सामान्य ज्ञान
24 मई वर्ष 1875 में भारत के नगर अलीगढ़ में मोहम्डन एंगलो ओरियंटल स्कूल की स्थापना हुई। सर सैयद अहमद ख़ां वर्ष 1869 ईसवी में ब्रिटेन गए और वहां शिक्षा व्यवस्था का निकट से अध्ययन किया तो उनके मन में भी भारतीय मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा देने की भावना घर कर गई। स्वदेश वापसी के बाद एक ओर उन्होंने तहज़ीबुल अख़लाक़ के नाम से एक पत्रिका प्रकाशित किया तो दूसरी ओर एक ऐसी शिक्षण संस्था की स्थापना की योजना बनानी आरंभ की जहां विश्व के मुसलमान बच्चे नए ज्ञान की जानकारी प्राप्त कर सकें।
अंतत: 24 मई वर्ष 1875 ईसवी को मोहमडन एंगलो ओरियंटल स्कूल का उद्घाटन हुआ जिसमें जून वर्ष 1875 ईसवी को शिक्षा आरंभ हुई। लगभग दो वर्ष के बाद 8 जनवरी वर्ष 1877 को मोहमडन एंगलो ओरियंटल कॉलेज की आधार शिला रखी गई और 17 दिसम्बर वर्ष 1920 को इसी कॅालेज ने मुस्लिम विश्वविद्यालय का रूप लिया, जो वर्तमान समय में हिंद महासागर में एक महत्वपूर्ण शक्षण संस्थान है।
1. सुई का पानी के ऊपर तैरने का कारण क्या है?
(अ) पृष्ठ तनाव (ब) केशिकत्व (स) ससंजन (द) आसंजन
2. साबुन को जल में घोलने पर पृष्ठ तनाव किस प्रकार रहेगा?
(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) पहले घटता है, फिर बढ़ता है
3. चंद्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक दूसरे की बात नहीं सुन सकते, क्योंकि?
(अ) चंद्रमा पर उनके कान काम करना बंद कर देते हैं (ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है (स) चंद्रमा पर वे विशेष प्रकार के अंतरिक्ष सूट पहने रहते हैं (द) चंद्रमा पर ध्वनि बहुत ही मंद गति से चलती है
4. डेसीबल इकाई का प्रयोग किया जाता है?
(अ) प्रकाश की गति के लिए (ब) ऊष्मा की तीव्रता के लिए (स) ध्वनि की तीव्रता के लिए (द) रेडियो तरंग की आवृत्ति के लिए
5. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सूर्य का चक्कर सबसे कम समय में लगाता है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) मंगल
6. किसी विधानसभा में कोई धन विधेयक निम्न में से किसकी अनुमति के बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) वित्त मंत्री (द) स्पीकर
7. पंचायत समिति का मुख्य निष्पादक होता है?
(अ) प्रधान (ब) सरपंच (स) जिला प्रमुख (द) खंड विकास पदाधिकारी
8. स्थायी चुंबक किससे बनाए जाते हैं?
(अ)इस्पात के (ब)नर्म लोहे के(स)तांबे के(द)एल्युमीनियम के
9. अस्थायी चुंबक किससे बनाए जाते हैं?
(अ) इस्पात के (ब) नर्म लोहे के (स) तांबे के (द) चांदी के
10. किसी चुंबक की आकर्षण शक्ति सबसे अधिक कहां होती है?
(अ) दोनों किनारों पर (ब) मध्य में (स) चुंबकीय अक्ष पर (द) सभी जगह समान होती है
11. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?
(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र
12.निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
13. चंद्रग्रहण घटित होता है?
(अ) अमावस्या के दिन (ब) पूर्णिमा के दिन (स) अर्धचंद्र के दिन (द) अमावस्या और पूर्णिमा के दिन
14. डायमंड रिंग की घटना होती है?
(अ) प्रत्येक पूर्णिमा के दिन (ब) प्रत्येक अमावस्या के दिन (स) सूर्य ग्रहण के दिन (द) चंद्रग्रहण के दिन
15. लंबे समय तक शांत रहने के पश्चात विस्फोट होने वाला ज्वालामुखी क्या कहलाता है?
(अ) मृत ज्वालामुखी (ब) सुसुप्त ज्वालामुखी (स) सक्रिय ज्वालामुखी (द) निष्क्रिय ज्वालामुखी
16. ज्वालामुखी उद्गार के फलस्वरूप प्राप्त लावा एवं धरातलीय चट्टानों के टुकड़े को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता है?
(अ) पायरोक्लास्ट (ब) ब्रेसिया (स) लैपिली (द) स्कोरिया
17. भारत की आजादी के समय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर कौन आसीन थे?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) जी.बी. कृपलानी (द) सरदार पटेल
18. भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे?
(अ) चैम्बरलेन (ब) चर्चिल (स) क्लिमेंट एटली(द) मैकडोनाल्ड
19. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?
(अ)मद्रास,1914 (ब) कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916
20. स्थल मंडल का तात्पर्य क्या है?
(अ) पृथ्वी का आंतरिक भाग (ब) पृथ्वी का मध्यवर्ती भाग (स) पृथ्वी का ऊपरी भाग (द) पृथ्वी की बाह्य पपड़ी
21. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धांत कौन सा है?
(अ) टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना (ब) वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत (स) चतुष्फलक परिकल्पना (द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत
22. भूकंपमापी यंत्र के अनुसार एक वर्ष की अवधि में कितने बार भूकंप आते हैं?
(अ) 5 हजार से 7 हजार (ब) 8 हजार से 10 हजार (स) 10 हजार से 12 हजार (द) 12 हजार से 15 हजार
23. पृथ्वी की पपड़ी की ठोस चट्टानों के नीचे जो पिघला हुआ पदार्थ होता है, जो कभी-कभी ज्वालामुखी के उद्गार के साथ धरती के ऊपरी तल पर आ जाता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ) मैग्मा (ब) मैक्युस (स) मार्श (द) मेसेटा
24. गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति होती है?
(अ) बिस्के की खाड़ी में (ब) मैक्सिको की खाड़ी में (स) हडसन की खाड़ी में (द) इनमें से कोई नहीं
25. दो सदस्य जो लोक सभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं?
(अ)अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय
26. पानी का क्वथनांक कैल्विन पैमाने में कितना होता है?
(अ)173 अंश (ब) 273अंश (स) 373अंश (द) 473अंश
27. साइलेंट वेली के चर्चित होने का कारण क्या है?
(अ)जनसंख्या विस्फोट (ब) परमाणु केंद्र की स्थापना (स) अधिक जल संच (द) जैव विविधता एवं सदाबहार वन संरक्षण
---
सही जवाब- 1.(अ) पृष्ठ तनाव, 2.(अ) घट जाता है, 3.(ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है, 4.(स) ध्वनि की तीव्रता के लिए, 5.(अ) बुध, 6.(अ) राज्यपाल, 7.(द) खंड विकास पदाधिकारी, 8.(अ) इस्पात के, 9.(ब) नर्म लोहे के, 10.(अ) दोनों किनारों पर, 11.(अ) आद्य शिव, 12.(द) लोथल, 13.(ब) पूर्णिमा के दिन, 14.(स) सूर्य ग्रहण के दिन, 15.(ब) सुसुप्त ज्वालामुखी, 16.(अ) पायरोक्लास्ट, 17.(स) जी.बी. कृपलानी, 18.(ब) चर्चिल, 19.(स) बम्बई, 1915, 20.(द) पृथ्वी की बाह्य पपड़ी, 21.(द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत, 22.(ब) 8 हजार से 10 हजार, 23.(अ) मैग्मा, 24.(ब) मैक्सिको की खाड़ी में, 25.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 26.(स) 373अंश, 27.(द) जैव विविधता एवं सदाबहार वन संरक्षण।
ब्राज़ील के एक किशोर ने बहुत कम समय में मोबाइल पर मैसेज टाइप करने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। एसएमएस के लिए टाइप करने की रिकॉर्ड स्पीड के कारण 19 वर्षीय मारसील फऱनानडीज़ का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
न्यूयार्क में आयोजित एक इनामी मुक़ाबले में मारसील फऱनानडीज़ को 25 कठिन और असमान्य अक्षरों पर आधारित वाक्य को टाइप करने में 18 दश्मलव 19 सेकेंड का समय लगा। इससे पहले एसएमएस टाइप करने की विश्व रिकॉर्ड स्पीड, 18.44 सेकेंड थी।
एस. एम. कृष्णा भारतीय राजनीति का एक जाना- पहचाना नाम है। एस.एम. कृष्णा, डॉ. मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल के एक मात्र ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और तीन बार केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके थे।
उनका जन्म वर्ष 1932 ईसवी को हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। वह वर्ष 1999 से वर्ष 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से वर्ष 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 23 मई वर्ष 2009 को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एस. एम. कृष्णा को केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल किया और उन्हें विदेश मंत्रालय की जि़म्मेदारी सौंपी।
उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मैसूर के महाराजा कॉलेज में पूरी की और फिर बैंगलोर के कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका गए। वहां से स्नातक करने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून में शिक्षण शुरू किया। अमेरिका में ही उनका राजनीति के प्रति लगाव आरंभ हुआ वहां उन्होंने जान एफ़ कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार किया। कर्नाटक लौटने के बाद वर्ष 1962 में उन्हें कर्नाटक विधानसभा का सदस्य चुना गया।
भारतीय नमक उद्योग ने पिछले छह दशकों में तेजी से विकास किया है। आजादी के समय जहां हम नमक का आयात करते थे, वहीं आज 120 नमक उत्पादक देशों में से सालाना 24 मिलियन टन औसतन वार्षिक उत्पादन के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। भारतीय नमक उद्योग घरेलू 18 मिलियन टन की आवश्यकता को पूरा करने के बाद 20 देशों को 5 मिलियन टन नमक का निर्यात करता है।
