राजनांदगांव

उमस से परेशान लोगों को बारिश ने दी राहत
02-Jul-2021 3:51 PM
उमस से परेशान लोगों को बारिश ने दी राहत

दिनभर आसमान में छाए रहे बादल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जुलाई।
सुबह से आसमान में छाए बादल के बीच झमाझम बारिश होने से लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। गत् दिनों मानसून की दस्तक के बीच बारिश थमने के बाद जहां तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोग गर्मी और उमस से हलाकान थे। वहीं शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शुक्रवार को लगभग चार घंटे झमाझम बारिश होने से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

सप्ताहभर पूर्व मानसून ने अपनी दस्तक दे दी थी। इसके बाद करीब सप्ताहभर तक बारिश नहीं होने से  तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों गर्मी और उमस बढ़ गई थी। वहीं किसानों ने खेती कार्य की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इधर आज बारिश होने से लोगों को राहत मिली। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में ठंडकता बनी रही।

आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह लगभग 11 बजे से शुरू हुई बारिश करीब दोपहर 3 बजे तक झमाझम चलती रही। लोग बारिश से बचने फ्लाई ओवर और दुकानों के बरामदे में आसरा लेते नजर आए। वहीं दोपहर को बारिश बंद होने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे। इधर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने से जहां लोगों को  गर्मी और उमस से राहत मिली। झमाझम बारिश होने से सडक़ों और मैदानी तथा गड्ढों में पानी भर गया था। वहीं दो पहिया वाहनों से आवागमन करने वाले रैनकोट का भी सहारा लेते दिखे। इधर पैदल चलने वाले लोग छाता के सहारे अपने गंतव्य तक जाते दिखे। ऐसे में बारिश शुरू होने से छाता और रैनकोट की मांग भी बढऩे लगी है। 

रैनकोट व छातों की बढ़ी मांग
लॉकडाउन के बीच मिली छूट के बीच बाजार में छाता और रैनकोट की दुकानें सज चुकी है। लोग बारिश से बचने छाता और रैनकोट की खरीदी करने दुकानों तक पहुंचने लगे हैं। इधर व्यापारी भी बारिश के मद्देनजर स्टॉक कर दुकानें सजाने लगे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news