दुर्ग

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने किया यज्ञ
17-Jun-2021 6:26 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ  भाजयुमो ने किया यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जून।
भूपेश सरकार के ढाई साल के वादा खिलाफी के विरोध में चंडी शीतला मंडल भाजपा एवं मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधन में भूपेश सरकार की सद्बुद्धि हेतु सद्बुद्धियज्ञ का आयोजन दुर्गा चौक शंकर नगर में किया गया। जिसमें भूपेश सरकार द्वारा शराब बंदी के वादे से मुकरना, किसानों को बोनस में छलावा, बेरोजग़ारी भत्ते के वादे से पीछे हटना साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये गये हर एक वादे से मुकरने के ख़िलाफ़ जनता के बीच जाकर भूपेश सरकार के सद्धबुधि यज्ञ चंडी शीतला मंडल एवं मंडल युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जि़ला महामंत्री ललीत चन्द्राकर, मंडल प्रभारी बोधन यादव, शेखर चन्द्राकर, मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, रजनीश श्रीवास्तव,कालिन्दी साहू,  जितेंद्र साहू, विकास ताम्रकार एवं वार्ड के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

वादा खिलाफ़ी के विरोध में प्रदर्शन
भूपेश सरकार के ढाई साल के वादा खिलाफ के विरोध में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। इस कड़ी में चंडी शीतला मंडल द्वारा शक्तिकेन्द्र स्तर विरोध प्रदर्शन में शक्ति केंद्र 2 और 3 राजीव नगर केजुमिल एवं चंडी मंदिर के पास किया गया है। जिसमें भूपेश सरकार द्वारा शराब बंदी के वादे से मुकरना, किसानों को बोनस में छलावा, बेरोजग़ारी भत्ते के वादे से पीछे हटना साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये गये हर एक वादे से मुकरने के ख़िलाफ़  जनता के बीच जाकर भूपेश सरकार का पर्दाफ़ाश चंडी शीतला मंडल द्वारा किया गया। 

इसमें प्रमुख रूप से जि़ला मछुआ प्रकोष्ठ संयोजक नरेंद्र बंजारे,मंडल अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर, मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार,बंटी चौहान, उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन, पार्षदगण मनीष साहू, चमेली साहू, मंडल मंत्री यशवंत चक्रधारी, टोमेश साहू, विरेंद्र तनना, अश्वनी चंदेल, कुणाल एवं योगेन्द्र साहू आदि वार्ड के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news