सामान्य ज्ञान
सेलेनियम एक प्रकार का खनिज है। यह शरीर में प्रति-उपचायक के रूप में काम करता है। यह सबसे प्रभावशाली प्रति-उपचायक खनिज है। यह शरीर को हानिप्रद मुक्त मूलकों से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं जो चर्बीचुक्त ऊतकों के ऑक्सीजन के परिणामस्वरूप होते है। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है। प्रतिरक्षक-तंत्र बढ़ाता है और जीव-विषों के प्रभावों को व्यर्थ कर देता है। यह बुढ़ापे की क्रियाओं को धीमा करता है। जिगर की सुस्वस्थता कायम रखने के लिये विटामिन ईं के साथ सेलेनियम आवश्यक है।
सेलेनियम के स्रोत- शतावर, फूलगोभी, अजमोद, खीरा, लहसुन, प्याज, खुंभी, मूली, खमीर, सम्पूर्ण अनाज, समुद्र से प्राप्त होने वाले खाद्य, जिगर, गुर्दा, मांस, ब्राउन चावल में सफेद चावल से 12 गुना सेलेनियम होता है, सम्पूर्ण गेहूं की डबल रोटी में सफेद डबल रोटी से तीन गुना। शोधन करने और देर तक पकाने से सेलेनियम नष्ट हो जाता है।
औषधि विभाग की पहल पर वर्ष 2008 को जन औषधि योजना की शुरूआत हुई थी। इसके तहत देश के हर जिले में एक जन औषधि केंद्र खोलने का प्रावधान पारित हुआ। इस प्रावधान के तहत प्रारंब में देश भर में केवल 100 जन औषधि केंद्र खोले गए। जन औषधि योजना के तहत मिलने वाली सस्ती और जेनेरिक दवाएं केवल इन्हीं औषधि केंद्रों पर मिलती हैं। जन औषधि योजना के अंतर्गत सरकार निजी और सार्वजनिक दवा निर्माता कम्पनियों से गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाईयां थोक में खरीदेगी और इन्हें जन औषधि उत्पाद के नाम से रिब्रांड कर लोगों को उपलब्ध करवाएगी। ये जेनरिक दवाईयां बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांड्स से करीब 70 प्रतिशत सस्ती होंगी।
केंद्र सरकार ने जन औषधि योजना के तहत 1000 नए स्टोर खोलने का 31 मई 2015 को प्रस्ताव किया है। इसका मुख्य उद्देश्य इन विशेष स्थानों से गुणवत्तापूर्ण सस्ती जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करना है।
केंद्र सरकार के अनुसार, ये स्टोर वंचित वर्गों के लिए खोले जाएंगे, जिनको बाजार मूल्य से 60 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर दवाई उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पुराने स्टोरों का दोबारा नामकरण और ब्रांडिंग की जाएगी तथा बी -फार्मा और एम-फार्मा किए हुए बेरोजगारों को इसमें शामिल किया जाएगा। योजना की शुरूआत टॉप 100 दवाईयां से की गई है। ये दवाईयां एंटीबॉयोटिक, दर्द निवारक, विटामिन्स, डायबिटीज, श्वास और ह्वदय रोगों से संबंधित होंगी। सरकार इन दवाईयों को चयनित मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध करवाएगी। दवाईयों के सैम्पल और उत्पादन को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं।
तेजबल एक प्रकार का औषधीय पौधा है। तेजबल के कई नाम हैं जैसे- वल्कला, तेजिनी, पारिजाता, सुवर्णनाकुली आदि। तेजबल तीखा होता है। तेजबल जलन को खत्म करता है। यह भोजन को पचाने में लाभकारी होता है। यह कफ, श्वास, खांसी, मुख तथा वायुरोग को नष्ट करता है। तेजबल को तेजवती भी कहते हैं।
दांत का दर्द होने पर तेजबल की छाल को कूट-पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण से सुबह तथा शाम मंजन करने से दांतों का दर्द ठीक होता है।
जैसलमेर राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर है और जैसलमेर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। जैसलमेर के दक्षिण-पश्चिम में थार के मरूस्थल में तीन हज़ार वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला ’राष्ट्रीय मरूउद्यान’ मरू भूमि की वनस्पति, रेतीले भू-भाग और वन्य जीव के लिए विख्यात है। दुर्लभ गोडावण पक्षी राष्ट्रीय मरूउद्यान में पाया जाता हैं।
यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इसके अलावा विभिन्न वन्य जीव एवं पक्षी बहुतायत में पाये जाते हैं। राष्ट्रीय मरूउद्यान बाड़मेर-जैसलमेर जि़ले के 3162 वर्ग कि. मी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जैसलमेर जि़ले में 1900 वर्ग कि. मी. तथा बाड़मेर जि़ले में 1262 वर्ग कि. मी., यह क्षेत्रफल इन दोनों जि़लों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.33 प्रतिशत, राजस्थान प्रदेश की मरुभूमि का 2.1 प्रतिशत तथा भारतवर्ष के थार रेगिस्तान का 1.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियां एवं प्राणी हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं।
हमारे देश में मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर यानी चार महीने की होती है। हालांकि इससे संबंधित भविष्यवाणी 16 अप्रैल से 25 मई के बीच कर दी जाती है। मानसून की भविष्यवाणी के लिए भारतीय मानसून विभाग कुल 16 तथ्यों का अध्ययन करता है। 16 तथ्यों को चार भागों में बांटा गया है और सारे तथ्यों को मिलाकर मानसून के पूर्वानुमान निकाले जाते हैं। पूर्वानुमान निकालते समय तापमान, हवा, दबाव और बर्फबारी जैसे कारकों का ध्यान रखा जाता है।
समूचे भारत के विभिन्न भागों के तापमान का अलग- अलग अध्ययन किया जाता है। मार्च में उत्तर भारत का न्यूनतम तापमान और पूर्वी समुद्री तट का न्यूनतम तापमान, मई में मध्य भारत का न्यूनतम तापमान और जनवरी से अप्रैल तक उत्तरी गोलार्ध की सतह का तापमान नोट किया जाता है। तापमान के अलावा हवा का भी अध्ययन किया जाता है। वातावरण में अलग-अलग महीनों में छह किलोमीटर और 20 किलोमीटर ऊपर बहने वाली हवा के रुख को नोट किया जाता है। इसके साथ ही वायुमंडलीय दबाव भी मानसून की भविष्यवाणी में अहम भूमिका निभाता है। वसंत ऋतुु में दक्षिणी भाग का दबाव और समुद्री सतह का दबाव जबकि जनवरी से मई तक हिंद महासागर विषुवतीय दबाव को मापा जाता है। इसके बाद बर्फबारी का अध्ययन किया जाता है। जनवरी से मार्च तक हिमालय के खास भागों में बर्फ का स्तर, क्षेत्र और दिसंबर में यूरेशियन भाग में बर्फबारी मानसून की भविष्यवाणी में अहम किरदार निभाती है। सारे तथ्यों के अध्ययन के लिए आंकड़े उपग्रह द्वारा एकत्र किए जाते हैं। इन सारे तथ्यों की जांच पड़ताल में थोड़ी सी असावधानी या मौसम में किन्हीं प्राकृतिक कारणों से बदलाव का असर मानसून की भविष्यवाणी पर पड़ता है।
मानसून का समय तो पूर्वानुमान द्वारा जाना जा सकता है लेकिन मानसून कब अच्छा आएगा और कब नहीं ये हम नहीं जान सकते। इसका सबसे अच्छा जरिया है एल नीनो। एल नीनो की गतिविधियों को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक ये पता लगा सकते हैं। सच कहें तो गहरे समुद्र में घटने वाली एक हलचल यानी क्वएल नीनों ही किसी मानसून का भविष्य तय करती है। एल-नीनो कहीं प्रकृति का उपहार बनकर आती है तो कहीं यह विनाश का सबब बनती है।
1. विश्व विख्यात खेल कौन सा है, जिसका जन्म भारत में हुआ?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) शतरंज (द) पोलो
2. भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
(अ) दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) चेन्नई
3. अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपण करने वाला विश्व का प्रथम देश कौन सा है?
(अ) अमेरिका (ब) रूस (स) चीन (द) दक्षिण अफ्रीका
4. सबसे बड़ा रेलवे पुल लुइसियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका का है। उसकी लंबाई कितनी है?
(अ) 3 किलोमीटर (ब) 5 किलोमीटर (स) 7 किलोमीटर (द) 11 किलोमीटर
5. विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन सा है?
(अ) टोक्यो, जापान (ब) ताइपे, ताइवान (स) वैन, चीन (द) कोलकाता, भारत
6. परम पद्म भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर का विकास किसके द्वारा किया गया है?
(अ) सी-डेक (ब) चिप्स (स) बिट्स (द) इसरो
7. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन हैं?
(अ) रोजालीन हिग्गिन्स, ब्रिटेन (ब) इलिन कोलिंस, अमरीका (स) ल्यू शेंगरॉग, चीन (द) विगडिस फिन्नवोगाडोटिर, आइसलैण्ड
8. विश्व की सर्वप्रथम निर्वाचित महिला राष्ट्रपति कौन हैं?
(अ) रोजालीन हिग्गिन्स, ब्रिटेन (ब) इलिन कोलिंस, अमरीका (स) ल्यू शेंगरॉग, चीन (द) विगडिस फिन्नवोगाडोटिर, आइसलैण्ड
9. परमाणु में इलेक्ट्रॉन रुके हुए होते हैं?
