गरियाबंद

एनएसयूआई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई के गिनाए कारण, केन्द्र सरकार साधा निशाना
28-Nov-2021 8:03 PM
एनएसयूआई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई के गिनाए कारण, केन्द्र सरकार साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 28 नवंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने गरियाबंद नगर के विभिन्न वार्डो में पदयात्रा की और आम जनता से चर्चा कर उन्हे बढ़ती महंगाई के कारण गिनाए।

इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की विफलताएं आम जनता के बीच रखी। श्री शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महंगाई लगातार आसमान छु रही है। पेट्रोंल डीजल, रसोईगैस सभी के दाम बढ़ गए हंै। केन्द्र सरकार महंगाई रोकने नाकाम साबित हुई है।
2014 में भाजपा ने नारा दिया था महंगाई पर मार मोदी सरकार, लेकिन इसके उलट सात सालों में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल डीजल के भाव बढऩे से ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ गया और इसके चलते हर चीज महंगी हो गई। आज आम जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल डीजल में लगने वाले टैक्स को कम करे, जैसा 2014 में था, तो अपने आप देश में महंगाई कम हो जाएगी।

इसके पूर्व गरियाबंद आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर के तिरंगा चौक में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष केशु सिन्हा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओ ने आकाश शर्मा का जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद पदयात्रा करते हुए वे पीडब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पहॅुचे। इसके बाद उन्होने भूतेश्वर चौक से नगर के विभिन्न वार्डो के लिए पदयात्रा शुरू की।

इस दौरान महंगाई विरोध कई बैनर पोस्टर हाथ में लिए सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, अमित मिरी, संदीप सरकार, अवधेश प्रधान, योगेश साहू, रितेश दीक्षित, प्रवीण बाम्बोड़े, सेवा गुप्ता, अमृत पटेल, पंकज, एहसान मेमन, शैलेन्द्र दीक्षित, नवीन ध्रुव, गोपी तारके, फरदीन खान, शिखरदीप ठाकुर, धरमु गोड़, मुकेश रामटेके, योगेश बघेल, रूपेश साहू, लीलेश साहू सहित बड़ी संख्या मे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news