देश में बनने वाले कुल नमक का 70 प्रतिशत समुद्री पानी और 28 प्रतिशत भूमिगत समुद्री पानी से और शेष 2 प्रतिशत झीलों के जल/नमक की चट्टानों से बनता है। भारत में सेंधा नमक का एक मात्र स्रोत हिमाचल प्रदेश में स्थिति मंडी है। देश के कुल नमक उत्पादन में गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान की 96 प्रतिशत भागीदारी है। गुजरात कुल उत्पादन में 75 प्रतिशत, तमिलनाडु 11 प्रतिशत और राजस्थान 10 प्रतिशत का योगदान करते है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्य जैसे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दीव और दमन में भी नमक का उत्पादन होता है। कुल उत्पादन का 62 प्रतिशत बड़े नमक निर्माताओं, 28 प्रतिशत लघु निर्माताओं और शेष मध्यम स्तर के निर्माताओं द्वारा किया जाता है।
ज्यादातर नमक का उत्पादन सिर्फ निजी क्षेत्र द्वारा किया जा रहा है। भारतीय नमक उद्योग ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और अमेरिका आदि के अधिक मशीनीकरण की तुलना में अधिक श्रमसाध्य तकनीकों का प्रयोग करता है। भारत आवश्यकता से अधिक उत्पादित औसतन 35 लाख टन नमक का निर्यात करता है। भारत से जापान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, उत्तरी कोरिया, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम और कतर आदि को नमक का आयात किया जाता है।
भारत में कुल नमक उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत मानव और पशुओं द्वारा उपयोग किया जाता है और यह विभिन्न बीमारियों से लडऩे के लिए जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों का वाहक है। नमक कई रासायनिक उद्योगों में मूल तत्व के रूप में भी आवश्यक है। विश्व स्तर पर कुल उत्पादित नमक का 60 प्रतिशत रासायनिक उद्योग द्वारा कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य तौर पर इसका इस्तेमाल क्लोरिन, कास्टिक सोडा और सोडा ऐश में किया जाता है, जहां इसका उपयोग विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे ऑग्रेनिक सिंथेसिस, पोलीमर, पेट्रो कैमिकल्स और पेट्रोलियम रिफाइनिंग आदि में किया जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग डी-आईसिंग, पानी के शुद्धिकरण और कूलेंट जैसे प्रयोगों के लिए भी किया जाता है।
नमक जितना अधिक शुद्ध होता है उसका उतना ही अधिक मूल्य होता है। नमक में मैग्निशियम सॉल्ट की अशुद्धियों के कारण नमी के चलते नमक के टुकड़े बनने के साथ-साथ इसके परिवहन में यह अनचाहा बोझ भी बन जाता है। पिछले कई वर्षों में नमक के क्षेत्र में कई आविष्कार हुए है। वैज्ञानिक एवं उद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंर्तगत केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान नमक के अनुसंधान में कार्यरत एक प्रमुख संस्थान है, जिसने उच्च शुद्धता के नमक उत्पादन में कम खर्च वाली तकनीकों के विकास में सराहनीय योगदान दिया है।
23 मई वर्ष 1960 ईसवी को भारतीय उपमाहाद्वीप के प्रसिद्ध पहलवान रूस्तम ज़मा गामा का निधन हुआ । उनका असली नाम ग़ुलाम हुसैन था और वे सन 1882 ईसवी में पैदा हुए। उनको पहले रूस्तमे पंजाब और बाद में रूस्तमे हिंद की उपाधि दी गयी। उन्होंने देश के भी कई प्रसिद्ध पहलवानों को धूल चटाने के बाद वर्ष 1910 में अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में क़दम रखा और लंदन के विश्व कुश्ती मुक़ाबलों में भाग लिया।
यहां गामा पहलवान का मुक़ाबला फ़ाइनल में यूरोप के चैंपियन स्टैन्ली जि़बैस्को से हुआ जो ढाई घंटे तक जारी रहा किन्तु हार जीत का फ़ैसला न हो सका। यह मुक़ाबला एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया । अलगे सप्ताह जि़बैस्को मैदान में नहीं आया और गामा पहलवान ने रूस्तमे ज़मा की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1928 में पटियाला राज्य में जि़बैस्को और गामा का दोबारा मुक़ाबला हुआ जिसमें गामा ने तीस सेकेंड के अंदर जि़बैस्को को चारों ख़ाने चित कर दिया और फिर वह निरंतर अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में जीत दर्ज करते रहे। गामा पहलवान ने तीस वर्ष के दौरान लगभग 12 सौ पहलवानों से मुक़ाबला किया और एक बार भी पराजित नहीं हुए। गामा पहलवान आयु के अंतिम दिनों में रक्तचाप की बीमारी में ग्रस्त हो गए थे और अंतत: इसी बीमारी में वे इस संसार से चले गए।
1. सबसे तीव्र गति से सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह कौन सा है?
(अ) बुध (ब) पृथ्वी (स) बृहस्पति (द) शनि
2. निम्नलिखित में से किस ग्रह को सुबह का तारा कहा जाता है?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) शुक्र (द) शनि
3. निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक है?
(अ) शनि (ब) बुध (स) बृहस्पति (द) शुक्र
4. भारत में पहली मुद्रण मशीन की स्थापना किसने की?
(अ) पुर्तगालियों ने (ब) अंग्रेजों ने (स)फ्रांसीसियों ने (द) डचों ने
5. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरंभ करने का श्रेय किसको प्राप्त है?
(अ) वल्लभभाई पटेल (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) शिवाजी (द) बिपिन चंद्र पाल
6. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?
(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जालियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार की असफलता के कारण
7. दामोदर नदी कहां निकलती है?
(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से
8. ग्राम पंचायत का निर्वाचन कराना निर्भर करता है?
(अ) कलेक्टर (ब) चुनाव आयोग (स) केंद्र सरकार (द) राज्य सरकार
9. भारत में शरदकालीन वर्षा का क्षेत्र कौन सा है?
(अ) तमिलनाडु-कर्नाटक (ब) पंजाब-राजस्थान (स) पंजाब-तमिलनाडु (द) उड़ीसा-कर्नाटक
10. जम्मू-कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण कौन सा है?
(अ) लौटता मानसून (ब) पश्चिमी विक्षोभ (स) स्थानीय पवन (द) शीतकालीन
11. संघ का यह कत्र्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे और प्रत्येक राज्य की सरकार का इस संविधान के उपबंधों के अनुसार चलाया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है?
(अ)355 (ब) 365 (स) 345 (द) 335
12. परतंत्र भारत में किस तिथि को और किसके नेतृत्व में प्रथम अंतरिम सरकार की स्थापना की गयी?
(अ)14 अगस्त,1945-डा. राजेन्द्र प्रसाद (ब)12 जुलाई, 1914-मोतीलाल नेहरू (स)2 सितंबर, 1946-जवाहर लाल (द)15 अगस्त, 1947-जवाहर लाल नेहरू
13. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(अ) जीवितों को टीला (ब) कंकालों का टीला (स) दासों का टीला (द) मृतकों का टीला
14. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है?
(अ) सिंधु सभ्यता (ब) लोथल सभ्यता (स) सिंधु घाटी की सभ्यता (द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता
15. सी ऑफ ट्रंक्विलिटी कहां पर स्थित है?
(अ) पृथ्वी (ब) सूर्य (स) ज्यूपिटर (द) चंद्रमा
16. पृथ्वी के आंतरिक संचरना के संबंध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?
(अ) अप्राकृतिक साधन (ब) भूकंप विज्ञान (स) ज्वालामुखी क्रिया (द) प्लेट विवर्तनिकी
17. विश्व में सर्वाधिक जागृत ज्वालामुखी कहां स्थित है?
(अ) आंध्र महासागर के आसपास (ब) प्रशांत महासागर के आसपास (स) हिंद महासागर के आसपास (द) आर्कटिक महासागर के आसपास
18. निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी की आकृति गोभी के फूल जैसी होती है?
(अ) वल्केनियन तुल्य (ब) पीलियन तुल्य (स) स्ट्राम्बोली तुल्य (द) हवाई तुल्य
19. संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है?
(अ) कोटोपैक्सी (ब) फ्यूजीयामा (स) किलायू (द) विसुवियस
20. वायुमंडल के किस परत को रसायन मंडल कहते हैं?
(अ) मध्यमंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) ओजोन मंडल
21. भारत और चीन की सीमा रेखा कहलाती है?
(अ) मैकमोहन रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) लाल रेखा (द) रेडक्लिफ रेखा
22. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) सर कौरिल रेडक्लिफ (स) सर स्टेफोर्ड रेडक्लिफ (द) लॉरिस
23. भारत की सबसे लंबी नदी, कौन सी है जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है?
(अ) गंगा (ब) गोदावरी (स) ब्रह्मपुत्र (द) नर्मदा
24. कावेरी नदी किस स्थान में जाकर गिरती है?
(अ) बंगाल की खाड़ी में (ब) अरब सागर में (स) पाक जलडमरूमध्य में (द) खंभात की खाड़ी में
25. एलनिनो जलधारा कहां प्रकट होती है?
(अ) ब्राजील के तट पर (ब) पेरू के तट पर (स) अलास्का के तट पर (द) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के तट पर
26. ओपीसोमीटर का प्रयोग किया जाता है?
(अ) क्षेत्रफल मापन में (ब) दिशा मापन में (स) दूरी मापन में (द) प्रवणता मापन में
27. आम्र वर्षा किस प्रकार की वर्षा को कहते हैं?
