सामान्य ज्ञान
चालमोगरा एक प्रकार का औषधीय पौधा है। इसे हिन्दी में चालमोगरा, कड़वा कैथ, अंग्रेजी- जंगली अल्मण्ड, संसक्कृत- तुवरक, कपित्थ, कुष्ठबैरी, मराठी- कड़वी कपीठ, जंगली बादाम, बंगाली- चौलमुगरा, लेटिन- डिडनो कार्पस कहा जाता है।
चालमोगरा छोटा, तीखा, कड़वा और स्वाद में कसैला होता है। चालमोगरा का तेल कषैला, खट्टा, गर्म प्रकृति वाला, पित्त कफ को नष्ट करने वाला, उल्टी को रोकने वाला, भूख बढ़ाने वाला, रक्त संचारण में सुधार करने वाला होता है।
कई प्रकार के त्वचा रोग, पेट के रोग, आमवात (गठिया), नाड़ी का दर्द, मधुमेह और कई प्रकार के कृमि रोगों के उपचार करने में काम आता है।
अग्निरेखा , महादेवी वर्मा का अंतिम कविता संग्रह है, जो मरणोपरांत 1990 में प्रकाशित हुआ था।
अग्निरेखा में महादेवी वर्मा के अंतिम दिनों में रची गई रचनाएं संग्रहीत हंै, जो पाठकों को अभिभूत करती है और आश्चर्यचकित भी। इस अर्थ में महादेवी के काव्य में ओतप्रोत वेदना और करुणा का स्वर, जो कब से उनकी पहचान बन चुके हंै, इसमें मुखर होकर सामने आता है।
अग्निरेखा में दीपक को प्रतीक बनाकर अनेक रचनाएं लिखी गई हैं। साथ ही अनेक विष्यों पर भी कविताएं है। महादेवी वर्मा का विचार है कि अंधकार से सूर्र्य नहीं दीपक जूझता है। उन्होंने इसमें लिखा है-
रात के इस सघन अंधेरे में जूझता
सूर्य नहीं, जूझता रहा दीपक।
कौन सी रश्मि कब हुई कंपित,
कौन आंधी वहां पहुंच पायी?
कौन ठहरा सका उसे पल भर,
कौन सी फूंक कब बुझा पायी॥
अग्निरेखा के पूर्व भी महादेेवी वर्मा ने दीपक को प्रतीक मानकर अनेक गीत लिखे हंै- किन उपकरणों का दीपक, मधुर-मधुर मेरे दीपक जल, सब बुझे दीपक जला दूं, यह मंदिर का दीप इसे नीरव जलने दो, पुजारी दीप कहां सोता है, दीपक अब जाती रे, दीप मेरे जल अकम्पित घुल अचंचल, पूछता क्यों शेष कितनी रात।
1. फ्रैंडशिप पुरस्कार किस देश से संबंधित है?
(अ) जापान (ब) अमेरिका (स) फ्रांस (द) चीन
2. चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार प्रतिवर्ष किस संस्था/संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है?
(अ) नाटो (ब) यूएनईपी (स) जी-8 (द) यूनिसेफ
3. न्यूजीलैंड की लेखिका एलिनोर कैटन को वर्ष-2013 के मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एलिनोर को यह दूसरा उपन्यास है?
(अ) द लोलैंड (ब) कुक्कूज कॉलिंग (स) इनफर्नो (द) द लुमिनरीज
4. लोकसभा की दूसरी महिला स्पीकर कौन बनी है?
(अ) मीरा कुमार (ब) सोनिया गांधी (स) सुमित्रा महाजन (द)इनमें से कोई नहीं
5. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का अतिरिक्त भार किसे सौंपा गया है?
(अ) नितिन गडकरी (ब) उमा भारती (स) चंद्रशेखर राव (द) स्मृति ईरानी
6. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?
(अ) असम (ब) उत्तराखंड (स) सिक्किम (द) हिमाचल प्रदेश
7. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?
(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) विंध्य (द) सतपुड़ा
8. अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?
(अ) गुरुशिखर (ब) सेर (स) दोदाबेट्टा (द) अमरकंटक
9. पश्चिमी घाट क्या है?
(अ) एक अवशिष्ट पर्वत (ब) एक मोड़दार पर्वत (स) एक भ्रंश कगार (द) एक ज्वालामुखी पर्वत
10. भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है?
(अ) गंगा (ब) ब्रह्मपुत्र (स) कृष्णा (द) गोदावरी
11. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पद्मा (ब) जमुना (स) मेघना (द) सांगपो
12. बाहट कहां की मुद्रा है?
(अ) तुर्की की (ब) थाइलैण्ड की (स) वियतनाम की (स) ईरान की
13. निम्नांकित में से कैन सा संयुक्त अमीरात की राजधानी है?
(अ) शारजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान
14. चीन में लाल क्रांति हुई थी?
(अ) 1917 में (ब) 1949 में (स) 1959 में (द) 1962 में
15. चकमा निम्नलिखित में से किस देश के शरणार्थी हैं?
(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान
16. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?
(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
17. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?