(अ) कूलॉम्बीय बलों द्वारा (ब) न्यूक्लीय बलों द्वारा (स) वाण्डरवाल बलों द्वारा (द) गुरुत्वीय बलों द्वारा
10. तापीय न्यूट्रॉन होते हैं?
(अ) जिसका ताप उच्च होता है (ब) जो उच्च वेग से चलते हैं (स) जिनकी गतिज ऊर्जा उच्च कोटि हो जितनी की आसपास के अणुओं की होती है (द) जो स्थिर होते हैं
11. भारत में सबसे बड़ा पश्चभूमि पत्तन कहां पर स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) कोलकाता (स) चेन्नई (द) कांडला
12. फसलों के ढाचें में सुधार की दृष्टि से निम्न में से किस उपाय को सही माना जाएगा?
(अ) फसलों की उपज में सुधार (ब) फसलों के क्षेत्र में वृद्धि (स) कृषि का मशीनीकरण (द) कम उपज वाली फसलों के स्थान पर अधिक उपज वाली फसलें लगाना
13. निम्नांकित में से कौन दैनिक पवन तंत्र है?
(अ) मानसून पवन (ब) स्थल एवं सागर समीर (स) धु्रवीय पवन (द) चिनूक पवन
14. आईटीसी जेड की गतिविधि प्रमुखतया वर्षा की अवधि निर्धारित करती है?
(अ) भारत में (ब) चीन में (स) जापान में (द) इंडोनेशिया में
15. शरीर में लिवर का कार्य क्या है?
(अ) भोजन को पचाने का (ब) श्वसन में वृद्धि का (स) ग्लूकोज को ग्लाईकोजन के रूप में बदलना (द) इनमें से सभी
16. किस लिपि को सभी लिपियों का जन्मदाता कहा जाता है़
(अ) ब्राह्मी (ब) खरोष्ठी (स) मोडी (द) नागरी
17. खरोष्ठी लिपि लिखी जाती है?
(अ) बाईं से दाईं ओर (ब) दाईं से बाईं ओर (स) उपर्युक्त दोनों ओर (द) इनमें से कोई ओर
18. किस काल की लिपि को चित्राक्षर लिपि कहा जाता है?
(अ) सिंधु काल (ब) मौर्य काल (स) वैदिक काल (द) गुप्त काल
19. किसके प्रतीक चिह्न में बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय अंकित किया गया है?
(अ) आकाशवाणी (ब) दूरदर्शन (स) भारतीय जीवन बीमा निगम (द) साधारण जीवन बीमा निगम
20. ग्रह उस विशाल आकाशीय पिंड को कहते हैं, जो?
(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और उसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है
21. निम्न में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी
22. हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्योंकि?
(अ) हाइड्रोजन का भार बढ़ जाता है (ब) वायुदाब बढ़ जाता है (स) हाइड्रोजन का दाब घट जाता है (द) वायुदाब घट जाता है
23. जब दूध को बिलोया जाता है तो उसमें मक्खन अलग हो जाता है। इसका कारण है?
(अ)गुरुत्वाकर्षण बल (ब)केंद्रापसारी बल(स)घर्षण बल (द) ऊष्मा
24. इको साउंडिंग का प्रयोग होता है?
(अ)ध्वनि में कंपन उत्पन्न करने के लिए (ब)ध्वनि की आवृति बढ़ाने के लिए (स)समुद्र की गहराई मापने के लिए (द)उपर्युक्त में कोई नहीं
25. शिशु के विकास के लिए सबसे अधिक आवश्यक तत्व है?
(अ) प्रोटीन (ब) विटामिन (स) कार्बोहाइडे्रट (द) वसा
26. मणिपुर राज्य कितनी पहाडिय़ों से घिरा हुआ है?
(अ) सात (ब) आठ (स) दो (द) तीन
27. एक पेन ड्राइव निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) एक स्थिर द्वितीय भंडारण एकक (ब) एक चुंबकीय द्वितीय भंडारण एकक (स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक (द) इनमें से कोई नहीं
——-
सही जवाब- 1.(स) शतरंज, 2.(ब) मुंबई, 3.(ब) रूस, 4.(स) 7 किलोमीटर, 5.(अ) टोक्यो, जापान, 6.(अ) सी-डेक, 7.(अ) रोजालीन हिग्गिन्स, ब्रिटेन, 8.(द) विगडिस फिन्नवोगाडोटिर, आइसलैण्ड, 9.(स) वाण्डरवाल बलों द्वारा, 10.(ब) जो उच्च वेग से चलते हैं, 11.(अ) मुंबई, 12.(द) कम उपज वाली फसलों के स्थान पर अधिक उपज वाली फसलें लगाना, 13.(ब)स्थल एवं सागर समीर,14.(अ) भारत में, 15.(स) ग्लूकोज को ग्लाईकोजन के रूप में बदलना,16.(अ)ब्राह्मी, 17.(ब) दाईं से बाईं ओर, 18.(अ) सिंधु काल, 19.(द) आंकड़ों को कंप्यूटर में डालता है, 20.(ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 21.(स) बृहस्पति, 22.(द) वायुदाब घट जाता है, 23.(स) घर्षण बल, 24.(स) समुद्र की गहराई मापने के लिए, 25.(अ) प्रोटीन, 26.(अ)सात, 27.(स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक।
1. हाल ही में सर्वविख्यात माया एजिलो का निधन हो गया है, वे कौन है?
(अ) लेखाकार (ब) चित्रकार (स) राजनीतिज्ञ (द) गायक
2. किस देश ने भारत को कर संबंधित सूचना देने का फैसला किया है?
(अ) सिंगापुर (ब) इटली (स) मॉरीशस (द) ब्राजील
3. फीफा विश्वकप 2014 का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में होने वाला है?
(अ) सिंगापुर (ब) जापान (स) ब्राजील (द) रूस
4. किस राज्य ने कैदियों के बच्चों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए योजना लागू की है?
(अ) ओडिशा (ब) झारखंड (स) दिल्ली (द) महाराष्ट्र
5. 35वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) पंकज आडवाणी (ब) सचिन तेंदुलकर (स) कपिल देव (द) बिशन बेदी
6. पेयरअप क्या है?
(अ)भोजन की बर्बादी रोकने के लिए आधुनिक संगणक उपकरण (ब) हवाई जहाज के लिए सुरक्षित उतार के लिए उपकरण (स)मिसाइल (द) ई-कॉमर्स प्लेटफार्म
7. विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत कोटोपैक्सी कहां स्थित है?
(अ) जापान (ब) फिलीपीन्स (स) इक्वेडोर (द) हवाई द्वीप
8. स्ट्राम्बोली किस प्रकार का ज्वालामुखी है?
(अ) जागृत(ब) सुसुप्त (स)मृत या शांत (द) इनमें से कोई नहीं
9. फौसा मैग्रा है एक प्रकार का?
(अ) ज्वालामुखी (ब) वी आकार की घाटी (स) भं्रशोत्थ पर्वत (द) दरार घाटी
10. सौंदरानंद किसकी रचना है?
(अ)अश्वघोष की(ब) बाणभट्ट की (स)भवभूति की(द) भास की
11. बिंदूसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा?
(अ) स्वर्णगिरि (ब)तक्षशिला (स)उज्जैन (द) तोशालि
12. विश्व में संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी मानव जाति निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) कॉकासोएड्स (ब) मंगोलाई (स) नीग्रोस (द) आस्ट्रेलियाई
13. ईस्ट तिमोर की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) डार्विन (ब) दिलि (स) सेमारंग (द) जकार्ता
14. सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?
(अ) अंडमान निकोबार (ब) इंडोनेशिया (स) जापान (द) वेस्टइंडीज
15. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने साम्प्रदायिक फैसला दिया?
(अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड (ब) स्टैलने बाल्डविन (स) नोविल चेम्बरलेन (द) विन्स्टन चर्चिल
16. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार जीता?
(अ) हर्ष (ब) स्कंदगुप्त (स) विक्रमादित्य (द) चंद्रगुप्त मौर्य
17. सिटी ऑफ सेवेन हिल्स के नाम से निम्न में से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) रोम (ब) वर्लिन (स) जकार्ता (द) थिम्पू
18. क्रीमी लेयर का संबंध किससे है?
(अ) बायोस्फियर से (ब) सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से (स) डेरी उत्पादों से (द) इनमें से कोई नहीं
19. बिना ऑक्सीजन के विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाला प्रथम भारतीय पर्वतारोही होने का गौरव किसे प्राप्त है?
(अ) तेजजिंग नोर्गे (ब) फू दोरजी (स) शेरपा आंगरीटा (द) इनमें से कोई नहीं
20. विश्व का चीनी भंडार या चीनी का प्याला के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) श्रीलंका (ब) पाकिस्तान (स) भारत (द) क्यूबा
21. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ)पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप(स) कांच द्वीप(द) कुश द्वीप
22. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है?
(अ) मर्ग (ब) बुग्याल (स) पयार (द) दुआर
23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
24. जैन धर्म में पूर्णज्ञान के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता हैं?
(अ) जिन (ब) रत्न (स) कैवल्य (द) निर्वाण
25. जैन धर्म का आधारभूत बिंदू है?
(अ) कर्म (ब) निष्ठा (स)अहिंसा (द) विराग
26. बच्चे की सामान्य सेहत के बारे में किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है?
