छत्तीसगढ़ » गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 29 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। रविवार को पार्टी की तरफ से रायपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पहुंचे थे। इस सम्मेलन में भाग लेने अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे।
मोहन चक्रधारी ने बताया कि इस सम्मेलन से पहले नवापारा में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई थी। रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लिए हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में सडक़ें खराब है, स्कूल, शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, वहीं कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय 36 वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पंद्रह साल बाद बड़ी उम्मीद के साथ लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी लेकिन भूपेश बघेल की सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया। मोहन चक्रधारी ने कहा कि आज अभनपुर क्षेत्र की जनता त्रस्त और परेशान हैं। प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की सरकार काम कर रही है यदि छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें मौका दिया तो हम भी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे, जो जनता के हितों के लिए काम करेंगी।
मोहन चक्रधारी ने बताया कि इस विशाल सम्मेलन में दिल्ली सरकार के केबीनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि पार्टी-संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिसमें सदस्यता महाअभियान चलाने के साथ कई स्तरों पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। साथ ही आम आदमी पार्टी युवाओं, महिलाओं, अनियमित कर्मचारियों और सभी वर्ग के हक के लिए मैदानी लड़ाई लड़ेगी।
नवापारा-राजिम, 29 नवंबर। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं मनहरण लाल वर्मा के आदेशानुसार माह के अंतिम रविवार को झंडा वंदन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इसी तारतम्य में 28 नवम्बर को नगर के अंबेडकर स्मारक चंपारण चौक में ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवा दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुर सिंह जगत, नगर सेवादल अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, मुरली सिंह राजपूत, पारागांव सेवादल अध्यक्ष रामेश्वर बांसवार, पारागांव सरपंच एवं कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष गिरवर रात्रे, विवेक साहू, विक्रम कहार, सुनील शर्मा, देवा सोना, सूरज जगत, प्रभात जगत, राजेश कंपान, हरीश कंपान, पुरुषोत्तम जगत, शत्रुहन जगत, मुरली कमपान, अरुण तांडी, आकाश सोना, संतु नवरंगे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गरियाबंद, 29 नवंबर। प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 30 नवम्बर मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री भगत 30 नवम्बर को पूर्वान्ह 11:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिचिया पहुंचेंगे।
जहां वे नवीन धान खरीदी केन्द्र एवं खाद्य गोदाम का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात श्री भगत हेलीकॉप्टर से ग्राम चिचिया से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.30 बजे मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरनाबहाल पहुंचकर नवीन धान खरीदी केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री भगत कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 3.10 बजे ग्राम सरनाबहाल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 नवंबर। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा जिले के पांच राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु नवीन पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल बिन्द्रानवागढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को गरियाबंद तहसील में पदस्थ किया गया है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के आरआई पुनीत राम यदु को बिन्द्रानवागढ़, राजिम के चन्द्रप्रकाश सोनी को छुरा, छुरा के बलदाऊ प्रसाद साहू को राजिम एवं भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में पदस्थ धनराज लांझेकर को राजस्व निरीक्षक मंडल देवभोग पदस्थ किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 नवंबर। देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यों एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाये जाने की पुष्टि सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नेताम का मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
नवापारा राजिम, 28 नवंबर। संविधान दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का संभागीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन के दौरान महासमुंद के पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू का अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयालु राम गाड़ा, धमतरी जिला प्रभारी पूरनलाल, हरिराम,चेतन बारले, लौटन गिलहरें, आशीष कुमार, अमित कुमार महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गत दिनों प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीमा पात्रा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, पूजा विधानी, महामंत्री चंपा देवी पावले, विभा अवस्थी, देवकी साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष सोना वर्मा, देवसिर सिन्हा, देवकी साहू, चेतना गुप्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्य, विशेष अमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।
