐसे ही प्रदेश सरकार के अनन्य अपूर्ण विषयों को लेकर विफल हुई जिसके लिए सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच जाने की नितांत आवश्यकता है। दुर्ग जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि प्रत्येक बूथों पर सरल पोर्टल कार्य करना है एवं उसे कैसे सरलता के साथ कर सकते है इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए 25-25 भाजपा के कार्यकर्ता बनाना हैं और उनकी जानकारी को डाटा एंट्री कर जिले को सौंपनी है। बैठक का संचालन महामंत्री पोषण साहू व आभार राकेश यादव ने किया। 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री गजेंद्र यादव, जिला मंत्री मनोज मिश्रा,  मुकेश दिल्लीवार, मंडल मंत्री लेमकला वैद्य, लाकेश्वर साहू, कौशल साहू, संजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रशांत साहू, देवेंद्र टंडन, अमृत दास नौरंगे, मनोज यादव, विपिन चावड़ा, राजकुमार यादव, पार्षद हेमा जग्गी शर्मा, अश्वनी साहू, स्मिता महाडिक, संतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news