(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर (ब) संपूर्ण परीक्षण के द्वारा (स) कुछ परीक्षण करके (द) इनमें से कोई नहीं
27. शनि के इर्द-गिर्द घेरों में निम्न में से क्या है?
(अ)केवल गैसें हैं (ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है (स) केवल अवशिष्ट का ढेर है (द)इनमें से कोई नहीं
28. ई.पू. छठी शताब्दी के दौरान और उसके बाद बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?
(अ) उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग (ब) जनजातीय समाज ने अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया (स) व्यापार एवं वाणिज्य का उल्लेखनीय विकास (द)इनमें से कोई नहीं
29. डूरण्ड लाइन निम्नलिखित दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (स) भारत और चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको
-------
सही जवाब- 1.(अ) लेखाकार, 2.(स) मॉरीशस, 3.(स) ब्राजील, 4.(स) दिल्ली, 5.(ब) सचिन तेंदुलकर, 6.(अ)भोजन की बर्बादी रोकने के लिए आधुनिक संगणक उपकरण, 7.(स) इक्वेडोर, 8.(अ) जागृत, 9.(अ) ज्वालामुखी, 10.(अ) अश्वघोष की, 11.(ब)तक्षशिला, 12.(अ) कॉकासोएड्स,13.(ब)दिलि, 14.(ब) इंडोनेशिया, 15. (अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड, 16.(द) चंद्रगुप्त मौर्य, 17.(अ) रोम, 18.(ब) सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से, 19.(ब) फू दोरजी, 20.(द)क्यूबा, 21.(ब) जम्बू द्वीप, 22.(अ)मर्ग, 23.(स)अजंता, 24.(स)कैवल्य, 25.(स)अहिंसा, 26.(अ) बाल, नाखून व चमड़ी देखकर, 27.(ब) चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है, 28.(अ) उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग, 29.(ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान।
----
अरल सागर या अराल सागर मध्य एशिया में स्थित एक झील है जिसके बड़े आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है, पर अब दिनोदिन इसका आकार घटता जा रहा है। स्थानीय भाषाओं में इसका शाब्दिक अर्थ है-द्वीपों की झील, जो इस झील में एक समय पर दिखने वाले लगभग 1500 टापुओं के आधार पर नामांकित थी।
सन् 1960 में सोवियत प्रशासन ने इसमें विसर्जित होने वाली दो नदियों - आमू दरिया और सिर दरिया को मरुभूमि सिंचाई के लिए विमार्गित करने का निर्णय लिया, जिसके बाद से अरल सागर घटा और तीन अलग-अलग भागों में बंट गया। इसके फलस्वरूप आने वाले 40 सालों में अराल सागर का 90 प्रतिशत जल खत्म हो गया तथा 74 प्रतिशत से अधिक सतह सिकुड़ गई और इसका आकार 1960 के इसके आकार का सिर्फ 10 प्रतिशत ही रह गया है।[1]
एक समय इसका क्षेत्रफल लगभग 68 हजार वर्ग किलोमीटर था। इसके बाद सन् 2007 तक यह अपने मूल आकार के 10 प्रतिशत पर आ गया है। पानी की लवणता में वृद्धि हो रही है और मछलियों का जीवन असंभव हो गया है। 1960 के बाद के दशकों में सूखे के कारण और पानी मोडऩे के लिए बनाई गई नहरों के कुप्रबंधन के चलते अराल सागर की तट रेखा में भी काफी कमी देखी गई, जहां बड़ी नौकाएं चलती थीं, वहां रेगिस्तान नजर आने लगा था। लेकिन इस सबके एवज़ में उज़बेकिस्तान दुनिया के प्रमुख कपास निर्यातकों में गिना जाने लगा है, जो एक समय सोवियत संघ की योजना थी।
काराकुम नहर, तुर्कमेनिस्तान में स्थित सिंचाई की एक नहर है जो आमू दरिया से पानी लेकर उसे काराकुम रेगिस्तान के पार ले जाती है। इसकी लम्बाई 1 हजार 375 किलोमीटर है और यह दुनिया की सबसे लम्बी सिंचाई नहरों में से एक है।
काराकुम नहर का निर्माण सोवियत संघ के ज़माने में सन् 1954 में शुरू हुआ था और 1988 में सम्पन्न हुआ। इसके बनाने से बहुत सी बंजर ज़मीनें उपजाऊ बन गई और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबाद में पानी की सहूलियत हो गई। दुर्भाग्यवश काराकुम नहर को बनाने में अच्छी तकनीकों का इस्तेमाल नहीं किया गया। आम तौर पर आधुनिक मुख्य नहरों सीमेंट की बनी होती हैं ताकि पानी नीचे और आसपास की धरती में ना चू जाए। इसके बजाए काराकुम नहर सीधे रेगिस्तानी रेत में खुदी हुई है और इसमें कोई सीमेंट का अस्तर नहीं लगा। इस वजह से नहर का लगभग 50 प्रतिशत पानी रिसकर बरबाद हो जाता है। इस से नहर के रास्ते में तालाब-झीलें बन गई हैं जिनसे नीचे से नमक ऊपर आ जाता है और ज़मीन को खारा कर देता है, जो वनस्पतियों-फ़सलों को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा आमू दरिया से पानी लेने से आमू में आगे आने वाला अरल सागर इस पानी से वंछित रह जाता है। अरल सागर सूख रहा है और अब एक बहुत ही भयंकर पर्यावरणीय विपदा क्षेत्र है, जिसमें इस नहर का एक बड़ा हाथ है।
गेर एक प्रकार का भारतीय लोक नाट्य है। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों में होली के अवसर पर लगभग पूरे मास गेर नृत्य का चलन बड़े उल्लासमय और स्फूर्तिदायक रुप में होता है।
सामूहिक रुप में विशेषकर पुरुष लड़कियों के डंके के साथ नाचते हैं जिसमें प्रत्येक अंग का भाग तोड़ और मरोड़ के साथ ताल से नाचता है और बीच में ढोल का ठमका बजाता रहता है। लगभग आधी रात तक यह क्रम चलता है, कभी-कभी स्री पुरुष के जोड़े एक कतार में दो दलों के रुप में पास आते हैं और पीछे हटते हैं। इस नृत्य में भीली संस्कृति की प्रधानता रही है। इसके साथ जो संगीत की लडिय़ां गाई जाती हैं, वे किसी वीरोचित गाथा का प्रेमात्यान के खण्ड होते हैं। फसल भी खुशहाली की द्योतक लयों को भी गा - गाकर नृत्य के साथ जोड़ा जाता है। वर्तमान में इस नृत्य की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी कि भीलों के अतिरिक्त अन्य जातियां भी इस अवसर पर गेर बनाकर नाचते रहते हैं और इसके साथ गाते भी हैं। कृषक समाज में भी इसका प्रचलन है जो फसल काटने के पश्चात् और फसल बोकर गेर करते हैं।
1. किशन ताडवी किस खेल से संबंधित है?
(अ) लंबी दौड़ (ब)भाला फेंक (स)चक्का फेंक (द)लंबी कूद
2. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 मई (ब) 10 मई (स) 15 मई (द) 23 मई
3. भारतीय मूल के किस छात्र ने नेशनल ज्यॉगरफिक बी (हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य त्रद्गशद्दह्म्ड्डश्चद्धद्बष् क्चद्गद्ग) प्रतियोगिता जीती है?
(अ) अखिल रेकूलपेल्ली (ब) राजेश गुप्ता (स) जोगेंद्र बेहरा (द) मिशिरूल हसन
4. नागालैंड का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) दोरजी खांडू (ब)टीआर जिलियांग (स)ईयन खामा (द) गेगोन्ग अपांग
5. हाल ही में भारत के महावाणिज्य दूतावास पर आतंकवादी हमला हुआ है। यह महावाणिज्य दूतावास अफगानिस्तान में किस स्थान पर है?
(अ) मजू ए शरीफ (ब) हेरात (स) काबुल (द) कंधहार
6. निम्नलिखित में से कौन सा दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है?
(अ) माना दर्रा एवं नीति दर्रा (ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा (स) शिपकी ला एवं यांग्याप दर्रा (द) बुर्जिल एवं जोजिला दर्रा
7. गारो, खासी एवं जयंतियां पहाडिय़ां संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टि से निम्नलिखित में से किसका भाग है?
(अ) हिमालय पर्वत श्रेणी का (ब) पूर्वांचल की पहाड़ी का (स) अराकान पर्वत का (द) प्रायद्वीपीय पठार का
8. डूरण्ड लाइन निम्नलिखित दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (स) भारत और चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको
9. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है?
(अ) मर्ग (ब) बुग्याल (स) पयार (द) दुआर
10. निम्न विधेयकों में से किसका एक भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है?
(अ) साधारण विधेयक (ब) धन विधेयक (स) वित्त विधेयक (द) संविधान संशोधन विधेयक
11. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(अ) अनुक्रियाशील सरकार (ब) उत्तरदायी सरकार (स) संघीय सरकार (द) राष्ट्रपतीय सरकार
12. रॉकीज, एंडीज, एटलस, आल्प्स, हिमालय आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?
(अ) वलित पर्वत (ब) अवशिष्ट पर्वत (स) ब्लॉक पर्वत (द) इनमें से कोई नहीं
13. ऋग्वेद में कितने मंडल हैं?
(अ) दस (ब) पांच (स) नौ (द) दो
14. राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?
(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को
15. केंद्रीय मंत्रिमंडल में निम्नलिखित में से कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?