छुरा, 28 नवंबर। शासकीय कचना घुरवा महाविद्यालय छुरा में संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता अनुभाग अधिकारी शीतल बंसल थे और अतिथि के रूप में तहसीलदार दुबे और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सलीम मेमन थे। अपने उद्बोधन में सलीम ने कहा कि हमारा संविधान सबसे बड़ा है, ये हमें अपने अधिकार और कर्तव्य को समझने में हमारी मदद करता है, हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष, समानता, शासन प्रसाशन की जवाबदेही का बोध कराता है।
मेमन ने छात्रों से कहा कि आप कठिन परिश्रम करे और अपने सुखद भविष्य का निर्माण करें, आप अभी से अपना एक लक्ष्य बना ले, और उसी के हिसाब से तैयारी करें। तहसीलदार दुबे ने भी छात्रों को संविधान के बारे में बताया और उनसे अपना अनुभव शेयर किया। अनुभाग अधिकारी शीतल बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में अगर हमें कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़े तो हमे पीछे नहीं हटना चाहिए, उन्होंने संविधान के बारे में विस्तार से बताया और अपनी संघर्ष और सफलता के बारे में छात्रों को बता कर प्रेरित किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का वचन करते हुए सभी को शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य पीके भोई, और सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 28 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने गरियाबंद नगर के विभिन्न वार्डो में पदयात्रा की और आम जनता से चर्चा कर उन्हे बढ़ती महंगाई के कारण गिनाए।
इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की विफलताएं आम जनता के बीच रखी। श्री शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महंगाई लगातार आसमान छु रही है। पेट्रोंल डीजल, रसोईगैस सभी के दाम बढ़ गए हंै। केन्द्र सरकार महंगाई रोकने नाकाम साबित हुई है।
2014 में भाजपा ने नारा दिया था महंगाई पर मार मोदी सरकार, लेकिन इसके उलट सात सालों में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल डीजल के भाव बढऩे से ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ गया और इसके चलते हर चीज महंगी हो गई। आज आम जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल डीजल में लगने वाले टैक्स को कम करे, जैसा 2014 में था, तो अपने आप देश में महंगाई कम हो जाएगी।
इसके पूर्व गरियाबंद आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर के तिरंगा चौक में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष केशु सिन्हा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओ ने आकाश शर्मा का जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद पदयात्रा करते हुए वे पीडब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पहॅुचे। इसके बाद उन्होने भूतेश्वर चौक से नगर के विभिन्न वार्डो के लिए पदयात्रा शुरू की।
इस दौरान महंगाई विरोध कई बैनर पोस्टर हाथ में लिए सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, अमित मिरी, संदीप सरकार, अवधेश प्रधान, योगेश साहू, रितेश दीक्षित, प्रवीण बाम्बोड़े, सेवा गुप्ता, अमृत पटेल, पंकज, एहसान मेमन, शैलेन्द्र दीक्षित, नवीन ध्रुव, गोपी तारके, फरदीन खान, शिखरदीप ठाकुर, धरमु गोड़, मुकेश रामटेके, योगेश बघेल, रूपेश साहू, लीलेश साहू सहित बड़ी संख्या मे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 नवंबर। रायपुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को सभागार गृह रेडक्रॉस भवन में रखी गई थी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा एवं सभी सदस्य, विभागीय व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सामान्य सभा की बैठक में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि असमय बारिश के कारण फसल नुकसान हो गया है। जब फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो गया था, ऐसे में अचानक हुई भारी बारिश से फसल प्रभावित हो गया है। अगर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एक नवंबर से धान खरीदी शुरू कर देती, तो आज अन्नदाता किसानों की फसल नष्ट नहीं होती। प्रदेश के किसान आज पूरी तरह से कर्ज में डूब चुके हंै। पहले खंड वर्षा के चलते फसल की पैदावार कम होने की अशंका थी, मगर बारिश ने तो पूरी तरह किसानों को बर्बाद कर दिया। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार अन्य राज्यों में मुआवजा देने जाती है। अब अपने राज्य की सुध भी नहीं ले रहे हैं। कृषि अधिकारियों से किसानों के खेतों का धान की पैदावार का निरीक्षण करवा कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने और बैंकों का ऋण माफ करने बोनस देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार बारदाने की व्यवस्था कर धान खरीद शुरू करें। रानी पटेल ने बताया कि एक तरफ धान की फसल नुकसान होने से अन्नदाता किसानों के पास कर्ज एवं घर परिवार की चिंता का विषय है तो दूसरी ओर जौंदा भाठा धान संग्रहण केन्द्र मे धान का उठाव नहीं होने के कारण बारिश में भीगकर धान सडक़र खाद बन गया है। प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को श्रीमती पटेल ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में मॉनिटरिंग कर शिक्षकों की व्यवस्था कराई जाए। जिन स्कूलों में बालिका शौचालय नहीं है या जर्जर हो चुका है वहाँ अतिशीघ्र व्यवस्था करवाने के लिए कहा। साथ ही स्कूलों मे मध्याह्न भोजन संचालित कर रही महिला स्वसहायता समूहों का वेतन भुगतान करने की बात कही। बताया कि लगभग चार महीने से भुगतान नहीं होने के कारण महंगाई के चलते महिला स्वसहायता समूहों को मध्याह्न भोजन संचालन करने मे बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी प्रकार पर्यावरण के लिए पिछली बैठक में नवापारा, पारागांव राइस मिल से राखड़ उडऩे के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है, उसमें का गंदा पानी किसानों के खेतों से होकर नदी में जा रही है जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। सभी समस्याओं को अतिशीघ्र दूर करने कहा।
