राजनांदगांव

मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को योग और अध्यात्म का दिया ज्ञान- पवन
25-Jul-2021 6:35 PM
मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को योग और अध्यात्म का दिया ज्ञान- पवन

ई-प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रदेश संगठन महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 25 जुलाई।
भाजपा का प्रशिक्षण सत्र निरंतर प्रत्येक शनिवार को आहुत किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के विषय के माध्यम से कार्यकर्ताओं को देश की परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ई-प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से बैठक लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षों से भारत का स्वाभिमान और भारत के बाहर अन्य देशों में रहने वाले भारतीय लोगों में देश के प्रति गर्व का भाव बढ़ा है।

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते श्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के सभी देशों को। जिसमें घोर विरोधी पाकिस्तान भी शामिल था, उन्हें आमंत्रित कर पूरे विश्व को सामाजिक समरसता और मैत्री भाव का संदेश दिया था, जिस पर चलते आज भारत ने चीन को छोड़ सभी देशों के साथ आपसी मैत्री कर अपना दबदबा कायम रखा है। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को योग के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में रास्ता दिखा रहा है। साथ ही अध्यात्म एवं परिवार संबंधों की बहुत बड़ी पाठशाला भारत विश्व को सिखा सकता है। 

श्री साय ने कहा कि भारत का अध्यात्म अपने आप में पूर्ण जीवन दर्शन को बताता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूलमंत्र आनंद भारत में ही महसूस किया जा सकता है। मीडिया सेल के अनुसार ई-प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। तत्पश्चात एकल गीत का गायन एकता अग्रहरी ने किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गांधी ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news