(अ)क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स)पल्सार (द) क्वार्ट्ज
18. सिल्वर नाइट्रेट को रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?
(अ)यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट करता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है
19. सिंदूर का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मरक्यूरस क्लोराइड (ब) मरक्यूरिक क्लोराइड (स) मरक्यूरिक सल्फाइड (द) पोटैशियम डाइक्रोमेट
20. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कबक है?
(अ)राइजोपस स्टोलनीफर (ब) जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुड्क्जिाई
21. लाइकेन किसके सूचक होते हैं?
(अ) वायु प्रदूषण के (ब) जल प्रदूषण के (स) मृदा प्रदूषण के (द) विकिरण प्रदूषण के
22. किस नगर को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में जाना जाता है?
(अ) गुडग़ांव (ब) बेंगलुरु (स) जयपुर (द) सलेम
23. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनिटों का प्रतीकात्मक निजीकरण या घाटे का निजीकरण तब होता है, जब सरकार बेच दे?
(अ) 5 प्रतिशत शेयर (ब) 10 प्रतिशत शेयर (स) 15 प्रतिशत शेयर (द) 20 प्रतिशत शेयर
24. निम्नलिखित में से किसकी दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था में कुटीर तथा लघु उद्योग आवश्यक है?
(अ) आय सृजन (ब) बड़े पैमाने पर उत्पादक (स) अल्प लागत प्रौद्योगिकी (द) रोजगार सृजन
25.भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहन देना, बढ़ावा देना है?
(अ) निजीकरण नीति को (ब) वैश्वीकरण नीति को (स) उदारीकरण नीति को (द) उपरोक्त सभी नीतियों को
26. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य
27. हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
28. मुद्रा के संकुचन का कारण होता है?
(अ) मुद्रा पूर्ति की तुलना में माल एवं सेवाओं की पूति में कमी (ब) निर्यात की तुलना में आयात में कमी (स) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. निम्नलिखित में से कौन तमिलनाडु एवं केरल की संयुक्त नदी घाटी परियोजना है?
(अ) पेरियार (ब) पराम्बिकुलम अलियार (स) इडुक्की (द) पापनाशम
----------
सही जवाब- 1.(द)चीन, 2.(ब)यूएनईपी, 3.(द) द लुमिनरीज, 4.(स) सुमित्रा महाजन, 5.(अ) नितिन गडकरी, 6.(स)सिक्किम, 7.(ब)अरावली, 8.(अ) गुरुशिखर, 9. (स)एक भ्रंश कगार, 10.(अ)गंगा, 11.(अ)पद्मा,12.(ब)थाइलैण्ड की, 13.(स)आबूधाबी, 14.(ब)1949 में, 15. (स) बांग्लादेश, 16.(द) एंथ्रासाइट, 17.(ब)आणविक घड़ी, 18.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 19.(स)मरक्यूरिक सल्फाइड, 20.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 21.(अ) वायु प्रदूषण के, 22.(ब) बेंगलुरु, 23.(अ) 5 प्रतिशत शेयर, 24.(द) रोजगार सृजन, 25.(द) उपरोक्त सभी नीतियों को, 26.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 27.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 28.(स) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी, 29.(ब) पराम्बिकुलम अलियार।
मशहूर भारतीय नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर 8 जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे। तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं। एक सितंबर 1923 को हबीब तनवीर का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था।
तनवीर हिन्दुस्तानी रंगमंच के नामचीन और बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनके पिता हफीज अहमद खान पेशावर के रहने वाले थे। स्कूली शिक्षा रायपुर से करने के बाद उन्होंने नागपुर से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एमए करने वे अलीगढ़ गए। तनवीर को कविताएं लिखने का शौक था और उसी दौरान उपनाम तनवीर उनके साथ जुड़ा।
तनवीर ने पत्रकारिता से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने रंगमंच की दुनिया में कदम रखा। 1945 में वे मुंबई चले गए और ऑल इंडिया रेडियो में काम करने लगे। मुंबई में रहने के दौरान उन्होंने फिल्मों के लिए गीत भी लिखे। इसके अलावा उन्हें कुछ फिल्मों में अभिनय का भी मौका मिला। मुंबई में ही तनवीर प्रगतिशील लेखक संघ और बाद में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन यानि इप्टा से भी जुड़े।
1954 में हबीब तनवीर दिल्ली आ गए और हिन्दुस्तान थिएटर से जुड़े और कई नाटक लिखे। इसी साल उन्होंने अपने मशहूर नाटक आगरा बाजार का मंचन किया। समय बीतने के साथ हबीब तनवीर भारतीय रंगमंच के अहम किरदार बनते गए। कला के क्षेत्र में हबीब तनवीर के योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