ग्राम पंचायत तामासिवनी मे आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 1 जो नवापारा आरंग के मेन रोड में संचालित होने के कारण बच्चों के जान माल का खतरा होने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 1 को सुरक्षित व्यवस्थित स्थान पर बनवाने के लिए कहा। श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न मुद्दे पर अपनी बात रखी।
इस दौरान कई विभागीय अधिकारी से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर श्रीमती पटेल ने अधिकारियों के प्रति नराजगी जाहिर करते हुए कहा, हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है। हमारे क्षेत्र की जनता को हमशे ढेरों उम्मीदे हंै। अगर अधिकारी सही ढंग से काम नहीं करेंगे और हमारे द्वारा बैठकों में पूछे गये सवाल का जवाब में सिर्फ खाना पूर्ति करेंगे, क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने हितग्राही मूलक कार्यों में सहयोग प्रदान नहीं करेंगे, तो हम जनता की सेवा व परेशानी कैसे दूर करेंगे।
नवापारा-राजिम, 28 नवंबर। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू भाजयुमो मंडल नवापारा मीडिया प्रभारी ईश्वरी देवांगन के निवास पहुंचकर छोटे भाई ओमप्रकाश और बहू प्रेक्षा को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। श्री साहू ने नवदंपत्ति को आपसी सामंजस्य बनाए रखते हुए परिवार के बड़ों और छोटों के प्रति सम्मान बनाए रखने का मूलमंत्र दिया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, युवा नेता वीरेंद्र साहू, रजत राजपूत, मुकेश निषाद, डीहूराम साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 28 नवंबर। गरियाबंद वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ घूमते दिखने पर तेंदुआ को पकडऩे तीन पिंजरा लगाये गए थे, जिसमें कजनसरा में लगाए गए पिंजरा में कल एक मादा तेंदुआ पकड़ा गया, जिसे आज सुबह सुरक्षित उदंती सीतानदी अभ्यारण में छोड़ा गया।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बम्हनी, मरौदा, कोचेना, काजनसरा एवं समीपस्थ अन्य गांवों के रहवासी क्षेत्रों में तेन्दुआ के लगातार दिखने एवं बम्हनी एवं कोचेना में तेन्दुआ द्वारा जनहानि एवं जनघायल की घटना होने के कारण जन सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त के दिशा निर्देशानुसार मयंक अग्रवाल वनमंडलाधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से तीन पिंजरा लगाये गये थे।
कोचेना काजनसरा में लगाये गये पिंजरा में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे तेन्दुआ पकड़ा जाने की सूचना वहां पर तैनात सुरक्षा श्रमिकों द्वारा दी गई। सूचना पाकर वन परिक्षेत्र गरियाबंद की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पिंजरा को ग्रीन नेट से ढंका गया। पिंजरा को शासकीय वाहन से सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्पश्चात् प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) से अनुमति प्राप्त कर डॉ. सुधीर पंचभाई एवं डॉ. तामेश कंवर, पशुचिकित्सक गरियाबंद द्वारा उपवनमंडलाधिकारी गरियाबंद, वन परिक्षेत्र अधिकारी गरियाबंद की उपस्थिति में विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
पशुचिकित्सकों द्वारा मादा तेन्दुआ के दांत, पंजा, सिर एवं समस्त शरीर का परीक्षण किया गया। शरीर पर कहीं भी चोट वगैरह का निशान नहीं पाया गया तथा पशुचिकित्सकों द्वारा उसके स्वस्थ होने की पुष्टि की जाकर जंगल में मुक्त करने योग्य बताया गया। तत्पश्चात् उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार रहवासी क्षेत्रों से दूर शनिवार को उदंती सीतानदी अभ्यारण में उक्त मादा तेन्दुआ को पिंजरा से मुक्त किया गया। पिंजरा से निकलते ही तेन्दुआ जंगल की ओर तेजी से चला गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त के दिशा निर्देशानुसार तथा मयंक अग्रवाल वनमंडलाधिकारी गरियाबंद एवं पंकज राजपुत वनमंडलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन में तथा मनोज चन्द्राकर उपवनमंडलाधिकारी गरियाबंद, राजेन्द्र कुमार सोरी उपवनमंडलाधिकारी देवभोग के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त कार्य का सफल क्रियान्वयन हुआ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 27 नवंबर। आईएसबीएम विश्वविद्यालय, छुरा, गरियाबंद में संविधान दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि को एनसीसी कैडेट्स द्वारा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेन्ट गोकुल प्रसाद साहू के नेतृत्व में गॉड आफ ऑनर दिया गया। ‘विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.भूपेन्द्र कुमार साहू द्वारा 26 नवम्बर 2008 के मुंबई आतंकी घटना में शहीद हुए, जवानो को श्रद्धांजलि देते हुए, मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि सफलता का दूसरा नाम ही शीतल बंसल है। साथ ही सभी अतिथियों के प्रति स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. बी.पी. भोल ने अपने उद्बोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत का संविधान अन्य देश के संविधान से अलग है। जो हमें धर्मनिरपेक्षता, समानता, लैगिंक समानता, शासन-प्रशासन की जवाबदेही का बोध कराता है। देश के सफल संचालन में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका की प्रमुख भूमिका है। विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. आनंद महलवार ने अपने उद्बोधन में संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि भारत का संविधान एक ऐसे पुष्पगुच्छ की तरह है, जिसमें अनेक रंग बिरंगी फूलों की खुशबु है। प्रारूप समिति के अध्यक्ष, डॉ. भीमराव अंबेडकर के समक्ष एक कठिन चुनौती थी कि भारत जैसे विशाल देश के लिए, संविधान का निर्माण करना। हम सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शीतल बंसल अनुविभागीय दण्डाधिकारी, छुरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता सदैव त्याग मांगती है। युवावस्था में हम अत्यधिक कठिन परिश्रम कर अपने सुखद भविष्य का निर्माण कर सकते है। वर्तमान समय में कुछ कठिनाईयों का सामना करना भी पड़े तो हमें पिछे नहीं हटना चाहिए। असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
