बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 10 जुलाई। बकावंड ब्लॉक में आज सद्भावना भवन में बैठक आहुत की गई, जिसमें मुख्य रूप से धर्मान्तरण, गौ सेवा एवं रक्षा और सेवा सुरक्षा संस्कार केंद्रों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला मंत्री हरी साहू ने सेवा सुरक्षा संस्कार के बारे में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को बताया और प्रत्येक मंगलवार मंदिर में साप्ताहिक मिलन का आयोजन करने को कहा।
जिला संयोजक अविनाश सिंह गौतम ने धर्मान्तरण व गौ रक्षा पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिला मंत्री व जिला संयोजक ने मुख्य रूप से धर्मान्तरण को रोकने पर जोर दिया। साथ ही बकावंड प्रखंड के उपखंडों कोसमी,बकावंड व जैतगिरी की समिति की घोषणा जिला मंत्री हरि साहू ने की।
बकावंड उपखंड के अध्यक्ष आलोक पटनायक, मंत्री जैनम कश्यप,संयोजक सोम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुंदर लाल सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख राधे श्याम ठाकुर व दीपक यतलाम, साप्ताहिक मिलन प्रमुख मुकेश सेठिया, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख यशवंत सेठिया व नयन कुमार सेठिया। कोसमी उपखंड के अध्यक्ष बालाजी बघेल, उपाध्यक्ष महेंद्र सेठिया, मंत्री राधेश्याम बघेल, संयोजक विजय बिसाई, गौ रक्षा प्रमुख दुर्गेश बिसाई, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अरुण बिसाई हैं।
जैतगिरी उपखंड के अध्यक्ष मुकेश सेठिया, उपाध्यक्ष विशाल कविराज, मंत्री शिव प्रतीक सिंह बैश, संयोजक दीपक सेठिया हैं।
बैठक में जिला मंत्री हरि साहू, जिला संयोजक अविनाश सिंह गौतम,जिला सह संयोजक राम चन्द्र पुजारी, प्रखंड अध्यक्ष पाकलु कश्यप, विद्याधर सेठिया जिला कार्यसमिति सदस्य, नरेंद्र सेठिया प्रखण्ड मीडिया प्रभारी, जगदलपुर नगर सह संयोजक रोहन घोष व हनी दुल्हानी, मुन्ना कोरी, संजू मौर्य,नीरज पटेल, सूरज सिंह चंदेल बैठक में उपस्थित थे।