(अ)केंद्रीय मंत्री (ब)राज्यमंत्री (स)उपमंत्री (द)इनमें से कोई नहीं
16. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
17. जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग ने प्रथम बार किस वर्ष और किस सम्मेलन में विधिवत पाकिस्तान के गठन की मांग की?
(अ)1937-कराची सम्मेलन (ब)1940-लाहौर सम्मेलन (स)1943-ढाका सम्मेलन (द)1944-हैदराबाद सम्मेलन
18. गुन्नार कार्ल मिर्डल द्वारा लिखित एशिएन ड्रामा निम्रलिखित विषयों में से किससे संबंधित है?
(अ) एशिया में रंगशाला संचेतना (ब) अर्थशास्त्र (स)अंतर्राष्ट्रीय राजनीति (द) भारत की पूर्व-अभिमुख नीति
19. श्री राजीव माथुर को राष्ट्रपति ने निम्नलिखित में से किस पद पर नियुक्त किया है?
(अ) आईबी निदेशक (ब) मुख्य सूचना आयुक्त (स) मुख्य न्यायाधीश (द) राज्यपाल
20. हाल ही में किस सेना प्रमुख ने दक्षिण पश्चिम कमान मू्ख्यालय़ (जयपुर) का दौरा किया है?
(अ) जनरल वीर सिंह (ब) जनरल विक्रम सिंह (स) जनरल दलबीर भंडारी (द) जनरल प्रताप सिंह
21. लोकसभा में स्पीकर का निर्वाचन होता है?
(अ) संसद के सभी सदस्यों द्वारा (ब) लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा (स) प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा (द) लोकसभा के बहुमत दल के सदस्यों द्वारा
22. लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
(अ) संबंधित सदन द्वारा (ब) निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा (स) प्रधानमंत्री द्वारा (द) राष्ट्रपति द्वारा
23. फिलीपीन्स में कौन सा ज्वालामुखी लगभग छह शताब्दियों तक सुप्त रहने के बाद फट पड़ा था?
(अ) माउण्ट बैरन (ब) माउण्ट फ्यूजीयामा (स) माउण्ट उन्जेन (द) माउण्ट पिनेटुबो
24. पृथ्वी के नीचे द्रवित शैल कहलाता है?
(अ) बैसाल्ट (ब) लेकोलिथ (स) लावा (द) मैग्मा
25. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पेडीप्लेन (ब) पेनीप्लेन (स) एचप्लेन (द) पैनप्लेन
26. आटे में खाने वाला सोडा मिलाया जाता है, क्योंकि?
(अ) इससे रोटियां स्वादिष्ट बनती हैं (ब) आटे को गूंथने में कम जल की आवश्यकता होती है (स) खाने वाला सोडा कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त करता है, जिससे रोटी फूल जाती है (द) उपर्युक्त सभी
27. निम्नलिखित में से कौन सी रेलगाड़ी देश के सबसे लंबे रेलमार्ग पर चलती है?
(अ) जी.टी.एक्सप्रेस (ब) जम्मू-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (स) गोरखपुर-कोच्चि एक्सप्रेस (द) कर्नाटक एक्सप्रेस
-----
सही जवाब-1.(अ) लंबी दौड़, 2.(द)23मई, 3.(अ)अखिल रेकूलपेल्ली, 4.(ब) टीआर जिलियांग, 5.(ब)हेरात, 6.(ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा, 7.(द)प्रायद्वीपीय पठार का, 8.(ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान, 9.(अ) मर्ग, 10.(द) संविधान संशोधन विधेयक, 11.(स) संघीय सरकार, 12.(अ) वलित पर्वत, 13.(अ)दस, 14.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 15.(ब) राज्य मंत्री, 16.(स)अजंता, 17.(ब) 1940-लाहौर सम्मेलन, 1915, 18.(ब)अर्थशास्त्र, 19.(ब) मुख्य सूचना आयुक्त, 20.(ब)जनरल विक्रम सिंह, 21.(ब)लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा, 22.(द) राष्ट्रपति द्वारा, 23.(द)माउण्ट पिनेटुबो, 24.(द)मैग्मा, 25.(ब) पेनीप्लेन, 26.(स) खाने वाला सोडा कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त करता है, जिससे रोटी फुल जाती है, 27.(ब) जम्मू-कन्याकुमारी एक्सप्रेस।
----
इन्फोसिस एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं साफ्टवेयर सेवा कंपनी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। इन्फोसिस की वर्तमान बाजार पूंजी 188510 (31 मार्च 2014) करोड़ रुपया है।
इन्फोसिस लिमिटेड यह एक भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 2 जुलाई 1981 को पुणे में एन. आर. नारायण मूर्ति ने की गई थी। उनके साथ छह और अन्य लोग थे- नंदन निलेकानी, एन. एस. राघवन, क्रिस गोपालकृष्ण, एस. डी. शिबुलाल, के. निर्देश और अशोक अरोड़ा। इसकी सहायक कंपनियों में शामिल हैं इन्फोसिस बीपीओ लिमिटेड (पूर्व प्रोजेयॉन), इन्फोसिस टेक्नोलॉजीजी, ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड, इन्फोसिस कन्सल्ंिटग, इन्फोसिस टेक्ननोलॉजीज (चीन) कंपनी , अन्फोसिस टेक्नोलॉडीड डे आर एल डे सी वी (मेक्सिको)।
जिया उर रहमान बांग्लादेश के लोकप्रिय नेता थे, जिनकी 30 मई, 1981 को हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या बांग्लादेश में सैनिक विरोध का परिणाम थी।
30 मई 1981 को जिया उर रहमान चटगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वाले कुछ सैनिकों ने उस सरकारी गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वे बाहर आए तो उन्हें गोली मार दी गई। गोलीबारी में जिया उर रहमान के सुरक्षाकर्मी समेत कुल आठ लोग मारे गए। जिया उर रहमान की हत्या के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति अब्दुस सत्तार बने। जिया उर रहमान बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय नेता थे जिसके कारण हत्या के बाद ढाका में दसियों हजार लोग अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए जमा हुए।
अब्दुस सत्तार ने इस हादसे के बाद देश में आपातकाल और 40 दिन तक राजकीय शोक की घोषणा कर दी। राष्ट्रपति जिया उर रहमान की हत्या के बाद विद्रोहियों ने एक क्रांतिकारी समिति बनाने की घोषणा लेकिन उन्हें जन समर्थन हासिल नहीं हुआ।
जिया उर रहमान बांग्लादेश के सातवें राष्ट्रपति थे। उनका बंगलादेश में 1977 से 1981 तक एक तरफा राज चला। विद्रोहियों के नेता मेजर जनरल मंजूर ने तख्तापलट की कोशिश इसलिए की थी क्योंकि वो ढाका के एक कम महत्वपूर्ण जगह पर किए गए अपने तबादले से नाराज थे। जिया उर रहमान ने राजनीतिक पार्टी बीएनपी की स्थापना की थी। यह बांग्लादेश की दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिस समय जिया उर रहमान की हत्या हुई उस समय वह 45 साल के थे।
पावरा नृत्य महाराष्ट्र के लोक नृत्यों में से एक है। यह नृत्य मुख्य रूप से महाराष्ट्र के केन्द्रीय जि़ले धुलिया के आदिवासियों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में प्लेटों पर डंडियों के वादन से धुन निकाली जाती है। इसके अलावा ढोल का प्रयोग भी इस नृत्य में किया जाता है।
चींटियों की सक्रियता और उनकी फुर्ती के बारे में सभी अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में एक शोध में यह बात सामने आई है कि अपने काम की सूचनाएं जुटाने के मामले में भी चींटियां बेमिसाल हैं।
पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इंपैक्ट रिसर्च और बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ पोस्ट्स एंड कम्यूनिकेशंस की संयुक्त रिसर्च में पाया गया कि खाना जुटाने का चींटियों का तरीका उससे कहीं ज्यादा व्यवस्थित और वैज्ञानिक है, जितना इसे अब तक माना जाता रहा है।
चींटियां न केवल सूचनाएं फैलाने में बल्कि उन सूचनाओं के आधार पर अपने प्रयासों को व्यवस्थित करने के मामले में भी लाजवाब होती हैं। रिसर्च के मुताबिक जैसे ही किसी चींटी को भोजन का भंडार मिलता है, सबसे पहले वह उसे चख कर देखती हंै कि यह उनके लिए उपयोगी है या नहीं। फिर उसका एक टुकड़ा वह नमूने के तौर पर लेकर अपनी कॉलोनी की ओर लौटती है। लौटते हुए वह फेरोमोंस छोड़ते हुए आती है- एक ऐसा केमिकल जो विभिन्न जंतु अपनी प्रजाति के अन्य जंतुओं को आकृष्ट करने के लिए छोड़ते हैं। फेरोमोंस का असर ज्यादा समय तक नहीं रहता। इसलिए उसके प्रभाव में जो चींटियां भोजन के भंडार की ओर बढ़ती हैं, वे सब भी फेरोमोंस छोड़ती चलती हैं ताकि पीछे आ रही चींटियों को रास्ता ढूंढने में कोई परेशानी न हो। जल्दी ही तमाम चींटियां मौके पर पहुंच जाती हैं और कॉलोनी में भोजन जमा करने का काम बिना किसी अव्यवस्था के फटाफट हो जाता है।