आप सभी लगातार प्रयास करें सफलता आपके कदम चुमेगी। स्वयं के संघर्षों को याद करते हुए, बताया कि लक्ष्य का निर्धारण कर लगातार परिश्रम के परिणामस्वरूप आज इस स्थान तक पहुंची हंू। अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि सभी विषय अपने आप में पूर्ण होते है, आवश्यकता होती है सिर्फ लगन और परिश्रम की।
इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा शपथ दिलाया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स जो कि कठिन प्रशिक्षण के बाद वापस लौटे थे, उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि को विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ.एन.के. स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए। सफल आयोजन के लिए कला एवं मानविकी संकाय को बधाई देते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं अधिकारी-कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. गरिमा दीवान, डॉ. गिरधारी लाल लोधी, ममता देवांगन, अश्वनी साहू, योगेश साहू एवं दीपेश निषाद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीतम साहू, सहायक प्राध्यापक इतिहास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संचालक द्वारा किया गया।
छुरा, 27 नवंबर। इंडियन रेडक्रास सोसायटी गरियाबंद संरक्षक मनोज पटेल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगविद, शिक्षक शंकर यदु और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ गरियाबंद के जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा के अभिनव पहल का व्यापक असर ग्राम पंचायत पाटसिवनी में हुए रिकॉर्ड 180 कोविड टीकाकरण के रूप में देखने को मिला।
विदित हो कि मनोज पटेल, शंकर यदु और अर्जुन धनंजय सिन्हा अलसुबह उठकर हफ्ते भर से गांव-गांव जाकर गीत, नारो, स्लोगन के माध्यम से लोगों को संपूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। तीनों की टीम ने मोगरा, चरोदा, कोसमबुड़ा, दादरगांव, बहेराभाठा, खुशरूपाली, बोडराबांधा, पाटसिवनी, परसदा खुर्द, खुडिय़ाडीही, पिपरहट्टा, जामली, अमलोर, लोहझर, कसहीबाहरा में गली-गली जाकर लोगों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया। उनके इस अभियान का व्यापक असर पाटसिवनी में देखने को मिला, जहां एक दिन में हुए कोविड टीकाकरण में रिकार्ड 180 टीकाकरण हुए। जिसमें 103 लोगों ने प्रथम डोज और 77 लोगों ने द्वितीय डोज लगवाया।
इस मुहिम में ग्राम के सरपंच तामेश्वरी धु्रव, युवा सरपंच प्रतिनिधि चम्पेश्वर धु्रव, पंचगण, ग्राम प्रमुख का विशेष योगदान रहा। सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि चम्पेश्वर धु्रव ने न केवल अपने पंचायत के ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया, वरन जागरूकता के त्रिमूर्तियों का साथ देते हुए अमलोर व जामली के निवासियों को भी प्रेरित किया।
रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान के त्रिमूर्तियों समाजसेवी मनोज पटेल, शिक्षक योगाचार्य शंकर यदु और योगविद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा का अंचल वासियों ने ख़ूब सराहना किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 नवंबर। धान खरीदी के पहले दो सूत्रीय मांग को लेकर बेमुद्दत आंदोलन का निर्णय डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ ने लिया है।
जिलाध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मान जनक वेतन व सुविधाये देने समितियों में पर्याप्त राशि नहीं है। कई कर्मचारियों को कई महिनों से वेतन अप्राप्त है। पंजीयक के द्वारा बिना नियम के आपरेटरों का ट्रांसफर करना और उन आपरेटरो को भत्ता भी नहीं दिया जाता, जो उचित नहीं है। इस कारण संघ द्वारा धान खरीदी कार्य का बहिष्कार करते हुए असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटरों संघ के प्रांतीय आह्वान पर कब होगा न्याय के तहत 29 नवंबर धान खरीदी के दो दिवस पूर्व दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने का निर्णय लिया है। दो सूत्रीय मांग-धान उपर्जन केन्द्रों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को 9 माह से बढ़ाकर 12 माह वर्तमान संविदा वेतनमान दिया जाए। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठ कर्मचारी माना जाय।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 नवंबर। रायपुर में आयोजित विशाल किसान ट्रैक्टर रैली व सभा में भाग लेने के लिए मैनपुर ब्लॉक से शोभा गोना उदन्ती व राज पड़ाव से 150 ट्रैक्टर से जा रहे थे, जो गरियाबन्द पहुंचने से पहले 6 किलोमीटर दूर कोडोहरदी के पास एक टै्रक्टर ट्राली अचानक सडक़ किनारे पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए।
किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने पर विशाल टै्रक्टर रैली एवं सभा में शामिल होने के लिए मैनपुर विकास खण्ड के ग्रामपंचायत उदन्ती 6 पंचायत व राजापडाव क्षेत्र 8 पंचायतों से लगभग 150 ट्रैक्टरों ट्राली से रायपुर में आयोजित किसान आंदोलन व सभा में भाग लेने जा रहे थे, तभी एक टै्रक्टर के पलट जाने से तीन लोग घायल हो गया, जिसमें एक का सर में 6 से 8 टांका लगा वही दो व्यक्ति को मामूली चोट आई जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने मौके पर उपस्थित रह कर घायलों का इलाज करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 150 ट्रैक्टरों में शोभा गोन उदन्ती क्षेत्र से 26 नवंबर को रायपुर में आयोजित विशाल किसान ट्रैक्टर रैली व सभा में सम्मलित होने जा रहे थे कि गरियाबन्द पहुंचने से पहले 6 किलोमीटर दूर कोडोहरदी के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से तीन लोगों में से जयचंद नाम के व्यक्ति के सर फट जाने से 6 से 8 टांका लगा है वहीं सन्तु एवं चरण को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया र्हैं।