(अ) आमों की बौछार (ब) आम का टपकना (स) बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा (द) आम की फसल
---
सही जवाब-1.(अ)बुध, 2.(स) शुक्र, 3.(द) शुक्र, 4.(अ) पुर्तगालियों ने, 5.(ब) बाल गंगाधर तिलक, 6.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 7.(ब) छोटा नागपुर पठार से, 8.(द) राज्य सरकार, 9.(अ)तमिलनाडु-कर्नाटक, 10.(ब) पश्चिमी विक्षोभ, 11.(अ)355, 12.(स)2 सितम्बर, 1946-जवाहर लाल, 13.(द) मृतकों का टीला, 14.(स) सिंधु घाटी की सभ्यता, 15.(द)चंद्रमा, 16.(ब)भूकंप विज्ञान, 17.(ब) प्रशांत महासागर के आसपास, 18.(अ) वल्केनियन तुल्य, 19.(स) किलायू, 20.(अ) मध्यमंडल, 21.(अ) मैकमोहन रेखा, 22.(ब) सर कौरिल रेडक्लिफ, 23.(ब)गोदावरी, 24.(अ) बंगाल की खाड़ी में, 25.(ब) पेरू के तट पर, 26.(स) दूरी मापन में, 27.(स) बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा।
स्वाहा का महत्व हममें से ज्यादातर नहीं जानते हैं। ऋग्वैदिक आर्यों ने यज्ञीय परंपरा के दौरान देवताओं तक हविष्य पहुंचाने के लिए अग्नि का प्रयोग आरंभ किया। किंतु यज्ञ वेदी में हवि डालने के दौरान स्वाहा का उच्चारण किया जाता था।
देव आह्वान के निमित्त मंत्र पाठ करते हुए स्वाहा का उच्चारण कर निर्धारित हवन सामग्री का भोग अग्नि के माध्यम से देवताओं को पहुंचाते हैं। इस स्वाहा का निर्धारित नैरुक्तिक अर्थ है - सही रीति से पहुंचाना परंतु क्या और किसको? यानि आवश्यक भौगिक पदार्थ को उसके प्रिय तक। हवन अनुष्ठान की ये आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण क्रिया है। कोई भी यज्ञ तब तक सफल नहीं माना जा सकता है जब तक कि हविष्य का ग्रहण देवता न कर लें। किंतु देवता ऐसा ग्रहण तभी कर सकते हैं जबकि अग्नि के द्वारा स्वाहा के माध्यम से अर्पण किया जाए। निश्चित रूप से मंत्र विधानों की संरचना के आरंभ से ही इस तथ्य पर विचार प्रारंभ हो चुका था कि आखिर कैसे हविष्य को उनके निमित्त देव तक पहुंचाया जाए? विविध उपायों द्वारा कई कोशिशें याज्ञिक विधान को संचालित करते वक्त की गईं। आखिरकार अग्नि को माध्यम के रूप में सर्वश्रेष्ठ पाया गया तथा उपयुक्ततम शब्द के रूप में स्वाहा का गठन हुआ।
अग्नि और स्वाहा से संबंधित पौराणिक आख्यान भी बेहद रोचक हैं। श्रीमद्भागवत तथा शिव पुराण में स्वाहा से संबंधित वर्णन आए हैं। इसके अलावा ऋग्वेद, यजुर्वेद आदि वैदिक ग्रंथों में अग्नि की महत्ता पर अनेक सूक्तों की रचनाएं हुई हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्वाहा दक्ष प्रजापति की पुत्री थीं जिनका विवाह अग्निदेव के साथ किया गया था। अग्निदेव को हविष्यवाहक भी कहा जाता है। ये भी एक रोचक तथ्य है कि अग्निदेव अपनी पत्नी स्वाहा के माध्यम से ही हविष्य ग्रहण करते हैं तथा उनके माध्यम यही हविष्य आह्वान किए गए देवता को प्राप्त होता है। एक और पौराणिक मान्यता के अनुसार अग्निदेव की पत्नी स्वाहा के पावक, पवमान और शुचि नामक तीन पुत्र हुए।
इसके अलावा भी एक अन्य रोचक कहानी भी स्वाहा की उत्पत्ति से जुड़ी हुई है। इस मान्यता के अनुसार, स्वाहा प्रकृति की ही एक कला थी, जिसका विवाह अग्नि के साथ देवताओं के आग्रह पर सम्पन्न हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं स्वाहा को ये वरदान दिया था कि केवल उसी के माध्यम से देवता हविष्य को ग्रहण कर पाएंगे। यज्ञीय प्रयोजन तभी पूरा होता है जबकि आह्वान किए गए देवता को उनका पसंदीदा भोग पहुंचा दिया जाए। हविष्य के याज्ञिक सामग्रियों में मीठे पदार्थ का भी शामिल होना आवश्यक है तभी देवता संतुष्ट होते हैं। सभी वैदिक व पौराणिक विधान अग्नि को समर्पित मंत्रोच्चार एवं स्वाहा के द्वारा हविष्य सामग्री को देवताओं तक पहुंचने की पुष्टि करते हैं ।
नाट्यशास्त्र नाट्य कला पर व्यापक ग्रंथ एवं टीका, जिसमें शास्त्रीय संस्कृत रंगमंच के सभी पहलुओं का वर्णन है। माना जाता है कि इसे तीसरी शताब्दी से पहले भरत मुनि ने लिखा था।
इसके कई अध्यायों में नृत्य, संगीत, कविता एवं सामान्य सौंदर्यशास्त्र सहित नाटक की सभी भारतीय अवधारणाओं में समाहित हर प्रकार की कला पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया है। इसका बुनियादी महत्व भारतीय नाटक को जीवन के चार लक्ष्यों, धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के प्रति जागरूक बनाने के माध्यम के रूप में इसका औचित्य सिद्ध करना है।
भरतमुनि के नाट्य शास्त्र के विषय में ऐसी दंत कथा है कि त्रेता युग में लोग दु:ख, आपत्ति से पीडि़त हो रहे थे। इन्द्र की प्रार्थना पर ब्रह्मा ने चारों वर्णों और विशेष रूप से शूद्रों के मनोरंजन और अलौकिक आनंद के लिए नाट्यवेद नामक पांचवें वेद का निर्माण किया। इस वेद का निर्माण ऋग्वेद में से पाठ्य वस्तु, सामवेद से गान, यजुर्वेद में से अभिनय और अथर्ववेद में से रस लेकर किया गया। भरतमुनि को उसका प्रयोग करने का कार्य सौंपा गया। भरतमुनि ने नाट्य शास्त्र की रचना की और अपने पुत्रों को पढ़ाया। इस दंत कथा से इतना तो अवश्य फलित होता है कि भरतमुनि संस्कृत नाट्यशास्त्र के आद्य प्रवर्तक हैं।
अभिनव गुप्त के मतानुसार नाट्य शास्त्र के 36 अध्याय हैं। इसमें कुल 4426 श्लोक और गद्यभाग हैं। नाट्यशास्त्र की आवृतियां निर्णय सागर प्रेस, चौखम्बा संस्कृत ग्रंथमाला द्वारा प्रकाशित हुई है। गुजराती के कवि नथुराम सुंदरजी की नाट्य शास्त्र पुस्तक है, जिसमें नाट्य शास्त्र का सार दिया गया है।
अलीबाबा नाम कहानियों से निकलकर चीन की एक ऐसी कंपनी के रूप में स्थापित हो चुका है जो अमेजऩ और ईबे से अधिक सामान बेचता है। अमेजऩ और ईबे की बिक्री को मिला दें तो भी अलीबाबा इन पर भारी पड़ता है और इसके पीछे दिमाग है अलीबाबा के मालिक जैक मा का।ा
करीब पंद्रह साल पहले जैक मा ने अपने 17 दोस्तों के साथ अलीबाबा की शुरुआत की थी। आज ये इंटरनेट कंपनी ज़बरदस्त फ़ायदे में है और दुनिया के ई-कॉमर्स बाज़ार की अगुआ है। जैक मा की प्रगति चीन के मध्यम वर्ग की प्रगति से जोडक़र देखी जा सकता है जो पिछले 15 साल में तेज़ी से बदला है । आज चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाज़ार है जहां साठ करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता हैं । इनमें से आधे ऑनलाइन पर शॉपिंग करते हैं।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाज़ार भी है। चीन में विदेशी कंपनियों को काम नहीं करने दिया गया जिसका फायदा अलीबाबा के साथ साथ बाइदू और टेनसेंट जैसी कंपनियों को हुआ लेकिन अलीबाबा ने बीते पंद्रह सालों में कुछ ख़ास किया है। चीन का गूगल या चीन का अमेजऩ बनने के साथ ही जैक मा ने अपनी कंपनी के ज़रिए वो टूल्स बनाए जिससे चीन के लोग सुरक्षित और सस्ती खरीदारी कर सकें। जैक मा को पता था कि चीन में उपभोक्ता और उत्पादक एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते. उन्होंने दोनों को सुरक्षा दी पेमेंट सिस्टम में।
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने स्नैपडील में स्ट्रैटेजिक पार्टनर के तौर पर शामिल होने के लिए फिर बातचीत शुरू कर दी है। इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने बताया कि अलीबाबा की अगुवाई में इन्वेस्टर्स का एक नया ग्रुप भारतीय ऑनलाइन रिटेलर के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रहा है।
अलीबाबा के साथ इस इन्वेस्टमेंट में ताइवान का फॉक्सकॉन टेक्नॉलॉजी ग्रुप भी शामिल होगा, जो एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है।
1. वित्त मंत्रालय में 15 मई 2015 को किसे महालेखा नियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया गया?
(अ) एमजे जोसेफ को (ब) शशिकांत शर्मा (स) जवाहर ठाकुर (द) विनोद राय
2. भारतीय वैज्ञानिकों के दल ने 14 मई 2015 को पश्चिमी घाट में कैंसर रोधी गुणों वाले पौधे की खोज की। उसका नाम क्या है?
(अ) कैंपटोस्टार (ब) मिक्वेलिए डेंटते बड्ड (स) (द)
3. अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक किसने जीता?
(अ) गगन नारंग (ब)जीतू राय (स) रंजन सोढ़ी (द)अभिनव बिंद्रा
4. मुद्रा के अवमूल्यन के फलस्वरूप क्या होता है?
(अ) निर्यात व्यापार का प्रसार (ब) आयात व्यापार का संकुचन (स) आयात स्थानापत्ति का प्रसार (द) उपरोक्त सभी
5. लोकसभा में पहला काम रोको प्रस्ताव किस मुद्दे पर आया था?
(अ) कॉमनवेल्थ गेम्स (ब) टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला (स) खाद्य सब्सिडी (द) आदर्श सोसाइटी घोटाला
6. भारत में मुद्रा जारी करने का एक मात्र अधिकार (एक रुपए के सिक्के व नोटों को छोडक़र) निम्नलिखित में से किसके पास है?
(अ)भारत सरकार (ब) योजना आयोग (स)भारतीय स्टेट बैंक (द) भारतीय रिजर्व बैंक
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक असमानता घटाने का उपाय नहीं है?
(अ) न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम (ब)अर्थव्यवस्था का उदारीकरण (स) करारोपण (द) भूमि सुधार
8. माई स्टांप योजना किस सरकारी विभाग की योजना है, जिसका हाल ही में राजस्थान से शुभारंभ किया गया?
(अ) सिंचाई (ब) रेलवे (स) डाक विभाग (द) ऊर्जा विभाग
9. निम्नलिखित में से आर्थिक विकास की बेहतर माप कौन-सी है?
(अ) सकल घरेलू उत्पाद (ब) प्रयोज्य आय (स) निवल राष्ट्रीय उत्पाद (द) प्रति व्यक्ति आय
10. विस्तृत आकार वाले खेतों पर यांत्रिक विधियों से की जाने वाली कृषि कहलाती है?
(अ) गहन कृषि (ब) गहन जीविका कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि
11. जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है?
(अ) प्रति किमी में रहने वाले लोगों की संख्या (ब) प्रति वर्ग किमी में रहने वाले लोगों की संख्या (स) ग्रामवासियों की संख्या (द)शहरवासियों की संख्या
12. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स को (ब) लॉर्ड क्लाइव को (स) सर टॉमस रो को (द) लॉर्ड कॉर्नवालिस को
13. हरा प्रोटोजोआ के नाम से जाना जाता है?
(अ) अमीबा (ब) पैरामीशियम (स) लिशमैनिया (द) यूग्लीना
14. पौधा और जंतुओं के बीच की योजक कड़ी रूप में किसे जाना जाता है?
(अ) अमीबा (ब) यूग्लीना (स) प्लाज्मोडियम (द) पैरामीशियम
15. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?