जकवड़ या पवाड़ या फिर पवांर, एक प्रकार का औषधीय पौधा है। वर्षा ऋतु की पहली फुहार पड़ते ही इसके पौधे खुद उग आते हैं और गर्मी के दिनों में जो-जो जगह सूखकर खाली हो जाती है, वह घास और पवाड़ के पौधे से भरकर हरी-भरी हो जाती है। इसके पत्ते अठन्नी के आकार के और तीन जोड़े वाले होते हैं।
विभिन्न भाषाओं में नाम -संस्कृत- चक्रमर्द। हिन्दी-पवाड़, पवांर, चकवड़। मराठी- टाकला। गुजराती- कुवाडिय़ों। बंगला- चाकुन्दा। तेलुगू- तागरिस। तामिल- तगरे। मलयालम- तगर। फरसी- संग सबोया। इंगलिश- ओवल लीव्ड केशिया। लैटिन- केशिया टोरा।
यह हलकी, रूखी, मधुर, शीतल, हृदय को हितकारी, तीनों दोषों का शमन करने वाली, श्वास, खांसी, कृमि, खुजली, दाद तथा चर्मरोगनाशक होती है। इसका फल (बीज) कड़वा एवं गरम प्रकृति वाला होता है और कोढ़, विष, वात, गुल्म, कृमि, श्वास इन सब रोगों को नष्ट करने वाला होता है।
वर्षाकाल में पवाड़ का पौधा अपने आप सब तरफ पैदा हो जाता है। यह दो प्रकार का होता है- चक्र मर्द और कासमर्द। त्वचा पर दाद गोलाकार में होती है अत: दाद को अंग्रेजी में रिंग वार्म कहते हैं। चक्र मर्द नाम का पौधा दाद के गोल-गोल घेरे (चक्र) को नष्ट करता है, इसीलिए इसे संस्कृत में चक्र मर्द यानी चक्र नष्ट करने वाला कहा गया है।
चक्रमर्द शब्द का अपभ्रंश नाम ही चकवड़ हो गया। इसके पत्ते मैथी के पत्तों जैसे होते हैं। इसी से मिलता-जुलता एक पौधा और होता है, जिसे कासमर्द या कसौंदी कहते हैं। यह पौधा चक्र मर्द से थोड़ा छोटा होता है और इसकी फलियाँ पतली व गोल होती हैं। यह खांसी के लिए बहुत गुणकारी होता है, इसलिए इसे कासमर्द यानी कास (खांसी) का शत्रु कहा गया है।
ग्रामीणजन तो इसकी कोमल पत्तियों की सब्जी बनाकर खाते हैं और इसे बहुत गुणकारी मानते हैं। इसके बीजों को पीसकर करंजी के तेल में मिलाकर मल्हम बनाकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाते हैं। इसकी पतियों को पीसकर लुग्दी बनाकर और पुल्टिस तैयार कर फोड़े पर बाँधने से फोड़ा पककर फूट जाता है, चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इसके पत्तों को चार कप पानी में डालकर उबालें। जब पानी एक कप बचे तब उतार कर छान लें। इस काढ़े को 1-1 चम्मच, आधे कप कुनकुने पानी में घोलकर सुबह शाम पीने से पेट साफ होता है, कब्ज दूर होता है और पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। छोटे शिशु को दांत-दाढ़ निकलते समय इसके पत्तों का काढ़ा पाव-पाव चम्मच सुबह-शाम थोड़े पानी में मिलाकर पिलाने से दंांत आराम से निकलते हैं।
1. छब्बीस मई 2014 को किस भारतीय नेता की 50 वीं पुण्यतिथि मनाई गई है?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) लाला लाजपत राय (द) महात्मा गांधी
2. हाल ही में नेशनल केडेट कोर के महानिदेशक ने 22 और 23 मई, 2014 को नागपुर का दौरा किया। नेशनल केडेट कोर के महानिदेशक कौन हैं?
(अ) लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश झा (ब) लेफ्टिनेंट जनरल अनिरूद्ध चक्रवर्ती (स) लेफ्टिनेंट जनरल विक्रम सिंह (द) लेफ्टिनेंट जनरल दलवीर भंडारी
3. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी आनुवांशिक है?
(अ) टयूबरक्यूलोसिस (ब) हीमोफीलिया (स) जॉडिस (द) इनमें से कोई नहीं
4. बहमनी सम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ?
(अ) बरार (ब) बीजापुर (स) अहमदनगर (द) गोलकुंडा
5. किसने भगवदगीता पर भावार्थ दीपिका नाम से एक वृहत टीका मराठी में लिखे, जिसे सामान्यत: ज्ञानेश्वरी के नाम से जाना जाता है?
(अ) ज्ञानदेव (ब) एकनाथ (स) तुकाराम (द) रामदास
6. निम्नलिखित में से किस भक्ति संत ने अपने संदेश के प्रचार के लिए सबसे पहले हिंदी का प्रयोग किया?
(अ) दादू (ब) कबीर (स) रामानंद (द) तुलसीदास
7. निम्नलिखित में से कौन-सा फेनिल हाइड्रोजीन के साथ ऋणात्मक पीरक्षण देता है?
(अ)ग्लूकोज (ब) एथिल अल्कोहल (स) ऐसिटेल्डिहाइड (द) बेन्जीफिनॉन
8. वास्को डि गामा कहां का रहने वाला था?
(अ) पुर्तगाल (ब) हालैंड (स) अमेरिका (द) फ्रांस
9. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया था?
(अ) डच द्वारा (ब) अंग्रेजों द्वारा (स) फ्रांसीसियों द्वारा (द) पुर्तगालियों द्वारा
10. अब तक काम में आने वाला विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन कौन सा है?
(अ) फेयरी क्वीन (ब) ओरिएंट एक्सप्रेस (स) अंतिम सितारा (द) रायल ओरिएंट
11. भारत में वायु परिवहन का विकास कब प्रारंभ हुआ?
(अ) 1911 ई. (ब) 1921 ई. (स) 1931ई. (द) 1941ई.
12. इंडियन एयरलाइंस का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) दिल्ली (स) कोलकाता (द)चेन्नई
13. नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां है?
(अ) मुंबई (ब) कोलकाता (स) दिल्ली (द) पटियाला
14. कौन सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है?
(अ) मंगल (ब) बुध (स) शुक्र (द) पृथ्वी
15. निम्नलिखित में से किस ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) मंगल (द) बृहस्पति
16. पृथ्वी के अतिरिक्त किस ग्रह पर वायुमंडल पाया जाता है?
(अ) बुध (ब) बृहस्पति (स) शुक्र (द) मंगल
17. पृथ्वी के अतिरिक्त किस ग्रह पर ऋतु परिवर्तन संभव है?
(अ) अरुण (ब) वरुण (स) मंगल (द) बृहस्पति
18. यम अथवा कुबेर की खोज सन् 1930 में निम्न में से किस खगोलज्ञ द्वारा ली गई थी?
(अ) क्लाइड टाम्बैग (ब) जॉन गैले (स) विलियम हर्शेल (द) जेम्स पी. हव्वल
19. मात्र 16 वर्ष की आयु में किस नृत्यांगना को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने कत्थक साम्राज्ञी कहकर गौरवान्वित किया था?
(अ) सितारा देवी (ब) मालविका सरकार (स) भारती गुप्ता (द) शोभना नारायण
20. अच्छन महाराज का क्षेत्र है?
(अ) वाद्य संगीत (ब) नृत्य (स) पेंटिंग (द) लेखन
21. मीराज उल आसिकीन- उर्दू शायरी की पहली किताब के सूफी रचयिता हैं?
(अ) बाबा फरीद (ब) शेख सलीम चिश्ती (स) अमीर खुसरो (द) सैयद मुहम्मद गेसूदराज बंदानवाज
22. किसने संस्कृत के पंडितों की सहायता से भगवदगीता एवं योग विशिष्ठ का अनुवाद फारसी में किया?
(अ) सलीम चिश्ती (ब) अमीर खुसरो (स) दारा शिकोह (द) इनमें से कोई नहीं
23. भारत में ऑपरेशन फ्लड या श्वेत क्रांति के सूत्रधार कौन माने जाते हैं?
(अ) नॉर्मन बोरलॉग (ब) एम.एस. स्वामीनाथन (स) वर्गीज कुरियन (द) अमृता पटेल
24. पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) कृषि उत्पादन को बढ़ाना (ब) रोजगार सृजित करना (स) जनता को राजनीतिक रूप से जागृत करना (द) जनता को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
25. 73 वें संशोधन का संबंध किससे है?
(अ) नगर पालिका निगम से (ब) मकान किराया अधिनियम से (स) पंचायती राज अधिनियम से (द) संसदों के वेतन एवं महंगाई भत्ता में वृद्धि से
26. विश्व के तीन चौथाई से भी अधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं?
(अ) अभिसारी सीमांत क्षेत्र में (ब) संरक्षक सीमांत क्षेत्र में (स) अपसारी सीमांत क्षेत्र में (द) इनमें से कोई नहीं
27. वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुछ मात्रा का 90 प्रतिशत भाग विद्यमान रहता है?
(अ) आयन मंडल (ब) ओजोन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) समताप मंडल
28. चक्रवर्ती रिपोर्ट से भारत में मुद्रास्फीति की वृद्धि को नियंत्रित निम्न तरीकों से किया जा सकता है?