घटना की खबर लगते ही एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे, वहीं ट्रैक्टर रैली को व्यवस्थित किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई गरियाबंद की बैठक बुधवार को गायत्री मन्दिर राजिम में रखा गया था, जिसमें गरियाबंद, छुरा और फिंगेश्वेर ब्लॉक के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में एक सूत्रीय मांग रखी गई है, जिसमें सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करते हुए सभी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति से सेवाकाल की गणना की जाए तथा क्रमोन्नत वेतनमान पदोन्नति की जाए तथा पुरानी पेंशन पुन: बहाल की जाए ,उक्त मांग को लेकर क्रम बद्ध आंदोलन करने की रूप रेखा बनी।
बैठक की जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महाडिक़ ने बताया कि संघ के द्वारा आयोजित तीन चरण के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही साथ संघ के ब्लॉक इकाई के गठन की जानकारियों के साथ-साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।
उक्त सभी विषयों के साथ-साथ संघ के उद्देश्य पर भी चर्चा की गई। उद्देश्य पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ही एक मात्र संघ है जिसने सभी शिक्षक संवर्ग के हितों के लिए कार्य किया है और आगे भी करता रहेगा। संविलियन पूर्व भी हमारा संघ चुनावी वर्ष के अलावा पूरे हर वर्ष जब भी जरूरत हुई संघर्ष करते रहे। जब-जब सभी संघों की एकता की बात आती तब तब सभी संघ से बात कर एक साथ मिलकर संघर्ष किया। परिणाम सबके सामने है।
आगे उन्होंने बताया कि आगे भी हम सबको मिलकर संघर्ष को आगे बढ़ाना है तथा हम सबकी बची समस्याओं के लिए पुन: एकजुटता के साथ संघर्ष करना है। संघर्ष के लिए एक सूत्रीय मांग रखी गई है, जिसमें सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करते हुए सभी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति से सेवाकाल की गणना की जाए तथा क्रमोन्नत वेतनमान पदोन्नति की जाए तथा पुरानी पेंशन पुन: बहाल की जाए।
सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पदोन्नति के लिए छूट 3 वर्ष किया जाने का स्वागत किया गया , परन्तु अन्य मुद्दों को भी हल करने की मांग की गई ।सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने क्रमोन्नति के साथ साथ प्रथम नियुक्ति से सेवाकाल की गणना करने एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग जमकर उठाने की बात की गई।
उक्त आंदोलन के प्रथम चरण में संघ के प्रांतीय निर्णय अनुसार सभी जिलों में अपने अपने जन प्रतिनिधियों सांसद विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे हमारी मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया गया।
इसके पालनार्थ हमारे जिले में भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद माननीय चुन्नी लाल साहू जी को एवम् विधायकअमितेश शुक्ल जी को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पांचों संभाग में माननीय मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन संयुक्त संचालक को सौंपा गया ।यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर निराकरण नहीं किया जाता है तो तीसरे चरण के रूप में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन की जा सकती है।
भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 नवंबर। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर चन्द्राकर के नेतृव मे मंगलवार को भाजपा किसान नेताओं का एक दल रायपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम छ: बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। उस पत्र में भाजपा नेताओं द्वारा किसान हित के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की गुजारिश राज्यपाल से की गई है।
सौंपे गए ज्ञापन पत्र में प्रमुख रूप से प्रदेश में जमकर हुई बारिश से बर्बाद फसल का आंकलन कर किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति प्रदान करने, राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का बकाया दो साल का बोनस राशि तत्काल प्रदान करने, राज्य सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदी करें साथ ही एमएसपी की दर जोडक़र इस वर्ष 2500 की जगह 2800 रुपए मे धान की राशि किसानों को प्रदान करने, राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बरादाने की आपूर्ति सुनिश्चित करने, गत वर्ष किसानों द्वारा लाये बारदाने के भुगतान अभी भी लंबित है उन्हें भी तत्काल प्रदान करने सहित प्रदेशभर के 2058 समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है इनके बातों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए इनकी मांगों को पूर्ण करें ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र कंसारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश साहू, किसान मोर्चा नवापारा मंडल महामंत्री कैलाश तिवारी, केजू राम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, गजेंद्र वर्मा, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या मे किसान मोर्चा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
किसानों को मुआवजा देने की मांग
भारी बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। पूरे प्रदेश में लगातार बेमौसम हो रही बारिश से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