(अ) साइबेरिया (ब) आस्ट्रेलिया (स) चिली (द) भारत
16. कन्हेरी और कार्ले गुफाएं किस राज्य में हैं?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) उड़ीसा
17. वियतनाम में प्रवाहित होने वाली सोंग का नामक नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पीली नदी (ब) काली नदी (स) लाल नदी (द) देव नदी
18. न्यूट्राम्यूटिकल्स उत्पाद हैं, जिनमें होते हैं?
(अ) पोषक विटामिन और खनिज (ब) पोषक प्रोटीन और वसा अम्ल (स) पोषक और विषाक्त प्रभाव (द) पोषक और औषधि प्रभाव
19. मौसमी दशाएं, शुद्ध क्षेत्रफल, सस्यकाल आदि एक साथ दर्शाए जा सकते हैं?
(अ) हीदरग्राफ पर (ब) इर्गोग्राफ पर (स) क्लाइमोग्राफ पर (द) बैंडग्राफ पर
20. किस धातु से बनाया गया मिश्र धातु हवाई जहाज तथा रेल के डिब्बे में पूर्जे बनाने के काम में लिया जाता है?
(अ) तांबा (ब) लोहा (स) एल्युमीनियम (द) इनमें से कोई नहीं
21. स्थानांतरित कृषि की शुरुआत सर्वप्रथम कहां से हुई?
(अ) इंडोनेशिया से (ब) थाईलैंड से (स) कांगो बेसिन से (द) अमेजन बेसिन से
22. सामान्य जीवन निर्वहन कृषि श्रीलंका में निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) कोनूको (ब) हुमा (स) मिल्पा (द) चेन्ना
23. डेयरी फार्मिंग के लिए आवश्यकता होती है?
(अ) अधिक पूंजी, कम श्रम (ब) कम पूंजी, अधिक श्रम (स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम (द) कम पूंजी, कम श्रम
24. किस प्रकार की कृषि में फसलों का अधिकाधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए भूमि की प्रत्येक इकाई पर अधिक मात्रा में पूंजी एवं श्रम का प्रयोग किया जाता है?
(अ) जीविका कृषि (ब) गहन कृषि (स) विस्तृत कृषि (द)बागानी कृषि
25. इलेक्ट्रिक बल्ब के निर्माण में निम्नलिखित में से किस कांच का उपयोग होता है?
(अ) क्राउन कांच (ब) पायरेक्स कांच (स) फ्लिंट कांच (द) फाइबर कांच
26. सौर ऊर्जा किस प्रकार बनती है?
(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से
27. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दो स्थल अवरूद्ध देश निम्न में से कौन - कौन से हैं?
(अ) उरूग्वे व पराग्वे (ब) उरूग्वे व इक्वेडोर (स) पराग्वे व बोलविया (द) उरूग्वे व बोलीविया
--
------
सही जवाब- 1.(अ) एमजे जोसेफ को, 2.(ब) मिक्वेलिए डेंटते बड्ड, 3.(अ) गगन नारंग, 4.(द) उपरोक्त सभी, 5.(स)खाद्य सब्सिडी, 6.(द) भारतीय रिजर्व बैंक, 7.(ब)अर्थव्यवस्था का उदारीकरण, 8.(स) डाक विभाग, 9.(द) प्रति व्यक्ति आय, 10.(स) विस्तृत कृषि, 11.(ब)प्रति वर्ग किमी में रहने वाले लोगों की संख्या, 12.(ब)लॉर्ड क्लाइव को, 13.(द) यूग्लीना, 14.(ब) यूग्लीना, 15.(अ)साइबेरिया, 16.(स) महाराष्ट्र, 17.(स)लाल नदी, 18.(द) पोषक और औषधि प्रभाव, 19.(ब) इर्गोग्राफ पर, 20.(स) एल्युमीनियम, 21.(ब) थाईलैंड से, 22.(द) चेन्ना, 23.(स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम, 24.(ब)गहन कृषि, 25.(स)फ्लिंट कांच, 26.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 27. (स) पराग्वे व बोलविया।
1. नायक समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) बैंकों के निजीकरण के लिए (ब) बैंकों के विलयन के लिए (स) आईपीएल स्पाट फिक्सिंग (द) बैंको के बोर्ड के संचालन के लिए
2. किस खिलाड़ी ने सीसीआई बिलियड्र्स एंड स्नूकर 2014 प्रतियोगिता जीती है?
(अ) पंकज आडवाणी (ब) धु्रव सिटवाला (स) मार्क सेल्बी (द) एनी पार्कर
3. किस नाभिकीय संयंत्र में गरम पानी के रिसाव से नाभिकीय दुर्घटना हुई है?
(अ) कुदनकुलम (ब) तारापुर (स) रावत भाटा (द) काकरपार
4. अमूल किस जगह पर 5 लाख लीटर समता का दूध उत्पादन संयंत्र लगा रहा है?
(अ) मथुरा (ब) आगरा (स) वाराणसी (द) कानपुर
5. मंत्रिपरिषद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति में वे सब योग्यताएं क्यों होनी चाहिए, जो संसद के सदस्य बनने के लिए आवश्यक होती हैं?
(अ) मंत्रिपरिषद के सदस्य लोकसभा के सदस्य होते हैं (ब) मंत्रिपरिषद के सदस्य राज्यसभा के सदस्य होते हैं (स) मंत्रिपरिषद का ऐसा सदस्य, जो नियुक्ति के समय संसद का सदस्य न हो छ: माह के बाद मंत्रिपरिषद का सदस्य नहीं रह सकता, यदि इस दौरान वह संसद सदस्य न बन जाए (द) उपर्युक्त सभी कारणों से
6. भारत का वह राज्य जो अनाज उत्पादन में अधिकतम योगदान करता है, वह कौन सा है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) महाराष्ट्र (द) उत्तरप्रदेश
7. अमीर कोही (कृषि विभाग) नामक एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरू किया गया था?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) फिरोज तुगलक (स) मुहम्मद बिन तुगलक (द) सिंकदर लोदी
8. तौल की सबसे छोटी इकाई कौन सी है?
(अ) रत्ती (रक्तिका-संस्कृत) (ब) माशा (स) तोला (तोलक-संस्कृत) (द) द्रोण
9. पानीपत की तीसरी लड़ाई-1761 ई. किनके बीच हुई थी?
(अ) पेशवा बाजीराव द्वितीय और अहमदशाह अब्दाली (ब) बाबर और इब्राहीम लोदी (स) अकबर और हेमू (द) औरंगजेब और तैमूर
10. कुंवर सिंह निम्नलिखित में से किस स्थान के राजा थे?
(अ)हमीरपुर (ब)धीरपुर (स)जगदीशपुर (द)रामपुर
11. लॉर्ड सिन्हा ने 1921 में कहां के गवर्नर पद से त्यागपत्र दिया था?
(अ) बिहार-उड़ीसा (ब) बंगाल (स) पंजाब (द) मद्रास
12. विश्व की सबसे गहरी खाई मारियाना ट्रेंच किस महासागर में स्थित है?
(अ) प्रशांत महासागर में (ब) अटलांटिक महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) आर्कटिक महासागर में
13. समुद्र पृथ्वी की सतह पर लगभग कितने प्रतिशत घेरे हुए है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 60 प्रतिशत (स) 70 प्रतिशत (द) 80 प्रतिशत
14. सहारा मरुस्थल कहां है?
(अ) दक्षिणी अफ्रीका (ब) उत्तरी अफ्रीका(स) यूरोप (द) एशिया
15. निम्नलिखित गुप्त शासकों में से किसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह बाकाटक शासक रूद्रसेन द्वितीय से किया था?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम ने (ब)समुद्रगुप्त ने (स) रामगुप्त ने (द)चन्द्रगुप्त द्वितीय ने
16. ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ ब्रिटेन किसको कहा जाता है?
(अ) चर्चिल को (ब) एटली को (स) ग्लेडस्टोन को (द)पिट्स द यंगर को
17. भारतीय स्टेट बैंक देश के अंदर सर्वाधिक शाखाओं वाला बैंक है। विदेशों में किस भारतीय बैंक की सर्वाधिक शाखाएं हैं?
(अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) इंडियन ओवरसीज बैंक (स) सिंडिकेट बैंक (द) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
18. भारत के किस बैंक ने सर्वप्रथम उपग्रह नेटवर्क से विभिन्न शहरों में स्थित अपने कार्यालयों को जोड़ा है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ब) बैंक ऑफ इंडिया (स) सिंडीकेट बैंक (द) पंजाब नेशनल बैंक
19. भारत में सर्वप्रथम स्थापित होने वाला विदेशी बैंक निम्न में से कौन सा है?
(अ) ए.एन.जेड. ग्रिंडलेज बैंक (ब) बैंक ऑफ अमेरिका (स) सिटी बैंक (द) चार्टर्ड बैंक
20. मौर्य साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण था?
(अ) अशोक के कमजोर उत्तराधिकारी (ब) अशोक की धार्मिक नीति (स) अशोक ने अपनी पड़ोसियों से संबंध नहीं रखे (द) ये सभी कारण
21. रेडियो खगोल विज्ञान क्या है?
(अ)अंतरिक्ष का अध्ययन (ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन (स) तारों और ग्रहों के पृष्ठतल का अध्ययन (द) इनमें से कोई नहीं
22. सम्राट कुणाल का उत्तराधिकारी था?
(अ) दशरथ (ब) संप्रति (स) शालिशूक (द) देव वर्मा
23. मौर्य वंश के पतन का क्या कारण था?
(अ) अशोक की अहिंसा (ब) विशाल साम्राज्य (स) अयोग्य उत्तराधिरी व विदेशी आक्रमण (द) उक्त सभी
24. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कॉपर सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) जिंक सल्फेट (द) नाइट्रिक अम्ल
25. निम्नलिखित में से कौन-सी खरीफ फसल नहीं है?