(अ) वास्तविक आय वृद्धि (ब) मुद्रा का आय-लोच से संबंध (स) मुद्रा-स्फीति की स्वीकृत दर (द) उपर्युक्त सभी से
सही जवाब-1.(ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू, 2.(ब) लेफ्टिनेंट जनरल अनिरूद्ध चक्रवर्ती, 3.(अ) टयूबरक्यूलोसिस , 4.(अ)बरार, 5.(अ)ज्ञानदेव, 6.(स) रामानंद, 7. (ब)एथिल अल्कोहल, 8.(द) फ्रांस, 9.(द)पुर्तगालियों द्वारा,10.(अ) फेयरी क्वीन, 11.(अ) 1911 ई., 12.(ब) दिल्ली, 13.(ब) कोलकाता, 14.(ब)बुध, 15.(ब) शुक्र, 16.(द) मंगल, 17.(स) मंगल, 18.(अ)क्लाइड टाम्बैग,19.(अ) सितारा देवी, 20.(ब) नृत्य, 21.(द)सैयद मुहम्मद गेसूदराज बंदानवाज, 22.(स)दाराशिकोह, 23.(स) वर्गीज कुरियन, 24.(द) जनता को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना, 25.(स) पंचायती राज अधिनियम से, 26.(अ) अभिसारी सीमांत क्षेत्र में, 27.(स) क्षोभ मंडल, 28.(द) उपर्युक्त सभी से।
1. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-8 के खिताबी मुकाबले में 24 मई 2015 को कौन सी टीम विजेता रही?
(अ) मुंबई इंडियंस (ब) चेन्नई सुपरकिंग्स (स) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (द) दिल्ली डेयरडेविल्स
2. निम्न में से किस स्थान पर सूक्ष्मजीव मिलते हैं?
(अ) लवण युक्त जल (ब) रेतीली मिट्टी (स) दलदल भूमि (द) उपरोक्त सभी
3. निम्न में से किस कारण एक माता-पिता की सभी संतानें एक समान नहीं होती हैं?
(अ) आनुवंशिक भिन्नता (ब) वातावरण की भिन्नता (स) आनुवंशिक भिन्नता एवं वातावरण की भिन्नता (द) इनमें से कोई नहीं
4. मनुष्य की आंत में रहने वाला एककोशिकीय अरोग-जनक परजीवी प्रोटोजोआ कौन-सा है?
(अ) ई. कोलाई (ब) ई. हिस्टोलिटिका (स) ई. जिन्जीवैलिस (द) ट्रिपैनोसोमा
5. लौह चुंबकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं की असंख्य अति सूक्ष्म संरचनाओं को क्या कहा जाता है?
(अ) परिनालिका (ब)टोरॉइड (स) डोमेन (द)इनमें से कोई नहीं
6. महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धांत निम्नलिखित में से किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) अल्फ्रेड वेगनर (ब)आर्थर होम्स (स)डब्ल्यू जैसन मॉर्गन (द) क्रिस्टलर
7. जो शैलें ताप अथवा दाब या फिर दोनों के ही कारण बनती हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(अ) आग्नेय (ब)अवसादी (स)कायांतरित (द) इनमें से कोई नहीं
8. मौसम वैज्ञानिक वायु दाब की प्रति इकाई मापने के लिए किस इकाई का प्रयोग करते हैं?
(अ) मिलीबार (ब)सेंटीग्रेड (स)मिलीग्राम (द) सेंटीमीटर
9. महाद्वीपों के किनारे का विस्तृत क्षेत्र क्या कहलाता है?
(अ) महाद्वीपीय ढाल (ब)महाद्वीपीय शेल्फ (स) महाद्वीपीय उत्थान (द) कैनियन
10. ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए निम्नलिखित पदार्थों में से कौन-सा अधिक उपयुक्त होता है?
(अ) नर्म लोहा (ब) निकिल (स) तांबा (द) स्टेनलेस स्टील
11. समलैंगिक विवाह को संवैधानिक रूप से वैध करने वाला पहला देश कौन बना?
(अ) कोलंबिया (ब) आयरलैंड (स) चीन (द) जापान
12. निम्नलिखित में से किस देश ने 29 अप्रैल 2015 को महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप जीती?
(अ) चीन (ब) रूस (स) जार्जिया (द) अमेरिका
13. भारत के निर्यात की वस्तु है?
(अ) पेट्रोलियम पदार्थ (ब) औषधियां (स) चाय (द) उर्वरक
14. भारत के नियोजन काल में व्यापार संतुलन की दृष्टिï से कौन सा कथन सत्य है ?
(अ) सभी वर्षों में अनुकूल रहा (ब) सभी वर्षों में प्रतिकूल रहा (स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा (द) केवल दो वर्षों में प्रतिकूल रहा
15. विशेष आहरण अधिकार निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक से (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व बैंक से (द) अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से
16. तनिष्क नाम के वाणिज्यिक उपक्रम किस औद्योगिक समूह से संबद्घ है?
(अ) टाटा (ब) ओबराय (स) बियानी (द) तांति
17. फैदोमीटर का उपयोग निम्नलिखित में से किस राशि को मापने में किया जाता है?
(अ) भूकंप तीव्रता (ब) वर्षा की मात्रा (स) समुद्र की गहराई (द) ध्वनि तीव्रता
18. रिक्टर पैमाने का उपयोग निम्नलिखित में से किस राशि को मापने में किया जाता है?
(अ) द्रव का घनत्व (ब)भूकंप की तीव्रता (स)वायु का वेग (द)वायु की आर्द्रता
19. टेलीस्कोप प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) पास की वस्तुओं को देखने के लिए (ब) दूर की वस्तुओं को देखने के लिए (स) छोटी वस्तुओं को देखने के लिए (द) जीव कोशों को देखने के लिए
20. कैलोरीमीटर किससे बनाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) चांदी (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
21. तडि़त चालक किससे निर्मित होते हैं?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) एल्युमीनियम (द) इस्पात
22. निम्नलिखित में से कौन विद्युत अचुंबकीय है?
(अ) निकेल (ब) कोबाल्ट (स) क्रोमियम (द) तांबा
23. निम्नलिखित में से किसका नाम अल्पतंत्र का लौह नियम के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) मिचेल्स (ब) मोस्का (स) मिल्स (द) लॉस्की
24. निम्नलिखित में से किसने जनमानस की अवधारणा दी है?
(अ) परेटो (ब) मोस्का (स) मिचेल्स (द) गासे
25. भारत में न्यूनतम आवश्यकताएं तथा निदेशित गरीबी विरोधी कार्यक्रम की अवधारणाएं योजना में शामिल की गई?
(अ) चौथी (ब) पांचवीं (स) छठी (द) सातवीं
26. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में उद्योगों को कितने वर्गों में बांटा गया?
(अ) दो वर्गों में (ब)तीन वर्गों में (स)चार वर्गों में (द)छह वर्गों में
27. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्ण कोष रहना चाहिए?
(अ) 100 करोड़ रुपए (ब) 105 करोड़ (स) 110 करोड़ (द) 115 करोड़ रुपए
28. अंग्रेजी शासन के दौरान भारत के आर्थिक दोहन के विचार का प्रतिपादन निम्न में से किसने किया था?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) एमएन राय (स) जयप्रकाश नारायण (द) राम मनोहर लोहिया
29. भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना किसके कार्यकाल में हुई?
(अ) लार्ड डफरिन के (ब) लार्ड लिटन के (स) लार्ड मेयो के (द) लार्ड रिपन के
---
सही जवाब-1.(अ) मुंबई इंडियंस, 2.(द)उपरोक्त सभी, 3.(स) आनुवंशिक भिन्नता एवं वातावरण की भिन्नता, 4.(अ)ई. कोलाई, 5.(स) डोमेन, 6.(अ)अल्फ्रेड वेगनर, 7.(स) कायांतरित, 8.(अ) मिलीबार, 9.(ब) महाद्वीपीय शेल्फ,10. (अ) नर्म लोहा, 11.(ब) आयरलैंड, 12.(स) जार्जिया,13.(स) चाय, 14.(स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा, 15.(द)अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से, 16.(अ) टाटा, 17.(स) समुद्र की गहराई, 18.(ब) भूकंप की तीव्रता, 19.(ब) दूर की वस्तुओं को देखने के लिए, 20.(स) तांबा,21. (ब)तांबा, 22.(द)तांबा, 23.(स) मिल्स, 24.(स) मिचेल्स, 25.(स)छठी, 26.(ब)तीन वर्गों में, 27.(द) 115 करोड़ रुपए, 28. (अ) दादाभाई नौरोजी, 29. (स) लार्ड मेयो के।
1. किस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की सूची में डाला है?
(अ) एचडीएफसी (ब) भारतीय महिला बैंक (स) पीएनबी (द) आईडीबीआई
2. संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य किसे चुना गया है?
(अ) अर्चना पंडित (ब)एस.के. सिंह (स) अलका सिंह (द) हेमचंद्र गुप्ता
3. ओएनजीसी विदेश का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
(अ) एन.के. सिंह (ब) नरेंद्र कुमार वर्मा (स) अर्चना रामसुंदर (द) अल्पना सिंह
4. विश्व का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
5. निम्नलिखित में किस महासागर को छिपता हुआ महासागर कहा जाता है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
6. सोडियम क्लोराइड में कौन सी अशुद्धता वायुमंडल में नमी सोखती है?