फसलों की कटाई के समय बेमौसम बारिश ने किसानों पर खासा प्रभाव डाला है। फसलों के अलावा फलों, सब्जियों एवं अन्य उपज के नुकसान हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने किसानों को हुए क्षति पूर्ति का प्रदेश सरकार से मुआवजा की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल महोदया को राज्य सरकार को निर्देशित करने निवेदन किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 26 नवंबर। कोरोना वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए शासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के लिये कोविड टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके बहुत सारे लोगों ने उदासीनता दिखाते हुए टीकाकरण नहीं कराया है।
समाज सेवक मनोज पटेल, योगाचार्य शंकर यदु और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ गरियाबंद के जिला प्रशिक्षण आयुक्त(स्का.) अर्जुन धनंजय सिन्हा गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण कराने जागरूक कर रहे हैं। गली गली में गीत, नारों, उद्बोधन के माध्यम से टीकाकरण करवाने, मास्क, सेनिटाइजर का प्रयोग करने और बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीकाकरण के प्रति भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्राम कोसमबुड़ा, खुशरूपाली में जागरूकता अभियान के दौरान जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने गली-गली जाकर ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी वेक्सिनेटर और वेरिफायर की टीम बनाकर घर-घर दस्तक अभियान के तहत गांव-गांव में ही टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।
पटेल ने बताया कि इसके लिए गांव के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, प्रबुद्धजनों और विशेषकर युवावर्ग, मातृशक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं। टीकाकरण जागरूकता के साथ नशापान से दूर रहने और नशामुक्त ग्राम बनाने की भी अपील कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसन और बीपी सिक्स सिखाकर नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिये प्रेरित किए। जिससे 90 लोगों ने टीकाकरण करवाया। पंच कुमारी बाई, मितानिन अनुराधा सोरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूखमणी नेताम ने भी टीकाकरण में सहयोग देने की अपील की।
राजिम बाई, सावित्री, विद्या सेन, राधा बाई, जोहतरीन, गणेशी बाई, पुनिया, सबरी बाई, गोमती, चित्ररेखा, सुखिया, लगन निषाद, पेलाल, मीनू यादव, कोमल, बेनसिंग, बिसराम, खामसिंग, गणपत, विष्णुप्रसाद, देवराज, पुरषोत्तम, राजाराम, गोवर्धन, कीर्तन, तानेश, कुणाल सहित ग्रामवासियों ने सम्पूर्ण टीकाकरण का शपथ लिया।
नवापारा-राजिम, 26 नवंबर। शद्दाणी दरबार में सन्त श्रीराजारामजी के 139 वें जन्ममहोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। व्यासपीठ पर विराजमान होकर पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्रीजी ने कहा कि हमे चाहें कितना भी कष्ट सहना पड़े, हमे धर्म का पालन करना चाहिए और इसका सुखद परिणाम यह होता है कि फिर कदम कदम पर धर्म हमारी रक्षा करता है। श्रीकृष्ण भगवान का जन्ममहोत्सव नन्दोत्सव के रूप में दरबार में उपस्थित होकर सैकड़ों भक्तों ने मनाया।
डॉक्टर अनमोल शर्मा अपने चिरंजीव को जब टोकने में लेकर आने लगे कथा मंडप बालकृष्ण के दर्शनों के लिए अधीर हो उठा। दरबार पीठ की नवम ज्योत सन्त श्रीयुधिष्ठिर लालजी वाथों मे उनकी धर्मपत्नी गुरु माता दीपिका जी हाथों में पूजा का थाल लेकर उपस्थित हुए। साथ में आरती बालकृष्ण की कीजै से समवेत स्वरों में सभी ने आरती उतारी। साईंजी युधिष्ठिर लालजी व गुरूमाता ने बालकृष्ण के गालों पर माखन लगाकर सबको माखन मिश्री का प्रसाद अपने करकमलों से वितरित किया। व्यासपीठ से शास्त्री जी ने टाफियाँ और खिलौने उछाले, जिसे दर्शक दीर्घा ने लपक लिया। उन्होंने बालकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का समुधर भजनों से मुग्ध कर दिया। कथा प्रसंगों का लाभ लेने के लिए अंचल के लोगों सहित वेद संरक्षण समिति के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण गर्ग शास्त्री तमिलनाडु, स्वामी सत्यानन्दजी अमरकंटक, महंत वेदप्रकाश जी, सिन्धु समाज के मुखी भजनदास तलरेजा, उपमुखी करमचन्द गावडा,डॉक्टर भीषम लाल शदाणी, राजप्रसन्न शर्मा, गोवर्धन शर्मा सभी सपत्नीक उपस्थित थे। कथा सुधा रस पान में सभी मगन रहते हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 26 नवंबर। सांसद संतोष पांडेय ने नगर पंचायत गंडई में 40 लाख रुपए की विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही सांसद निधि से बनाए गए 15 लाख की लागत के भवन का लोकार्पण किया। सांसद श्री पांडेय के गंडई के महाराणा प्रताप काम्प्लेक्स में आगमन पर नगरवासियों ने उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद पांडेय ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते कहा कि केंद्र सरकार लगातार उन योजनाओं पर कार्य कर रही है। जिससे हर वर्ग को फायदा हो, अभी कोरोनाकाल में केंद्र की सरकार ने 80 करोड़ जनता को 5-5 किलो चावल देकर लॉकडाउन में राहत पहुंचाने का कारगर उपाय किया। इस प्रकार भाजपा हमेशा हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम करती है।
युवा नेता खम्हन ताम्रकार ने बताया कि भूपेश बघेल सरकार के कारण किसानों को धान बेचने के दौरान बारदानों की काफी तकलीफ आएगा। मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नगर पंचायत को स्वच्छता में पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। छुईखदान के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास ने बताया कि भाजपा जब कुर्सी में बैठती है, तो विकास होता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि सांसद निधि से 15 लाख की लागत से एक बड़े कक्ष का निर्माण हुआ है। जिसका सभी उपयोग करेंगे और सभी नेताओं से अपील किए कि आम जनता के हर परेशानी का समाधान गंभीरता के साथ होना चाहिए।
पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि सांसद क्षेत्र विकास के लिए तत्पर रहते हैं। लोकसभा में विकास के मुद्दों को हमेशा उठाते है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओ का बखान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष जबिद खान, जीवन दास रात्रे, निजाम सिंह मंडावी, राकेश ताम्रकार, राजेश मेहता, विक्की अग्रवाल, राकेश ठाकुर, राकेश जयसवाल, भिखु हिरवानी, केशव साहू, संतोष नामदेव, सूरज नामदेव, चेतन देवांगन, हमेश यदु, तुम्मन साहू, रामा साहू, प्रमोद शुक्ला, रूपेश राठिया एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 नवंबर। साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति के तत्वावधान में धर्म नगरी राजिम स्थित साहू छात्रावास में भव्य दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू थे।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा भक्त माता राजिम की मूर्ति की पूजा अर्चना कर की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्री साहू ने कहा कि साहू समाज गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा रहा है। समाज के लोग मिलजुलकर समाज के विकास और उत्थान में सतत कार्य कर रहे हैं। समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर हो रहे हैं।
साहू समाज में नेतृत्व क्षमता की कमी नहीं है। समाज के लोग आपस में आपसी प्रेमभाव भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहे और समाज के विकास और उत्थान में अपना योगदान दें। राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू ने समाज के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि राजिम माता की भक्ति की गाथा गांव समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। राजिम भक्तिन माता की विशेष पूजा अर्चना हर गांव में ग्राम स्तर पर हमारे जो सामाजिक संगठन है पार-पंगत के लोग मिलकर करें।
राजिम माताजी की विशेष पूजा अर्चना सप्ताह में शनिवार के दिन ग्राम स्तर पर शुरुआत करें और समाज को संगठित रखने के लिए राजिम भक्तिन माता की भक्ति गाथा जन-जन तक पहुंचाया जाए। गरियाबंद जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि समाज सेवा में अपने जीवन खपा देने वालों का आज यहां सम्मान किया जा रहा है जो प्रशंसनीय कार्य है। धमतरी जिला अध्यक्ष दयाराम साहू ने दीपावली मिलन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे समाज में धर्मांतरण एक मुख्य मुद्दा हो गया है और धर्मांतरण समाज के सामने विकट समस्या बन गया है। जिसका हम सबको मिलकर मुकाबला करना है और समाज को धर्मांतरण करने वाले लोगों को सबक सिखाना होगा।
महासमुंद जिला साहू संघ के अध्यक्ष धर्मदास साहू ने कहा कि आज हमारा समाज संगठित है और समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको मिलजुल कर कार्य करना होगा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सबको सजगता के साथ कार्य करना पड़ेगा। जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि साहू समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमारे समाज के बुजुर्गों के द्वारा जो रास्ता दिखाया है उसका पालन करते हुए हम सबको आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ कार्य करना होगा।
तहसील साहू संघ छुरा के अध्यक्ष राजेश साहू ने हमें आगे बढऩे के लिए अपने बुजुर्गों का मान सम्मान सदैव करना चाहिए एवं समाज विकास एवं उत्थान के लिए हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रतिपादित नियमों का पालन किया जाना चाहिए। मंदिर समिति के संयोजक डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि राजिम भक्तिन मंदिर समिति हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाई गई समिति है जिसका हम सब सम्मान करते हैं और राजिम भक्तिन मंदिर समिति के नेतृत्व में भक्त माता राजिम की भक्ति गाथा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया। वहीं मिंजुन साहू को समिति के कार्यकारी महासचिव नियुक्त कर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षकगण कोमलराम साहू, मेहत्तरूराम साहू, बाबूलाल, बैसाखू राम साहू, रामूराम साहू, होमनलाल साहू, मंदिर समिति के महासचिव चमनलाल साहू, कोषाध्यक्ष यशवंत साहू, नारायण साहू रावड़, केशव साहू गरियाबंद, देवचरण साहू मैनपुर, प्यारे लाल साहू देवभोग, ब्रह्मानंद साहू अभनपुर, तुलस राम साहू महासमुंद, मनोहर दास साहू पिथौरा, देव लाल साहू बागबाहरा, विद्या देवी साहू, महेंद्र साहू, धनमती साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, रतिराम साहू, व्यास नारायण साहू हसदा, सोम प्रकाश साहू, भवानी शंकर साहू, रामकुमार साहू, भोले साहू, हरीश साहू, पंचायत ईस्पेक्टर नूतन साहू, रामजी साहू इतिहासकार एवं प्रबुद्ध विचारक प्रोफेसर घनाराम साहू, नारायण साहू, रामकृष्ण साहू, श्रीमती मीरा बाई साहू, उमा देवी साहू, सीमा साहू, श्रीमती राम बाई साहू, लाला राम साहू, कुंदन लाल साहू, वैशाख राम साहू, डॉ.