राजनांदगांव

बसेली का मॉडल गौठान मल्टी एक्टीविटी केन्द्र के रूप में हो रहा विकसित
22-Jul-2021 7:48 PM
बसेली का मॉडल गौठान मल्टी एक्टीविटी केन्द्र के रूप में हो रहा विकसित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई।  शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गुरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम बसेली का मॉडल गौठान मल्टी एक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। इस गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से आत्मनिर्भर बन रही है। इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को गौठान में रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम बसेली के मॉडल गौठान में की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान के महिलओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्र्थिक गतिविधियां कर आत्मनिर्भर हो रही है। यह गौठान अन्य गौठानों के लिए आदर्श गौठान है। उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, बाड़ी, चारागाह, पौधरोपण के साथ महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गौठान में फलदार पौधा, सहजल, अदरक एवं हल्दी का पौधा लगाएं।

कलेक्टर सिन्हा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गौठान के प्रत्येक समूह अलग-अलग कार्य करें। समूह की सभी महिलाओं को आय प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही कार्य सतत रूप से चलना चाहिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट पैकेजिंग के पैकेट में स्वसहायता समूह का नाम जरूर लिखे। उन्होंने गौठान में संधारित रजिस्टर का अवलोकन कर कहा कि अन्य गौठानों द्वारा इसका अनुकरण किया जाए। गौठानों में चल रहे कार्यों का हिसाब-किताब जरूर रखें। ग्राम सचिव रेणुका बारसागढ़े ने बताया कि गौठान में 164 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा चुका है और सभी का विक्रय कर दिया गया है।

कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम सरखेड़ा के गौठान का निरीक्षण कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में तेजी लाएं। उन्होंने गौठान में शेड निर्माण के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करें और स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए कार्य प्रारंभ कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मानपुर राहुल रजक, जनपद सीईओ डीडी मंडले, तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा, नायब तहसीलदार श्रेजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news