महासमुन्द

नगर आगमन पर अग्नि चंद्राकर का स्वागत
26-Jul-2021 7:23 PM
नगर आगमन पर अग्नि चंद्राकर का स्वागत

   घोड़ारी से नगर तक जगह-जगह कार्यकर्ता उमड़ पड़े   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जुलाई। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोशीला और आतिशी स्वागत किया। घोड़ारी ओवरब्रिज से महासमुंद नगर के नेहरू चौक, कांग्रेस भवन तक जगह-जगह समर्थकों की भीड़ ने फूल मालाओं, जोशीले नारे, डीजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

घोड़ारी ओवरब्रिज के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चन्द्राकर, कृष्णा चंद्राकर,  लक्ष्मण पटेल, यतेंद्र साहू, अमर चंद्राकर, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, नारायण नामदेव, झालाराम चंद्राकर, बबलू चावला, निहाल सोनकर, जय पवार, निखिल चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, कमलनारायण दुबे, बृजेन्द्र बंजारे,ममता चंद्राकर, हीरा बंजारे, कुणाल चंद्राकर, सिद्धार्थ चंद्राकर, वसीम खान, मदन भारती, युवराज साहू, सौम्य साहू, मानिक साहू आदि ने स्वागत किया। उसके बाद धीरज सरफराज के नेतृत्व में पंकज साहू, साहिल सरफराज, रिंकू महानन्द सहित युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया।

इसी क्रम में वीर ढाबे के पास हर्षित चंद्राकर व साहेब चावला के नेतृत्व में विजय साहू, टीकम साहू आदि ने स्वागत किया। कांग्रेस के युवाओं ने व मालधक्का के पास जसबीर सिंह मक्कड़ व साथियों ने स्वागत किया। साराडीह तिराहे पर हुलासगिरी गोस्वामी, रेलवे फाटक के पास बिहारी पटेल व खरोरा में सरपंच देवदत्त चंद्राकर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। विठोबा टाकीज चौक पर प्रकाश राव साकरकर, अमन चंद्राकर, अक्षय प्रकाश राव साकरकर, देवेन्द्र चंद्राकर, यूसुफ सैफी, हर्ष वर्धन साहू आदि ने स्वागत किया। स्वामी चौक पर मेहुल सूचक, अजय नायडू, शफीक चौहान, नासिर खान, गोविंद स्वामी, आसिफ खान, वकील चौहान, इमरान अहमद, मोइन खान आदि ने स्वागत किया।

 स्वागत रैली के बाद कांग्रेस भवन में सभा को संबोधित करते हुए छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने अपने मनोनयन के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छे से अच्छा बीज मिले यही प्राथमिकता होगी। यह बड़ी चुनौती है। बीज निगम के प्रति किसानों का विश्वास कम हुआ था। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप किसानों का विश्वास बढ़ाने का काम करेंगे।             

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, छग बीज अनुसंधान उप समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, अधिवक्ता नरेंद्र दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल ने तथा आभार प्रदर्शन ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन साहू ने किया। सभा में युवा नेता सूर्यकांत तिवारी, प्रमोद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news