(अ) कैल्शियम क्लोराइड (ब) मैग्नीशियम क्लोराइड (स) पोटैशियम क्लोराइड (द) सोडियम सल्फेट
7. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कॉपर सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) जिंक सल्फेट (द) नाइट्रिक अम्ल
8. सेतुसमुद्रम परियोजना जिन्हें जोड़ती हैं, वे हैं-
(अ) पाक खाड़ी और पाक जल संधि (ब) पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी (स) कुमारी अंतरीप और मन्नार की खाड़ी (द) मन्नार की खाड़ी और पाक की खाड़ी
9. भारत में प्रतिवर्ष निम्न में से किस देश की जनसंख्या के बराबर वृद्धि हो रही है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) अर्जेंटीना (द) ब्राजील
10. राष्ट्रीय जनगणना, 2001 के जनगणना आयुक्त कौन थे?
(अ) जे.के.बंठिया (ब) डी.के. सीकरी (स) आर.ए. नंदा (द) के.सी. पंत
11. पनियान तथा इरूला जनजातियां निम्न में से किस राज्य में निवास करती हैं?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) तमिलनाडु (स) केरल (द) महाराष्ट्र
12. झारखंड राज्य की सबसे बड़ी जनजाति है?
(अ) उरांव (ब) मुंडा (स) हो (द) संथाल
13. गांधीवादी समाजवाद किस राजनीतिक दल का वैचारिक नारा है?
(अ) कांग्रेस आई का (ब) भाजपा का (स) सीपीआई (एम) का (द) जनता दल का
14. किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिह्न आवंटन के निर्णय के विरूद्ध निम्न में से कहां अपील की जा सकती है?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय (ब) उच्च न्यायालय (स) राष्ट्रपति (द) लोकसभा अध्यक्ष
15. पशु पक्षी चुनाव चिह्न रहने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किस राजनीतिक दल ने सर्वप्रथम नवंबर 1994 में अपना चुनाव चिह्न बदला?
(अ) फारवर्ड ब्लॉक (ब) सिक्किम संग्राम परिषद् (स) मिजो नेशनल फ्रंट (द) असम गण परिषद्
16. परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) पांचवां (ब) छठा (स) सातवां (द)आठवां
17. अप्रैल 1990 में आईडीबीआई के सहायक के रूप में निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की गई?
(अ)भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (ब) भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (स) भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
18. जिस विदेशी मुद्रा में शीघ्र देशांतरण की प्रवृत्ति हो, उसे कहते हैं?
(अ) दुर्लभ मुद्रा (ब) सुलभ मुद्रा (स) स्वर्ण मुद्रा (द) गरम मुद्रा
19. भारत में मुद्रा जारी करने का एक मात्र अधिकार (एक रुपए के सिक्कों तथा नोटों को छोडक़र) निम्नलिखित में से किसके पास है?
(अ) भारत सरकार (ब) योजना आयोग (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) भारतीय रिजर्व बैंक
20. निम्नलिखित में से किसको वास्तविक मजदूरी (वेतन) का प्रमुख निर्धारित माना जाता है?
(अ) अतिरिक्त आमदानी (ब) कार्य की प्रवृत्ति (स) पदोन्नति की संभावना (द) मुद्रा की क्रय शक्ति
21. प्रात:काल में गाया जाने वाला राग है?
(अ) टोड़ी (ब) दरबारी (स) भोपाली (द) भीमपलासी
22. सुविख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का संबंध है?
(अ) बनारस घराना से (ब) लखनऊ घराना से (स) जयपुर घराना से (द) इनमें से कोई नहीं
23. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध वायलिन वादक हैं?
(अ) प्रो. टी.एन. कृष्णन (ब) सोनल मानसिंह (स) परवीन सुल्ताना (द) अमृता शेरगिल
24. सितार का जनक निम्नलिखित में से किसको माना जाता है?
(अ) तानसेन (ब) बैजू बावरा (स) अमीर खुसरो (द) बड़े गुला अली खां
25. अद्र्ध चंद्राकार मरस्थलीय आकृति किस नाम से जानी जाती है?
(अ) एरेट (ब) सीफ (स) बरखान (द) गारा
26. फोटोग्राफिक फिल्म पर किस धातु की ब्रोमाइड की पहली परत होती है?
(अ) प्लेटिनम (ब) मैग्नीशियम (स) चांदी (द) सोना
27. राजस्थान भारत मेें किसका सर्वाधिक उत्पादक है?
(अ) ग्रेनाइट (ब) कपास (स) ऊन (द) मसाले
28. निम्नलिखित में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?
(अ) लाल (ब) बैंगनी (स) पीला (द) हरा
----------
सही जवाब- 1.(ब) भारतीय महिला बैंक, 2.(द) हेमचंद्र गुप्ता, 3.(स) अर्चना रामसुंदर, 4.(अ) प्रशांत महासागर, 5.(द) आर्कटिक महासागर, 6.(ब)मैग्नीशियम क्लोराइड, 7.(अ)कॉपर सल्फेट, 8.(द) मन्नार की खाड़ी और पाक की खाड़ी, 9.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 10.(अ) जे.के.बंठिया, 11.(स) केरल, 12.(द) संथाल, 13.(ब) भाजपा का, 14.(अ) सर्वोच्च न्यायालय, 15.(अ) फारवर्ड ब्लॉक, 16.(ब) छठा, 17.(द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, 18.(द) गरम मुद्रा, 19.(द) भारतीय रिजर्व बैंक, 20.(द) मुद्रा की क्रय शक्ति, 21.(ब) दरबारी, 22.(अ) बनारस घराना से, 23.(अ) प्रो. टी.एन. कृष्णन, 24.(स) अमीर खुसरो, 25.(स) बरखान, 26.(स) चांदी, 27.(अ)ग्रेनाइट, 28.(ब) बैंगनी।
1. यूसी वेब ब्राउजर ने हाल ही में किस खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है?
(अ) सचिन तेंदुलकर (ब) महेंद्र सिंह धोनी (स) युवराज सिंह (द) कपिल देव
2. भारतीय मूल का अमेरिकी छात्र जिसने नेशनल ज्योग्राफिक बी प्रतियोगिता जीती?
(अ) करण मेनन (ब) श्रिया यार्लागड्डा (स) सोजस वागले (द) इनमें से कोई नहीं
3. नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी द्वारा नेशनल ज्योग्राफिक बी प्रतियोगिता की शुरुआत कब से की गई?
(अ) 1969 (ब) 1979 (स) 1989 (द) 1999
4. थाईलैंड के शहर पटाया में 15मई 2015 को आयोजित की गई वल्र्ड स्कूल शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-15 वर्ग में किसने स्वर्ण पदक जीता?
(अ)तेजस्विनी सागर (ब) द्रोणावल्ली हरिका (स)अभिजीत गुप्ता (द) अचल कुमार ज्योति
5. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान निम्नलिखित में से किसने ‘फ्री इंडियन लीजन’ नामक सेना बनाई?
(अ) लाला हरदयाल (ब) रास बिहारी बोस (स) सुभाष चंद्र बोस (द) वी. डी. सावरकर
6. वर्ष 1915-16 में दो होमरूल लीग किसके नेतृत्व में आरम्भ की गई थीं?
(अ) बाल गंगाधर तिलक व ऐनीबिसेंट (ब) बाल गंगाधर तिलक व अरविंद घोष (स) बाल गंगाधर तिलक व लाला लाजपत राय (द) बाल गंगाधर तिलक व बिपिन चंद्र पाल
7. गुप्त काल में पूर्वी भारत में ग्रामीण काश्तकारों के लिए निम्नलिखित में से किन शब्दों का प्रयोग होता था?
(अ) कुटुम्बिन (ब) महत्तर (स) कुटुम्बिन और महत्तर (द) इनमें से कोई नहीं
8. उदारवादियों का सबसे प्रमुख योगदान क्या था?
(अ) ब्रिटिश शोषण नीति की ओर जनता का ध्यान खींचना (ब)जन आंदोलन (स) हिंसक कार्य पद्धति (द) इनमें से कोई नहीं
9. निम्नलिखित में से किन ब्रिटिश अधिकारियों ने लखनऊ में अपना जीवन खोया?
(अ)जनरल जॉन निकोल्सन (ब) मेजर जनरल हैवलॉक (स) सर हेनरी लारेंस (द) उपरोक्त सभी
10. प्राकृतिक गैस का विश्व में सर्वाधिक भंडार निम्न में से किस देश में विद्यमान है?
(अ)सी.आई.एस.(ब) अर्जेंटीना (स) सऊदी अरब (द) आस्टे्रलिया
11. निम्न में से कौन सा खनिज ‘काला शीशा’ तथा प्लंबगो के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) चांदी (स) मैंगनीज (द) ग्रेफाइट
12. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बाद का संकेत है कि मौसम?
(अ) स्थित तथा शांत होगा (ब) वर्षायुक्त होगा (स) ठंडा होगा (द) तूफानी होगा
13. आस्टे्रलिया के कालगूर्ली तथा कूलगार्डी क्षेत्र निम्न में से किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) लौह-अयस्क (ब) कोयला (स) सोना (द) खनिज तेल
14. कौन-सा संवैधानिक संशोधन राज्यों से चुने जाने वाले लोक सभा के सदस्यों की संख्या बढ़ाने से संबंधित है?
(अ) छठा और बाइसवां (ब) तेरहवां और अड़तीसवां (स)सातवां और इक्तीसवां (द) ग्यारहवां और बयालीसवां
15. दल-बदल निरोधक अधिनियम किस तिथि को पारित हुआ था?
(अ)17 जनवरी, 1985 (ब) 15 फरवरी, 1985 (स) 30 मार्च, 1985 (द) 21 अप्रैल, 1985
16. निम्नलिखित में से किस राजनीतिक दल का निशान ‘धनुष एवं तीर’ है?
