कोण्डागांव

महिलाओं का सम्मान करने में कांग्रेसी असक्षम- महिला मोर्चा
25-Jul-2021 10:27 PM
महिलाओं का सम्मान करने में कांग्रेसी असक्षम- महिला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 जुलाई। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी का जिला भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज किया है।

जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में 25 जुलाई को आयोजित प्रेस वार्ता मे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि, हम प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का अपमान सहन नहीं कर सकते। उनकी तुलना फूलन देवी से की गई है। हम फूलन देवी का भी सम्मान करते हैं, लेकिन डी पुरंदेश्वरी एक सभ्य राजनीतिक परिवार से आती हैं, उन्हें उनकी इस तरह से तुलना करने को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। कवासी लखमा को माफी मांगनी चाहिए।

वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम ने कहा कि, कॉंग्रेस पार्टी के इतिहास के अनुरूप है, वे हमेशा से ही महिलाओं का अपमान करते आ रहे हंै। सत्ता के मद में चूर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा एक महिला के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल करना उनकी घटिया सोच औऱ संस्कार का परिचायक है। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से उक्त मंत्री द्वारा बेतुका बयान दिया जा रहा है। जिन माताओं बहनों के वोट से कांग्रेस सत्ता में आई है, वहीं महिलाएं आने वाले समय मे कांग्रेस को धूल चटाएंगी। मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए एवं अनर्गल बयानबाजी छोड़ प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए बेहतर कार्य करने चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, लक्ष्मी ध्रुव, इना श्रीवास्तव, रेखा साहू व अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news