(अ) धान (ब) चना (स) मक्का (द) ज्वार
--------
सही जवाब- 1.(द) बैंकों के बोर्ड के संचालन के लिए, 2.(अ) पंकज आडवाणी, 3.(अ)कुदनकुलम, 4.(स) वाराणसी, 5.(द)उपर्युक्त सभी कारणों से, 6.(द) उत्तरप्रदेश, 7.(स) मुहम्मद बिन तुगलक, 8.(अ) रत्ती (रक्तिका-संस्कृत), 9.(अ) पेशवा बाजीराव द्वितीय और अहमदशाह अब्दाली, 10.(स) जगदीशपुर के, 11.(अ) बिहार-उड़ीसा, 12.(अ) प्रशांत महासागर में, 13.(स)70 प्रतिशत, 14.(ब)उत्तरी अफ्रीका, 15.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय ने, 16.(स)ग्लेडस्टोन को, 17.(द)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 18.(अ)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 19.(द) चार्टर्ड बैंक, 20.(अ)अशोक के कमजोर उत्तराधिकारी, 21.(ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन, 22.(अ)दशरथ, 23.(द) उक्त सभी, 24.(अ) कॉपर सल्फेट, 25.(ब) चना।
20 मई सन 1902 ईसवी को क्यूबा ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रुप में अपने अस्तित्व की घोषणा की और समस्त अमरीकी सेनाएं इस देश से बाहर निकलीं।
सन 1492 ईसवी में विख्यात नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस ने क्यूबा की खोज की और उस समय से लेकर 1898 ईसवी तक यह देश स्पेन का उपनिवेश रहा। किंतु अमरीका ने इस देश के स्वत्रंता संग्रामियों की सहायता के बहाने इस देश पर अपने पैर पसारे। अमरीका ने इस देश पर सैनिक चढ़ाई करके स्पेन को क्यूबा से बाहर निकला और स्वंय उसके स्थान पर बैठ गया। 1902 ईसवी में अमरीका के प्रभाव में बनने वाला क्यूबा का संविधान अमरीका को इस बात की अनूमति देता था कि वो क्यूबा के आंतरिक मामलो में व्यापक हस्तक्षेप करे। बाहरी हस्ताक्षेप और आंतरिक तानाशाही इस बात का कारण बनी कि जनता का विद्रोह फूट पड़े।
यहां तक कि सन 1959 ईसवी में फीडेल कैस्त्रो के नेतृत्व में इस देश में क्रांति आई और अमरीका के प्रभाव का अंत हुआ। इसी कारण अमरीका ने फीडेल कैस्त्रो के प्रति शत्रुतापूरण नीति अपनायी है जो अब तक जारी है।
प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफऱ कोलंबस इटली के जीनो नगर का निवासी था। उसे बचपन से ही समुद्री यात्रा में रूचि थी। 14 वर्ष की आयु में उसने समुद्री यात्रा आरंभ की। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया। कोलंबस ने बचपन से ही भारत की समृद्धता के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था इसलिए उसने भारत का समुद्री मार्ग ढूंढने के लिए 3 अगस्त 1492 को तीन छोटे जहाज़ों के साथ अपनी यात्रा आरंभ की।
12 अक्तूबर 1492 को वह बहामा द्वीपों के सैन सिल्वाडोर पहुंच गया जो अमरीका में उसका पहला पड़ाव था किन्तु वह उसे भारत ही समझता रहा। कोलंबस को अपने जीवन के अंत तक इस वास्तविकता का ज्ञान न हो सका कि जिस भूमि पर उसने क़दम रखा है वह भारत नहीं बल्कि एक अलग दुनिया है। उसका देहान्त 20 मई सन 1506 को हुआ।
थाईलैंड दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है, जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है। थाईलैंड की पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। थाईलैंड में संवैधानिक राजशाही के साथ संसदीय लोकतंत्र है।
थाइलैंड में इस समय मॉर्शल लॉ लागू है। यहां की सेना ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण उपजे प्रशासनिक संकट में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 मई 2014 को ‘मार्शल लॉ’ लगाने की घोषणा की। सत्ता के दुरुपयोग के मामले में थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने निवर्तमान प्रधानमंत्री एवं ‘फीयू थाई पार्टी’ की नेता यिंगलक शिनावात्रा और उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों को उनके पद से 7 मई 2014 को बर्खास्त कर दिया, जिससे थाईलैंड में राजनीतिक संकट पैदा हो गया। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने उन्हें अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का दोषी पाया था।
विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में जब किसी देश की प्रशासनिक व्यवस्था को उस देश की सेना अपने हाथ में ले लेती है और तब जो नियम प्रभावी होते हैं उन्हें ‘मार्शल लॉ’ या सैनिक कानून कहा जाता है। इसके अंतर्गत बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका जैसे अधिकार निलम्बित किए जाते हैं। प्राय: मार्शल लॉ के अंतर्गत न्याय के लिए सेना का एक अधिकरण (ट्रिब्यूनल) नियुक्त किया जाता है।
विधान परिषद कुछ भारतीय राज्यों में लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं। कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। विधान परिषद विधानमंडल का अंग है। इसके सदस्यों का कार्यकाल छह वर्षों का होता है लेकिन प्रत्येक दो साल पर एक तिहाई सदस्य हट जाते हैं।
भारतीय संविधान के अनुसार संसद के दो सदनों लोकसभा तथा रायसभा के समान ही रायों में भी विधानसभा तथा विधान परिषद का प्रावधान है। संविधान के अनुच्छेद 168 के तहत विधान परिषद के गठन का प्रावधान किया गया है तथा अनुच्छेद 169 में विधान परिषद के सृजन एवं उत्पादन की विधि व्यवस्था कर दी गई है। 1950 के पश्चात संविधान के अनुच्छेद 168 और 169 के तहत विधान परिषदों की स्थापना की गई। 1956 में रायों के पुर्नगठन के बाद से उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर इन 8 प्रान्तों में विधान परिषदें कार्य कर रही थीं। 1969 में पश्चिम बंगाल की ज्योति बसु की नेतृत्ववाली वाम मोर्चा सरकार द्वारा विधान परिषद को सफेद हाथी पालने की विलासिता निरूपित करते हुए इसे आम आदमी पर आर्थिक बोझ मानकर संविधान के अनुच्छेद 169 के अंर्तगत विधान परिषद भंग कर दी गई थी। वाम मोर्चा के इस कदम का देश के काफी लोगों ने स्वागत किया था। वाम मोर्चे का अनुसरण करते हुए 1985 में एन.टी. रामाराव के नेतृत्व में तेलगूदेशम द्वारा आंध्र प्रदेश तथा 1986 में अन्ना द्रमुक के संस्थापक एम.जी. रामचन्द्रन द्वारा तमिलनाडु में अनुच्छेद 169 के तहत विधान परिषदें भंग कर दी गई। किन्तु आंध्रप्रदेश में स्व. राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा सत्तारूढ़ होते ही विधान परिषद पुर्नजीवित कर दी गई। तेलगूदेशम के नेता चन्द्रबाबू नायडू का कहना है कि जनमत हासिल करके पुन: सत्ता में आते ही वे आंध्रप्रदेश में विधान परिषद भंग कर देंगे। इस प्रकार वर्तमान में 6 राज्यों में ही विधान परिषदें अस्तित्व में हैं।
1. अमेरिका की ई आ ए की रिपोर्ट के अनुसार भारत कब तक दुनिया का तीसरा सबसे अधिक तेल खपत करने वाला देश बन जाएगा?
(अ) 2015 (ब) 2020 (स) 2025 (द) 2030
2. संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना की पहली महिला प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
(अ)केरी कार्टेर (ब) क्रिस्टीन लुंड (स)लूसी पॉल (द) एनी पार्कर
3. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है?
(अ) भूमध्य सागर एवं लाल सागर (ब) प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर (स) अरब सागर एवं हिंद महासागर (द) भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर
4. क्रा नहर निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(अ) म्यांमार (ब) थाईलैंड (स) कम्बोडिया (द)लाओस
5. विश्व में अफीम का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है?
(अ) चीन (ब) पाकिस्तान (स) अफगानिस्तान (द) भारत
6. कवि कालीदास किसके राजकवि थे?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्रगुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) (द) हर्ष
7. 1857 की क्रांति की योजना का प्रमुख केंद्र किस स्थान पर था?
(अ) बीकानेर (ब) डासना (स)बिठूर (द) एरिनपुरा
8. 1857 की क्रांति में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए इंग्लैंड से लौटते हुए अजीमुल्ला खां किन दो देशों में गए थे?
(अ) दक्षिण अफ्रीका व रूस (ब) रूस व तुर्की (स) ईरान और रूस (द) इनमें से कोई नहीं
9. इंटरनेट के जरिए लोगों से संपर्क करने के लिए हम अक्सर उनके किस पते का इस्तेमाल करते हैं?
(अ) वेबसाइट (ब) ई-मेल एड्रेस(स) यूजर नेम (द) पासवर्ड
10. राजस्थान के किस नगर को राजपूतों की नगरी कहा जाता था ?
(अ) उदयपुर (ब) जयपुर (स) चित्तौड़ (द)कन्नौज
11. यमुना नदी उत्तकाशी से निकलकर किस क्षेत्र में गंगा नदी से मिल जाती है ?
(अ) हरिद्वार में (ब) इलाहाबाद में (स) मथुरा मेंं (द) पीलीभीत में
12. लक्षद्वीप किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है?
(अ) उत्तरप्रदेश उच्च न्यायालय (ब) पंजाब उच्च न्यायालय (स)उच्च न्यायालय नई दिल्ली (द) केरल उच्च न्यायालय
13. कल्हण की राजतरंगिणी, जिसे सही अर्थों में पहला ऐतिहासिक ग्रंथ होने का गौरव प्राप्त है, किसने आगे बढ़ाया?
(अ) बिल्हण एवं मेरुतुंग (ब) बिल्हण एवं मम्मट (स) जोनराज एवं मेरुतुंग (द) जोनराज एवं श्रीवर
14. मदुरा का मिनाक्षी मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) मदुरा के पाण्ड्य शासकों ने (ब) मदुरा के मुस्लिम शासकों ने (स) मदुरा के नायकों ने (द) इनमें से कोई नहीं
15. भारत के किन दो राज्यों में नदीकृत नहरों की बहुतायत है?
(अ)बिहार एवं पश्चिमी-बंगाल (ब) पंजाब एवं उत्तर-प्रदेश (स)महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश (द) उड़ीसा एवं तमिलनाडु
16. 2007 से 2012 तक की पंचवर्षीय योजना कौन सी पंचवर्षीय योजना है?
(अ) दसवीं (ब) ग्यारहवीं (स) बारहवीं (द) नौवीं
17. निम्न में से किस युग के साथ नुकीले भूरे खुरपे का प्रयोग संबंधित है?
(अ)नवपाषाण युग (ब) पुरापाषाण युग (स) पाषाण युग (द)इनमें से कोई नहीं
18. काला विवर (ब्लेक होल)क्या होता है?
(अ) एक कारागार (ब) अत्यंत शक्तिशाली गुरूत्वाकर्षण युक्त तारा (स)एक ठंडा तारा (द) पल्सार
19. जब एक सेल से धारा ली जाती है, तब उसके सिरों के बीच विभवान्तर?
(अ) घट जाता है (ब)बढ़ जाता है (स) शून्य हो जाता है (द)अनंत हो जाता है
20. सिनाई प्रायद्वीप किस देश का भाग है?
(अ) ईरान और इराक का (ब) इजराइल का (स) लेबनान का (द) मिस्र का
21. पृथ्वी के सबसे निकट कौन सा तारा है?