(अ) तेलुगु देशम (ब) द्रविड़ मुन्नेत्र कडग़म (स)झारखंड मुक्ति मोर्चा (द) भारतीय जनता पार्टी
17. राज्य में राष्ट्रपति शासन से तात्पर्य राज्य में किसके शासन से है?
(अ) सीधे राष्ट्रपति (ब) कार्यकारी सरकार (स) राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत मुख्यमंत्री (द) राज्यपाल
18. संघीय संसद राज्य सूची के विषय पर भी कानून बना सकती है?
(अ) अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु (ब) संबंधित राज्य की सहमति से एवं राष्ट्रीय हित में जब राज्यसभा दो तिहाई बहुमत से इस हेतु प्रस्ताव पारित करे (स) राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू रहने की अवस्था में (द) इनमें से सभी
19. धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उचित है?
(अ) ऊपर काला, नीचे सफेद (ब) ऊपर सफेद, नीचे काला (स) ऊपर व नीचे दोनों काला (द) ऊपर व नीचे दोनों सफेद
20. निम्न में से किसमें सर्वोच्च विशिष्ट ऊष्मा का मान होता है?
(अ) कांच (ब) तांबा (स) सीसा (द) जल
21. अधातु के ऑक्साइड प्राय: होते हैं?
(अ) क्षारीय (ब) अम्लीय (स) उदासीन (द) इनमें से कोई नहीं
22. फॉस्फोरस प्रचुरता से किसमें पाया जाता है?
(अ) प्रोटीन (ब) वसा (स) विटामिन (द) इनमें से कोई नहीं
23. स्वचालित कलाई घडिय़ों में ऊर्जा मिलती है?
(अ) करचल ऐंठन से (ब) बैटरी से (स) द्रव किस्टल से (द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से
24. निम्नलिखित में से कौन एक स्थलारूद्ध देश है?
(अ) कजाकिस्तान (ब) तुर्कमेनिस्तान (स) ताजिकिस्तान (द) उज्बेकिस्तान
25. पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) मंगल
26. माणिक्य और नीलम किसके ऑक्साइड हैं?
(अ) कॉपर (ब) टिन (स) आयरन (द) एल्युमीनियम
-----------
सही जवाब-1.(स)युवराज सिंह, 2.(अ)करण मेनन, 3.(स)1989, 4.(अ) तेजस्विनी सागर, 5.(स)सुभाष चंद्र बोस, 6.(अ) बाल गंगाधर तिलक व ऐनीबिसेंट, 7.(स) कुटुम्बिन और महत्तर, 8.(अ) ब्रिटिश शोषण नीति की ओर जनता का ध्यान खींचना, 9.(द) उपरोक्त सभी,10. (स) सऊदी अरब, 11. (द) ग्रेफाइट, 12.(द) तूफानी होगा, 13.(स)सोना, 14. (स)सातवां और इक्तीसवां, 15.(ब)15 फरवरी,1985, 16.(स) झारखंड मुक्ति मोर्चा, 17.(द) राज्यपाल, 18.(द) इनमें से सभी, 19.(ब) ऊपर सफेद, नीचे काला, 20.(द) जल, 21.(अ) क्षारीय, 22.(अ) प्रोटीन, 23.(द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से, 24.(स) ताजिकिस्तान, 25.(ब) शुक्र, 26.(द) एल्युमीनियम।
फुटबॉल इतिहास में 24 मई का दिन शोक और सबक के तौर पर दर्ज है। 24 मई 1964 को रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई और 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
24 मई 1964 के दिन दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा में ओलंपिक क्वालीफाईंग का मैच खेला जा रहा था। पेरू का सामना अर्जेंटीना से था। घरेलू फैन्स पूरे उत्साह के साथ पेरू का समर्थन कर रहे थे। मैच खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी थे, तभी पेरू ने एक गोल किया। रेफरी ने इसे गोल मानने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही स्टेडियम में हिंसा भडक़ उठी। भीड़ को काबू में करने की कोशिशों की वजह से भगदड़ मच गई। 800 से ज्यादा लोग कुचले गए। 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 500 को गंभीर चोटें आईं।
भविष्य में ऐसी भगदड़ों को टालने के लिए दुनिया भर के फुटबॉल संघों ने पहल करनी शुरू की, लेकिन 1982 में फिर एक ऐसा ही हादसा हुआ और पता चला कि कुछ देशों ने पेरू से सबक नहीं लिया। मॉस्को के स्टेडियम में मची उस भगदड़ में 340 लोग मारे गए। इन हादसों के कारण क्राउड मैंनेजमेंट पर शोध होने लगा। पता चला कि अक्सर भीड़ को नियंत्रित करने की पुलिस की कोशिशें ही भगदड़ के लिए जिम्मेदार होती हैंछ। छोटे मोटे हादसे इसके बाद भी हुए लेकिन वक्त बीतने के साथ स्टेडियम सुरक्षित होने लगे।
जवाहर सुरंग भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में है। जम्मू और श्रीनगर शहरों के बीच 300 किलोमीटर लंबा राजमार्ग है, जिसमें यह सुरंग बनी है, जो कोई 250 किलोमीटर लंबी है।
जवाहर सुरंग असल में ये दो सुरंगें हैं। एक पूर्व दिशा की ओर और एक पश्चिम दिशा की ओर। सर्दियों के मौसमें में इस इलाके में भारी हिमपात होता है और बर्फ की चट्टïानें भी सरकती हैं, लेकिन जब से ये सुरंग बनी है यातायात बहुत आसान हो गया है। इसका निर्माण 1950 के दशक में किया गया था।
योजना आयोग को मार्च 1950 में भारत सरकार के एक प्रस्ताव के द्वारा स्थापित किया गया था। इसका गठन सरकार द्वारा घोषित उद्देश्यों को जनता के हित में सेवा तथा रोजगार अवसर बढ़ाना और देश के संसाधनों में सतत वृद्धि से लोगों के जीवन स्तर में तेजी लाने के लिए किया गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष और गुलजारी लाल नंदा प्रथम उप सभापति थे।
योजना आयोग का कार्यकाल केंद्र सरकार के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होता है इसलिए योजना आयोग के सभी सदस्यों को केंद्र सरकार के साथ ही इस्तीफा देना होता है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने 17 मई 2014 को इस्तीफा दिया । मोंटेक सिंह अहलूवालिया के अलावा योजना आयोग के पूर्णकालिक सदस्य थे- बीके चतुर्वेदी, सौमित्र चौधरी, सईदा हमीद, नरेन्द्र जाधव, अभिजीत सेन, मिहिर शाह, कश्मीर कस्तूरीरंगन और अरुण माइरा। इन सभी सदस्यों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार के गठन के साथ ही योजना आयोग के सदस्यों की नियुक्तियां की जाएंगी।
मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्षों तक सेवा की। उन्होंने 6 जुलाई 2004 को उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने योजना आयोग के अंतर्गत तेजी से अधिक समावेशी विकास और सतत विकास की दिशा में 11 वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) और 12 वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के शीर्षकों का मसौदा तैयार किया। इसके अलावा, 10 क्तवीं पंचवर्षीय योजना को बेहतर ढंग से लागू करने दौरान आधा नेतृत्व किया था। उन्हें योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनने के बाद कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय के पहले निदेशक थे। उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। सिक्किम की वर्तमान जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम है तथा क्षेत्रफल गोवा के पश्चात दूसरा सबसे न्यूनतम है। भारत की आजादी के बाद भी सिक्किम नामग्याल राजतंत्र द्वारा शासित एक स्वायत्त राज्य था। भारत से विलय के जनमत के पश्चात् वर्ष 1975 में इसे भारत में सम्मिलित कर लिया गया। इस राज्य की सीमा पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी एवं तिब्बत तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगी है।
सिक्किम ने 9 फऱवरी 2014 को निर्मल भारत अभियान योजना के तहत शत प्रतिशत स्वच्छता हासिल कर भारत का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया। सिक्किम ने ग्रामीण और शहरी परिवारों, स्कूल परिसरों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में 100 प्रतिशत स्वच्छता हासिल की। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम प्रगति रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, सिक्किम के सभी 6 लाख 10 हजार 577 निवासियों के पास उच्च स्वच्छता और सफाई के साथ शौचालय हैं।
निकोलस कॉपरनीकस पोलैंड के विख्यात खगोलशास्त्री थे। माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने इटली में खगोल शास्त्र की शिक्षा प्राप्त की। कॉपरनीक्स ने अपनी आयु के अंतिम दिनों में अपनी विख्यात पुस्तक आकाश की चीजें लिखी। पुस्तक ने उस समय के खगोलशास्त्र के क्षेत्र में क्रांति उत्पन्न कर दी। क्योंकि इस पुस्तक में उन्होंने विख्यात खगोलशास्त्री बतलमयूस के बहुत से नियमों को नकार दिया था।
निकोलस कॉपरनीकस योरोप के पहले विद्वान थे जिन्होंने इस बात का पता लगाया कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर चक्कर काटती है। इससे कई शताब्दियां पहले ईरान के विद्वान अबु रेहान बीरुनी ने इस वास्तविकता का पता लगा लिया था। उन्होंने अपनी एक पुस्तक में इस ओर संकेत भी किया था। 24 मई सन 1543 ईसवी को निकोलस कॉपरनीकस का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।