राजनांदगांव

भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
25-Jul-2021 6:33 PM
भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

महिला मोर्चा की प्रथम बैठक आयोजित

राजनांदगांव, 25 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय प्रथम बैठक भाजपा कार्यालय में गत् दिनों आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख शामिल हुए। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में भूपेश सरकार की असफलता को जन-जन तक पहुंचाने महिला मोर्चा कमर कस लें एवं सरकार की असफलताओं को प्रमुखता से लोगों को बताएं। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों को एक साथ मिलकर चलने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी अर्चना चौबे एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने भी संगठनात्मक गतिविधियों पर अपना विषय रखा।  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद ने भी अपने विचार रखे। बैठक में 20 मंडलों की बहने उपस्थित थी। मीडिया सेल के अनुसार बैठक का शुभारंभ एकता अग्रहरी द्वारा वंदे मातरम गीत से किया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष किरण साहू द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news