(अ)विटिलग्यूज (ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी (स) रीगल (द) स्पीलन ओरीगी
22. निम्रलिखित में कौन-सा सर्प समुद्री है?
(अ)नाजा-नाजा (ब) एनहाइड्रिना (स) बन्गारस (द) टिपलोक्स
23. बनिहाल दर्रा हिमालय पर्वत श्रृंखला के किस भाग में स्थित है?
(अ)पंजाब हिमालय में (ब)कश्मीर हिमालय में (स)असम हिमालय में (द) कुमायूं हिमालय में
24. मानव शरीर में मास्टर गं्रथि होती है?
(अ) पीनियल गं्रथि (ब)थाइरॉइड ग्रंथि (स)एड्रीनल ग्रंथि (द) पीयूष ग्रंथि
25. हैली का धूमकेतू सूर्य की परिक्रमा करता है?
(अ)80 वषों में (ब)79 वषों में (स)40 वषों में (द) 50 वषों में
26.भारत का प्रमाणिक समय निम्न में से किस स्थान से निश्चित किया जाता है?
(अ) मुंबई (ब) दिल्ली (स) इलाहाबाद (द) कोयंबटूर
27. निम्नलिखित में से कौन कायान्तरित चट्टान है?
(अ)ग्रेनाइट (ब) शैल (स) संगमरमर (द) बेसाल्ट
28. अकबर द्वारा बनाई गई श्रेष्ठतम इमारतें निम्न में से कहां पाई जाती हैं?
(अ) आगरा के किले में (ब) लाहौर के किले में (स) इलाहाबाद के किले में (द) फतेहपुर सीकरी में
---
सही जवाब-1.(स)2025, 2.(ब) क्रिस्टीन लुंड, 3.(ब)प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर, 4.(ब)थाईलैंड, 5.(स) अफगानिस्तान, 6.(स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य), 7.(स) बिठूर, 8.(ब) रूस व तुर्की, 9.(ब) ई-मेल एड्रेस, 10.(स) चित्तौड़, 11.(ब)इलाहाबाद में, 12.(द) केरल उच्च न्यायालय, 13.(द) जोनराज एवं श्रीवर, 14.(स) मदुरा के नायकों ने, 15.(ब) पंजाब एवं उत्तर-प्रदेश, 16.(ब) ग्यारहवीं, 17.(अ)नवपाषाण युग, 18.(ब)अत्यंत शक्तिशाली गुरूत्वाकर्षण युक्त तारा, 19.(अ)घट जाता है, 20.(द) मिस्र का, 21.(ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी, 22.(ब)एनहाइड्रिना, 23.(द) कुमांयू हिमालय में, 24.(द)पीयूष ग्रंथि, 25.(ब) 79 वषों में, 26.(स) इलाहाबाद, 27.(स) संगमरमर, 28.(द) फतेहपुर सीकरी में।
किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल , दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जो 36.48 किलोमीटर लंबा है। यह पुल पूर्वी चीन के हैंगज़ोउ खाड़ी के मुहाने से शुरु होता है और देश की व्यावसायिक राजधानी शंघाई और समुद्री तट पर बसे निंगबो को जोड़ता है। इस पुल पर 8 रास्ते हैं।
किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल पर गुरूवार 30 जून 2011 को यातायात शुरू हो गया। विश्व का सबसे लंबा यह समुद्री पुल चीन के शांगडांग प्रांत के किंगडाओ शहर में स्थित जियाओझोउ खाड़ी में बना है। जियाओझोउ बे पुल को बनाने में चार वर्ष लगे और इसकी अनुमानित लागत करीब 14.8 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर / 6,800 करोड़ रुपयों) आई। इस पुल का निर्माण 2007 में शुरू हुआ था। इस पुल के निर्माण से पहले समुद्र पर बने सबसे लंबे पुल की लंबाई 36 किलोमीटर थी।
जियाओझोउ बे पुल समुद्र के अंदर पांच हजार विशाल खंभों पर खड़ा है। इस पुल का डिजाईन 8 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप को भी आराम से सहन कर सकता है। यह एक साथ वाहनों का तीस लाख टन भार एक बार में ही वहन कर सकता है। यह पुल बीजिंग के शहरी इलाके किंगडाओ शहर को हुआंगडाओ जिले से जोड़ता है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि इस पुल के बन जाने से दोनों शहरों के बीच की दूरी 120 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए चीन में परंपरा से हटकर एक निजी कंपनी को कुल लागत का एक तिहाई हिस्सा निवेश करने की अनुमति दी गई है। परियोजना निदेशकों का कहना है कि शुरुआत में इस पुल पर यातायात नियंत्रित होगी। उनका कहना है कि फि़लहाल भारी मालवाहक गाडिय़ों और ख़तरनाक रसायनों से लदी गाडिय़ों को पुल पर से जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस क्षेत्र में यातायात की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया है। अधिकारी बताते हैं कि शंघाई से निंगबो शहर तक जाने लिए अब लोगों को चार की जगह सिफऱ् डेढ़ घंटे लगेंगे। चीनी अधिकारियों का दावा है कि यह समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल है। वैसे अमरीकी राज्य लुजिय़ाना में पॉन्टकार्टेन झील पर बना पुल इस पुल से दो किलोमीटर लंबा है।
मेक्सिको के चिचेन इत्जा में स्थित कुलकुलकान पिरमिड माया सभ्यता का अवशेष माना जाता है। उस समय के कुशल कारीगरों की मेहनत को यह इमारत अपने आप में संजोयी हुई है। शहर के बीचोबीच कुकुलकन का मंदिर है जो 79 (80) फीट की ऊंचाई तक बना है। जिसमें 9 छतें और 4 सीढिय़ां हैं।
ये सीढिय़ां 45 डिग्री के एंगल पर ऊपर की ओर जाती हैं और पिरमिड के टॉप पर स्थित है कुलकुलकान का मंदिर। इसकी चार दिशाओं में 91 सीढिय़ां हैं। प्रत्येक सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है और 365 वां दिन ऊपर बना चबूतरा है।
गुरु शिखर राजस्थान में स्थित अरावली श्रेणी की उच्चतम चोटी है। धारवाड़ युग की बनी हुई इस चोटी के आधार शैल में संगमरमर तथा ग्रेनाइट पाए जाते हैं। स्लेट की भी प्रधानता है। इस चोटी में आर्थिक उपयोग के बहुमूल्य पत्थर पाए जाते हैं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।
गुरु शिखर अरावली पर्वत शृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। गुरु शिखर शहर से 15 किलोमीटर दूर है। इससे कुछ पहले विष्णु भगवान के एक रूप दत्तात्रेय का मंदिर है। मंदिर के पास से ही शिखर तक सीढिय़ाँ बनी हैं। शिखर पर एक ऊंची चट्टान है और एक बड़ा-सा प्राचीन घंटा लगा है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर पीतल की घंटी है जो माउंट आबू को देख रहे संतरी का आभास कराती है। गुरु शिखर से नीचे का दृश्य बहुत की सुंदर दिखाई पड़ता है।
चंपानेर की स्थापना चावड़ा वंश के राजा वनराज चावड़ा ने की थी। उनके एक मंत्री का नाम चंपाराज था, जिसके नाम पर इस जगह का नामकरण हुआ। कुछ लोगों का मानना है कि चंपानेर नाम ‘चंपक’ फूल के कारण पड़ा है, क्योंकि इस क्षेत्र के पाए जाने वाले आग के चट्टानों में भी फूलों की तरह ही पीलापन देखने को मिलता है। चंपानेर के ठीक ऊपर बने पावागढ़ किले को खिची चौहान राजपूतों द्वारा बनवाया गया था।
बाद में इस पर महमूद बेगड़ा ने कब्जा कर लिया। महमूद बेगड़ा ने इसे अपनी राजधानी बनाया। उन्होंने इसका नाम महमूदाबाद रखा और इस शहर के पुननिर्माण और सजावट के लिए यहां 23 साल गुजारे। बाद में मुगलकाल के दौरान अहमदाबाद को राजधानी बनाया गया, जिससे चंपानेर का गौरव और महत्व खो गया। कई सालों तक तो यह जंगल का हिस्सा रहा। हालांकि बाद में जब अंग्रेजों ने सर्वे कराया तो चंपानेर का खोया गौरव फिर से वापस आ गया। शहर की उत्कृष्ट वास्तुशिल्पीय खूबसूरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग आते हैं।
चंपानेर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां आप चंपानेर की मस्जिदें, सिकंदर शाह का कब्र, हलोल, सकर खान दरगाह, मकाई कोठार/नवलखा कोठार, किला, हेलीकल बावली, ईंट का मकबरा और पावागढ़ किला देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के प्रचीन मंदिर, किले की दीवारें, जांबुघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य, केवड़ी ईको कैंपसाइट और धानपरी ईको कैंपसाइट भी काफी महत्वपूर्ण है। पावागढ़ किला की दीवारों के कुछ हिस्सों का अस्तित्व आज भी है। 2004 में चंपानेर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 35 नर्सिंग कर्मियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 12 मई 2015 को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
(अ) पद्म पुरस्कार (ब) राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार (स)राष्ट्रीय गौरी देवी पुरस्कार (द) इनमें से कोई नहीं
2. मानव शरीर रचना के संदर्भ में एंटीबॉडीज होते हैं?
(अ)कार्बोहाइड्रेट्स(ब)प्रोटीन्स (स)स्टेरोल्स(द)ग्लाइकोलिपिड्स
3. पाचन के रसों में निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
(अ) लैक्टिक अम्ल (ब) टैनिक अम्ल (स) अमीनो अम्ल (द) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
4. अधिकतम पोषक तत्व रक्त में कहां से अवशोषित किए जाते हैं?
(अ)बड़ी आंत (ब) मुंह (स) छोटी आंत (द) पेट
5. ‘हरा प्रोटोजोआ’ के नाम से किसे जाना जाता है?
(अ)अमीबा (ब) पैरामीशियम (स) लिशमैनिया (द) यूग्लीना
6. मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन चक्र निम्न में से किसने खोजा था?
(अ) लुई पाश्चर (ब)चाल्र्स डार्विन (स) ग्रेगर जॉन मेण्डल (द) रोनाल्ड रॉस
7. चित्रगुप्त स्वामी मंदिर, जिसे चित्रगुप्त का एक मात्र मंदिर माना जाता है, स्थित है?
(अ) कांची में (ब) मथुरा में (स) पुरी में (द) उज्जैन में
8.भारत में ब्रह्मा का केवल एक ही मंदिर है, वह मंदिर कहां स्थित है?
(अ) पुष्कर (ब) उज्जैन (स) द्वारिका (द) केदारनाथ
9. सियाचीन ग्लेशियर किस राज्य में स्थित है?