दिलीप साहू, डॉ गंगाराम साहू, डॉ. लीलाराम साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू नवापारा, श्याम साहू, इंद्रमल लाल साहू, रामकुमार साहू, गंगा प्रसाद साहू सहित समाजिकजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव लाला साहू ने किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 नवंबर। चौबेबांधा के युवा कवि, साहित्यकार एवं लेखक संतोष कुमार सोनकर मंडल को उनके साहित्यिक योगदान एवं लगातार लेखन पर कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कला परंपरा, कला बिरादरी भिलाई छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन सम्मान समारोह आयोजित कर कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। मंगलवार की रात 8 बजे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों में सोनकर को यह सम्मान मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मा विभूषण एवं प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई थी। अध्यक्षता कला परंपरा कला बिरादरी संस्थान के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ डीपी देशमुख तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ आरएस बारले, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी भाषा विज्ञान डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग महिला स्नातकोत्तर कॉलेज रायपुर डॉ. सत्यभामा आडिल, राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी, प्रसिद्ध गीतकार रामेश्वर वैष्णव एवं जांजगीर चांपा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवधर महंत थे। इनके सम्मानित होने से प्रयाग साहित्य समिति के अध्यक्ष टीकम चंद सेन, हिंदी भारती के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल देवदास, जिला रत्नांचल साहित्य परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष तुलाराम साहू, राजिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि रामकुमार साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष विष्णुराम जांगड़े, सोनकर समाज के प्रादेशिक महामंत्री चेतन सोनकर, सरपंच दुलीचंद आंडे, वरिष्ठ साहित्यकार तुकाराम कंसारी, शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर, गीतकार पुरुषोत्तम चक्रधारी, हास्य कवि गोकुल सेन, व्यंग्यकार संतोष सेन, कवि नूतन साहू आदि कवि, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि संतोष सोनकर विगत दो दशकों से लगातार साहित्य के ऊपर कलम चला रहे हैं। उनकी कविता कहानी एवं आलेख देशभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित एवं प्रसारित हो रही हैं। इन्हें राज्य स्तरीय अवार्ड हमर चिन्हारी 2017 में मिल चुका है। इनके अलावा ढेरों सम्मान एवं पुरस्कार के साथ ही आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के साथ ही देशभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार लेखनी के बदौलत अंचल का नाम रोशन कर रहे हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 25 नवंबर। पांच वर्षों से फरार स्थाई वारंटी नकबजनी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिटीकोटवाली पुलिस को सफलता मिली है। सभी फरार स्थायी वारंटी ग्राम नागाबुड़ा निवासी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 4 स्थायी वारंटी कामता उम्र 35 साल नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, योगेश नायक उम्र 23 साल नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, महेशरू साहू उम्र 30 साल नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, रवि उर्फ विजय वैष्णव उम्र 27 साल नागाबुड़ा थाना व जिला गरियाबंद के फरार स्थायी वारंटी तामील हेतु प्राप्त हुआ था। आरोपी विगत 5 वर्षों से फरार थे।
आरोपियों को पकडऩे जिला गरियाबंद एसपी पारूल माथुर के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम द्वारा टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटियों को पकडऩे के लिए पता तलाश में जुटे। पतासाजी दौरान प्रकरण के फरार स्थायी वारंटियों को ग्राम नागाबुड़ा से घेराबंदी कर पकडऩे कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 नवंबर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और चेम्बर ऑफ कामर्स के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के दुरूप्रयोग बंद करने की मांग को लेकर गांधी मैदान में एक घंटा धरना दिया गया। इसके बाद केन्द्र सरकार से ई-कामर्स कंपनियों के असंवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को नगर के व्यापारियों ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश रोहरा व मंत्री विनय दासवानी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान में एक घंटा धरना-प्रदर्शन कर नगर के व्यापारियों ने केन्द्र सरकार से ई-कामर्स कंपनियों के असंवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा फुटवेयर और टेक्सटाइल की दर 5 से 12 प्रतिशत किए जाने का भी विरोध किया गया।
चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने बताया कि अमेजन अमेजान कंपनी कमीशन के लालच में भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का दुरूप्रयोग कर प्रतिबंधित ड्रग्स गांजा जैसे नशीले पदार्थ बेचते पाई गई जिसका खुलासा हाल में ही मध्यप्रदेश की पुलिस की टीम ने किया है।
इसके अलावा भी ऐसी कई प्रकार की शिकायत मिलते रही है। 20 नवंबर को भी पुलिस ने अमेजन ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से बेचा गया 17 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में अमेजन के कार्यकारी निदेशकों को आरोपी भी बनाया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की ऐसे कंपनियों के विरूद्ध सशक्त से सशक्त कार्यवाही की जाए।
कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री विनय दासवानी ने कहा कि ई-कॉमर्स कम्पनियों की बड़ी मात्रा में कर चोरी में भी लिप्त हैं और इससे केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को जीएसटी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद भी वित्त मंत्रालय ने चोरी को रोकने कोई कदम नहीं उठाया है। विदेशी वित्त पोषित ई-कॉमर्स कंपनियां लगातार एफडीआई नीति और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार इसके विरूद्ध जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
धरना-प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमुख रूप चेम्बर के संरक्षण ललित पारख, नंदरेश गुप्ता, नीतेश ठक्कर, विकास पारख, सुरेश गुप्ता, उमेश सिंग, कुलदीप खरे, विजय साहू, चित्रसेन साहू, निखिल साहू, रेमंत देवांगन सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।