(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) उत्तराखंड (स) जम्मू-कश्मीर (द) सिक्किम
10. परमाणु परीक्षण स्थल पोखरण किस राज्य में स्थित है?
(अ) गुजरात (ब) राजस्थान (स) हरियाणा (द) महाराष्ट्र
11. भारत में खेती बाड़ी या घरेलू उत्पादन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसानों को कितनी अवधि के लिए अल्पकालिक ऋण दिया जाता है?
(अ) 15 माह से कम (ब) 15 माह से 5 वर्ष (स) 5 वर्ष से अधिक (द) 20 वर्ष तक
12. मेट्टूर बांध किस नदी पर बांधा गया है?
(अ) गावनी (ब) कावेरी (स) हेमवती (द) पालार
13. किस मुगल बादशाह का नाम रौशन अख्तर था?
(अ) मुहम्मदशाह रंगीला (ब) शाह आलम द्वितीय (स) बहादुर शाह द्वितीय (द) इनमें से कोई नहीं
14. विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
(अ) प्रशांत (ब) एटलांटिक(स)आर्कटिक (द) इनमें से कोई नहीं
15. बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी की अपेक्षा?
(अ) 11 गुना अधिक है (ब) 20 गुना अधिक है (स) 2 गुना अधिक है (द) बराबर है
16. आदम का पुल निम्नलिखित में से किन दो देशों के मध्य स्थित है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) भारत और बांग्लादेश (स) भारत और श्रीलंका (द) भारत और म्यांमार
17. दस डिग्री (100) चैनल किसके बीच स्थित है?
(अ) छोटा अंडमान और बड़ा अंडमान (ब) छोटा अंडमान और कार निकोबार (स) छोटा निकोबार और कार निकोबार (द) छोटा निकोबार और बड़ा निकोबार
18. दीपवंश निम्न भाषा में से किस भाषा में लिखा गया था?
(अ) संस्कृत (ब) पाली (स) प्राकृत (द) इनमें से कोई नहीं
19. वासवदत्ता का रचयिता था?
(अ) वाण (ब) दंडिन (स) सुबंधु (द) कालिदास
20. अमरकोश के लेखक अमरसिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त (स) स्कंदगुप्त (द)चंद्रगुप्त द्वितीय
21. भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व किससे प्राप्त होती है?
(अ) यात्री किराये से (ब) माल ढुलाई से (स) पथ कर से (द) यात्री कर से
22. भारतीय रेलवे का पहिया एवं धुरी कारखाना कहां स्थित है?
(अ) बंगलुरु (ब) कपूरथला (स) वाराणसी (द) बड़ौदरा
23. साधारण बातचीत के ध्वनि की तीव्रता होती है?
(अ) 20-30 डेसीबल (ब) 30-40 डेसीबल (स) 50-60 डेसीबल (द) 90-100 डेसीबल
24. पराश्रव्य तरंगें मनुष्य द्वारा?
(अ) सुनी जा सकती है (ब) नहीं सुनी जा सकती है (स) कभी-कभी सुनी जा सकती है (द) इनमें से कोई नहीं
25. सर्वोच्च न्यायालय के जजों का वेतन किससे आहरित होता है?
(अ) सहायक अनुदान (ब) आकस्मिता निधि (स) संचित निधि (द) लोकलेखा
26. तारकुंडे समिति तथा गोस्वामी समिति का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ) चुनाव व्यवस्था में आमूल सुधार (ब) चुनाव में अपराधी तत्वों की वृद्धि पर प्रतिबंध (स) राज्य द्वारा निर्वाचन के लिए वित्तीय सहायता (द) चुनाव में काला धन के बढ़े प्रभाव पर रोक
27. नई राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 का वर्णन किस रूप में किया गया है?
(अ) सुनहरी क्रांति (ब) इंद्रधनुषी क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृखंला क्रांति (द) रजत क्रांति
28. मानव की आंख वस्तु का प्रतिबिम्ब निम्नलिखित में से किस भाग पर बनाती है?
(अ) कॉर्निया (ब) परितारिका (स) पुतली (द) रेटिना
29. प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होती है?
(अ) कांच (ब) निर्वात (स) जल (द) वायु
30. किसी तारे के रंग से पता चलता है, उसके?
(अ) भार का (ब) आकार का (स) ताप का (द) दूरी का
-----
सही जवाब- 1.(ब)राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, 2.(ब) प्रोटीन्स, 3.(द) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, 4.(स) छोटी आंत, 5.(द) यूग्लीना, 6.(द) रोनाल्ड रॉस, 7.(द) उज्जैन में, 8.(अ) पुष्कर, 9.(स)जम्मू-कश्मीर, 10.(ब)राजस्थान, 11.(अ)15 माह से कम, 12.(ब) कावेरी, 13.(अ) मुहम्मदशाह रंगीला, 14.(स)आर्कटिक, 15.(अ)11 गुना अधिक है, 16.(ब)भारत और बांग्लादेश, 17.(स)छोटा निकोबार और कार निकोबार, 18.(ब)पाली, 19.(स)सुबंधु, 20.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय, 21.(ब)माल ढुलाई से, 22.(अ) बेंगलुरु, 23.(ब) 30-40 डेसीबल, 24.(ब) नहीं सुनी जा सकती है, 25.(स) संचित निधि, 26.(अ)चुनाव व्यवस्था में आमूल सुधार, 27.(ब) इंद्रधनुषी क्रांति, 28.(द)रेटिना, 29.(द) वायु, 30.(अ) भार का।
1. अफगानिस्तान का अधिकतम भाग किस प्रकार का है?
(अ) पर्वतीय (ब) जंगल (स) मैदानी (द) समुद्रतटीय
2. ‘एलीफेंटा दर्रा’ किस देश में स्थित है?
(अ) भारत (ब) नेपाल (स)भूटान (द) श्रीलंका
3. भारत में सबसे लंबा रेलवे जोन कौन-सा है?
(अ)पश्चिमी रेलवे(ब)उत्तरी रेलवे (स)पूर्व रेलवे (द)दक्षिण रेलवे
4. निम्न में से किस प्रजाति के बाल ऊन जैसे होते हैं?
(अ)मंगोलायड (ब) काकेशायड (स) नीग्रेइड (द) उपर्युक्त सभी
5. विश्व की सबसे बड़ी तेल शोधनशाला कौन-सी है?
(अ) मथुरा (ब)अबादान (स) न्यू मैक्सिको (द) हैफ्रा
6. ‘टिहरी बांध’ को किस नदी से जल प्राप्त होता है?
(अ) अलकनंदा (ब) भागीरथी (स) गंडक नदी (द) घाघरा नदी
7. निम्न में से किस हवा में चक्रवतीय गति का अभाव पाया जाता है?
(अ)हरीकेन (ब) पापागयो (स) टारनैडो (द) उपसागरीय भूकंप
8. भारत में निम्न में से कौन-सी वनस्पति प्रमुख है?
(अ)पतझड़ वन (ब) वर्षा वन(स) कांटेदार झाडिय़ां (द) सवाना
9. बहुचर्चित सरदार सरोवर परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य में है?
(अ)राजस्थान (ब) गुजरात (स) मध्य प्रदेश (द) महाराष्ट्र
10. भारत के पश्चिमी घाट पर्वतीय क्षेत्र में निम्न में से किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है?
(अ) सदाबहार (ब) कोणधारी (स) पर्णपाती(द) अल्पाइन
11. मद्रास प्रेसीडेंसी का सृजन कब किया गया?
(क) 1799 ई. (ख)1801 ई.(ग) 1803 ई.
12. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) बिंदुसार (स) अशोक वद्र्धन (द) कनिष्क
13. आगरा स्थित लालकिला किसने बनवाया?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
14. भारत में प्राचीनतम तारामंडल गृह कहां है?
(अ) कोलकाता में (ब) पटना में (स) कुरुक्षेत्र में (द) हैदराबाद में
15. निम्नलिखित में से किसे पश्चिम एशिया का स्विट्जरलैंड कहा जाता है?
(अ) जॉर्डन (ब) लेबनान (स) सीरिया (द) तुर्की
16. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
17. शराब का निर्माण किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है?
(अ) किण्वन (ब) उत्प्रेरण (स) संयोजन (द) विस्थापन
18. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?
(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र
19. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
20. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
21. एक उत्तल लेंस को जब पानी में डुबाया जाता है, तो उसकी क्षमता?
(अ) घट जाती है (ब) बढ़ जाती है (स) अपरिवर्तित रहती है (द) इनमें से कोई नहीं
22. प्रकाश के सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का निम्नलिखित में से क्या तरीका है?
(अ) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (ब) फिलटर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (स) पौधों से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (द) रंगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है
23. लाल कांच को अधिक ताप पर गर्म करने पर वह कैसा दिखाई देगा?
(अ) लाल (ब) हरा (स) नीला (द) पीला
24. अंधेरे में चमगादड़ उडऩे में समर्थ है, क्योंकि उसके मुख से उत्पन्न होती है?
(अ)अल्ट्रावायलट तरंगें (ब) ध्वनि तरंगें (स) अल्ट्रासोनिक तरंगें (द) इंफ्रारेड तरंगें
25. मानव का जैविक नाम है?
(अ) होमो इरेक्टस (ब) होमो निएण्डरथैलिस (स) होमो हैबिलिस (द) होमो सेपियंस
26. शरीर के लिए एंजाइम आवश्यक होते हैं, क्योंकि?
(अ) ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं (ब) ये तंत्रिका क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं (स) ये शरीर के रचनात्मक भाग हैं (द) ये जीव रासायनिक क्रियाओं के उत्प्रेरक हैं
27. सापेक्षिक आद्र्रता के मापन हेतु किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
(अ) हाइड्रोमीटर (ब) हाइग्रोमीटर (स) बैरोमीटर (द) मैनोमीटर
28. मानचित्रों के विवर्धन एवं लघुकरण के लिए निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) पैण्टोग्राफ (ब) इपीस्कोप (स) पैण्टोग्राफिक कैमरा (द) इनमें से कोई नहीं
29. किस कारण पुर्तगालियों ने बम्बई नगरी अंग्रेजों को सौंप दी?
(अ) मैड्रिड संधि में हुए एक समझौते के तहत् (ब) पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन का ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स द्वितीय के साथ विवाह के अवसर पर दहेज के रूप में (स) अंग्रेजों के नियंत्रण से हुगली को पुन: प्राप्त करने के कारण (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
30. संगम योजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) किसानों के लिए (ब) गरीबी उन्मूलन के लिए (स) विकलांगों के कल्याण में वृद्घि (द) इनमें से कोई नहीं
----------
सही जवाब- 1.(अ) पर्वतीय, 2.(द) श्रीलंका, 3.(ब)उत्तरी रेलवे, 4.(ब) काकेशायड, 5.(स) न्यू मैक्सिको, 6.(ब) भागीरथी, 7.(स) टारनैडो, 8.(अ)पतझड़ वन, 9.(ब) गुजरात, 10.(अ) सदाबहार, 11.1801 ई., 12.(स) अशोक वद्र्धन, 13.(अ) अकबर, 14.(अ) कोलकाता में, 15.(ब) लेबनान, 16.(ब) जम्बू द्वीप, 17.(अ) किण्वन, 18.(अ)आद्य शिव, 19.(द)लोथल, 20.(ब) ग्रीक, 21.(अ) घट जाती है, 22.(अ) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है, 23.(ब) हरा,24.(स) अल्ट्रासोनिक तरंग, 25.(द) होमो सेपियंस, 26.(द) ये जीव रासायनिक क्रियाओं के उत्प्रेरक हैं, 27.(ब) हाइग्रोमीटर, 28.(द) इनमें से कोई नहीं, 29.(ब) पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन का ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स द्वितीय के साथ विवाह के अवसर पर दहेज के रूप में , 30.(स) विकलांगों के कल्याण में वृद्घि।
1. निम्नलिखित में कौन कत्थक नृत्य शैली से संबंधित है?
(अ) गोपी कृष्ण (ब) आनंद शिवरामन (स)सोनल मानसिंह (द) भारती शिवाजी
2. कथकली के मुख्य प्रेरणा केंद्र हैं?
(अ) राजा रवि वर्मा (ब) वी. चीन्ना सत्यम (स) महाकवि वल्लतोल (द) स्वामी तिरूनाल
3. पणिहारी लोकनृत्य कहां प्रचलित है?
(अ) नगालैंड (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) केरल
4. यक्षगान नामक लोकनृत्य का संबंध किस राज्य से है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) तमिलनाडु (द) आंध्रप्रदेश
5. निम्नलिखित आलेखों में से कौन सा आलेख गलत नजरबंदी के मामले में जारी किया जाता है?
(अ)परमादेश(ब) निषेध (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
6. उदारवाद का प्रतिवाद क्या है?
(अ) नव उदारवाद (ब) गांधीवाद (स) समाजवाद (द) आदर्शवाद
7. भारत में वित्तीय आपातकाल से संबंधित प्रावधान पहली बार किस वर्ष लागू किए गए?
(अ) 1962 (ब) 1965 (स) 1971 (द) कभी नहीं
8. माण्टेरक्यू ने शक्ति के पृथक्करण की वकालत की?
(अ) क्षमता के लिए (ब) स्वतंत्रता के लिए (स) समानता के लिए (द) सम्पन्नता के लिए
9. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
10. आनुपातिक समानता का सिद्घांत सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अरस्तू (ब) लॉक (स) ग्रीन (द) लास्की
11. पूर्णत: इस्लामी पद्घति में निर्मित भारत की प्रथम मस्जिद कौन सी थी?
(अ) ऊखा मस्जिद (ब) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (स) अढ़ाई दिन का झोंपड़ा (द) जमात खाना मस्जिद
12. अलाउद्दीन खिलजी के समय का श्रेष्ठï संगीतकार अमीर खुसरो था। संगीत कला के क्षेत्र में खुसरो का क्या योगदान था?
(अ) उसने फारसी एवं भारतीय वाद्ययंत्रों के मेल से नए वाद्ययंत्र सितार का आविष्कार किया (ब) खुसरो ने गायन की नई पद्घति खयाल को जन्म दिया (स) इसने भारतीय कव्वाली में एक नवीन शैली को जोड़ा (द) उपरोक्त सभी
13. कौन मूल रूप से फरीदखान के नाम से जाना जाता था?
(अ) फिरोज खान सरबर (ब) शेर अफगान (स) शेरशाह सूरी (द) जलाल खान लोहानी
14. अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था निम्नलिखित में से किस पर आधारित थी?
(अ) मनसबदारी (ब) जमींदारी (स) सामंतवादी (द) आइन-ए-दहशाला
15. किस राजपूत ने अकबर के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया?
(अ) अमर सिंह (ब) राणा सांगा (स) शिवाजी (द) राणा प्रताप
16. राजा राममोहन राय और डेविड हेयर निम्नलिखित की स्थापना से जुड़े हुए थे?
(अ) हिंदू कॉलेज (ब) रिपन कॉलेज (स) एमएओ कॉलेज (द) संस्कृत कॉलेज
17. एक दिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अंपायर की इच्छानुसार
18. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
19. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
20. निम्न में से कौन सी संस्था रीशेपिंग इकानोमिक जियोग्राफी के थीम वाली विश्व विकास रिपोर्ट लाई है?
(अ) विश्व व्यापार संगठन (ब) विश्व बैंक (स) संयुक्त राष्टï्र संघ (द) एशियाई विकास बैंक
21. दि स्कोर ऑफ माइ लाइफ-पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ) एपीजे अब्दुल कलाम (ब) जावेद अख्तर (स) दीपा नारायण (द) जुबीन मेहता
22. सर्वाधिक कठोर तत्व निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) हीरा (ब) सीसा (स) टंग्सटन (द) लोहा
23. कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है?
(अ)वृक्षों की (ब) पृथ्वी की (स) फॉसिल्स की (द) चट्टïानों की
24. आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरी प्रकाश वर्ष में मापी जाती है। प्रकाश की गति कितने किलोमीटर प्रति सेकंड होती है?
(अ) 3 लाख 84 हजार (ब) साढ़े तीन लाख (स)3 लाख (द) 2 लाख 97 हजार 925
25. ऐसा प्रतीत होता है कि रात में भिन्न-भिन्न समयों पर नक्षत्र अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, क्योंकि?
(अ) पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है (ब) पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन करती है (स) पृथ्वी की अपेक्षा नक्षत्र अधिक तेजी से चलते हैं (द) पृथ्वी और नक्षत्र विपरीत दिशा में चलते हैं
26. सायर दरिया और अमू दरिया निम्नलिखित में से किस एक में है?
(अ) कैस्पियन सागर (ब) काला सागर (स) अराल सागर (द) लेक बैकाल
27. निम्नलिखित में से कौन कीट के शरीर से निकला स्राव है?
(अ) मोती (ब)मूंगा (स)लाख (द) गोंद
28. मदर टेरेसा का जन्म कहां हुआ था ?
(अ) भारत (ब) इजरायल (स)अल्बानिया (द) अमरीका
29. सडक़ सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है?
(अ)1 जनवरी से 7 जनवरी (ब)7 जनवरी से 13 जनवरी (स) 10 जनवरी से 16 जनवरी (द) 1 फरवरी से 7 फरवरी
---
सही जवाब- 1.(अ) गोपी कृष्ण, 2.(स) महाकवि वल्लतोल, 3.(स) कर्नाटक, 4.(ब) कर्नाटक, 5.(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण, 6.(स) समाजवाद, 7.(द) कभी नहीं, 8.(ब) स्वतंत्रता के लिए, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10.(अ) अरस्तू, 11.(द) जमात खाना मस्जिद, 12.(द) उपरोक्त सभी, 13.(स) शेरशाह सूरी, 14.(अ) मनसबदारी, 15.(द) राणा प्रताप, 16.(अ) हिंदू कॉलेज,17.(अ) केवल बैटिंग साइड, 18.(स) आठ वर्ष, 19.(द) नौ इंच, 20.(द) बांग्लादेश, 21.(ब) विश्व बैंक, 22.(अ) हीरा, 23.(स) फॉसिल्स की, 24.(स)3 लाख, 25.(अ) पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है, 26. (स) अराल सागर, 27.(स) लाख, 28.(स) अल्बानिया ,29.(ब)7 जनवरी से 13 जनवरी।
आम भारत का राष्ट्रीय फल है। इसका जिक्र सदियों से इतिहास और हिन्दू ग्रंथों में होता आया है। भारतीय प्रायद्वीप में आम की कृषि हजारों वर्षों से हो रही है। आम फलों का राजा है पर इसे राजा की पदवी यों ही नहीं मिली है। खाने में तो यह लाजवाब है ही गुणों में भी बेमिसाल है। कालिदास ने इसका गुणगान किया है और शतपथ ब्राह्मण में इसका उल्लेख मिलता है। वेदों में इसका नाम लिया गया है तथा अमरकोश में इसकी प्रशंसा इसकी बुद्धकालीन लोकप्रियता के प्रमाण हैं। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। कविताओं में इसका उल्लेख हुआ और कलाकारों ने इसे अपने कैनवास पर उतारा। पुर्तग़ाली व्यापारी भारत में आम लेकर आए थे। इसके बीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कठिनाई[2] के कारण संभवत: 1700 ई. में ब्राज़ील में इसे लगाए जाने से पहले पश्चिमी गोलार्द्ध इससे लगभग अपरिचित ही था, 1740 में यह वेस्ट इंडीज़ पहुंचा। कई नवाबों और राजाओं के नामों पर भी इसका नामकरण हुआ।
आम का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। डी कैडल (सन 1844) के अनुसार आम्र प्रजाति (मैंजीफ़ेरा जीनस) संभवत: बर्मा, स्याम तथा मलाया में उत्पन्न हुई, परंतु भारत का आम, मैंजीफ़ेरा इंडिका, जो यहां बर्मा और पाकिस्तान में जगह जगह स्वयं (जंगली अवस्था में) होता है, बर्मा-असम अथवा असम में ही पहले पहल उत्पन्न हुआ होगा। भारत के बाहर लोगों का ध्यान आम की ओर सर्वप्रथम संभवत: बुद्धकालीन प्रसिद्ध यात्री, ह्वेन त्सांग (632-45) ने आकर्षित किया। मुग़ल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1 लाख से अधिक आम के पौधे रोपे थे, जिसे अब लाखी बाग़ के नाम से जाना जाता है। स्वयं बुद्ध को एक आम्रकुंज भेंट किया गया था, ताकि वह उसकी छांव में विश्राम कर सकें।
भारतवर्ष में आम से संबंधित अनेक लोकगीत, आख्यायिकाएं आदि प्रचलित हैं और हमारी रीति, व्यवहार, हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा सभी मंगलकार्यों में आम की लकड़ी, पत्ती, फूल अथवा एक न एक भाग प्राय: काम आता है। इस समय भारत में प्रतिवर्ष एक करोड़ टन आम पैदा होता है जो दुनिया के कुल उत्पादन का 52 प्रतिशत है। अनुकूल जलवायु मिलने पर आम का वृक्ष पचास-साठ फुट की ऊंचाई तक पहुंच जाता है। आम की लकड़ी गृहनिर्माण तथा घरेलू सामग्री बनाने के काम आती है।