50 वर्षों की लंबी रंग यात्रा में हबीब तनवीर ने 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। 8 जून 2009 को भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
आयरन पर्वत, संयुक्त राज्य अमरीका के मिसौरी राज्य के पूर्वी भाग में स्थित सेंट फ्रांको पर्वत के दक्षिणी भाग का एक शिखर है (ऊंचाई 1 हजार 77 फुट)। मिसिसिपी नदी यहां से पूर्व की ओर लगभग 38 मील की दूरी पर है।
आयरन पर्वत हैमेटाइट नामक लोहे के अयस्क का अनुपम भंडार है। यह कच्चा लोहा संपूर्ण संयुक्त राज्य में अपनी विशुद्धता में सर्वप्रथम है। यहां खुदाई का कार्य सर्वप्रथम 1845 ई. में आरंभ हुआ। उस समय एक पातालतोड़ कुआं (आर्टीजिय़न वेल) 152 फुट की गहराई तक खोदा गया । खुदाई में स्पष्ट हुआ कि यह संपूर्ण क्षेत्र चुंबकीय कच्चे लोहे का नहीं बना है।
ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के वैज्ञानिकों ने निकिल धातु खाने वाले वृक्ष का पता लगाया। यह वृक्ष फिलीपींस के लुसोन द्वीप पर चट्टानी इलाके में खाली पड़े मैदानों में पाया गया है। इस क्षेत्र की मिट्टी में भारी धातुओं की अधिकता है। इसका नाम रिनोरेया निक्कोलीफेरा है।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ फिलीपींस-लॉस बनोस के अनुसार,1.5 से 1.8 मीटर ऊंचे रिनोरेया निक्कोलीफेरा वृक्ष का तना सामान्यत: 13 सेंटीमीटर मोटा होता है। इस पर एक सेंटीमीटर से कम मोटाई वाले फल लगते हैं और इसकी पत्तियों में निकिल की मात्रा आम तौर पर पत्तियों में पाई जाने वाली मात्रा से हजार गुना अधिक होती है।
मेलबार्न विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार रिनोरेया निक्कोलीफेरा की तरह के पौधे मिट्टी में पाई जाने वाली धातुओं से मिट्टी की सफाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस पौधे को अन्यत्र उगाने में सबसे बड़ी बाधा यह है कि ये पौधे दूसरे पर्यावरण और वातावरण में विकसित नहीं होते। उनका विकास रुक जाता है।
माचू पिच्चू, पेरु में स्थित है। इस नाम का मतलब पुरानी चोटी है। यह दुनिया की सबसे रहस्यमयी पौराणिक जगह है। कहावतों के अनुसार माचू पिच्चू को पुराने समय में पवित्र जगह माना जाता था। इस अनोखे रहस्यमयी शहर को बनाने का श्रेय इंकाओं को जाता है, जिन्होंने कई तरह के पत्थरों को एकत्रित कर इस अद्भुत जगह को तैयार किया। उरूबंबा नदी से दो हजार फीट ऊपर स्थित इस शहर में मंदिर, महल और करीब 150 घरों के अवशेष हैं, जो कि काफी अच्छी स्थिति में हैं। इसे बनाने में ग्रे ग्रेनाइट पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है, जिनमें से कुछ का वजन 50 टन से भी ज्यादा है।
सतह से 2 हजार 430 मीटर ऊपर एक पहाड़ी के ऊपर बने एक शहर में रहना और उस शहर को बनाना अपने आप में अजूबा ही है। दक्षिण अमरीका में एंडीज पर्वतों के बीच बसा ‘माचू पिच्चू शहर’ पुरानी इंका सभ्यता का सबसे बड़ा उदाहरण है। माना जाता है कि कभी यह नगरी संपन्न थी पर स्पेन के आक्रमणकारी अपने साथ चेचक जैसी बीमारी यहां ले आए जिससे यह शहर पूरी तरह तबाह हो गया।
1430 ई. के आसपास (15वीं शताब्दी में) इंकाओं ने इसका निर्माण अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया। हालांकि स्थानीय लोग इसे शुरु से जानते थे पर सारे विश्व को इससे परिचित कराने का श्रेय हीरम बिंघम को जाता है जो एक अमेरिकी इतिहासकार थे और उन्होंने इसकी खोज 1911 में की थी, तब से, माचू पिच्चू एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बन गया है। माचू पिच्चू को 1981 में पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय घोषित किया गया, और 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की दर्जा दिया गया। क्योंकि इसे स्पेनियों ने इंकाओं पर विजय प्राप्त करने के बाद भी नहीं लूटा था, इसलिए इस स्थल का एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में विशेष महत्व है और इसे एक पवित्र स्थान भी माना जाता है।
माचू पिच्चू को इंकाओं की पुरातन शैली में बनाया था जिसमें पॉलिश किये हुए पत्थरों का प्रयोग हुआ था। इसके प्राथमिक भवनों में इंतीहुआताना (सूर्य का मंदिर) और तीन खिड़कियों वाला कक्ष प्रमुख हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार यह भवन माचू पिच्चू के पवित्र जिले में स्थित हैं।
आम तौर पर यह समझा जाता है कि मधुमक्खियां सूर्य को कम्पॉस की तरह उपयोग में लाते हुए विचरण करती हैं लेकिन हालिया शोध में यह भी पता चला है कि काफी छोटा दिमाग होने के बावजूद मधुमक्खियां इंसानों की तरह दिमाग में मानचित्र बनाने की काबिलियत रखती हैं। इस शोध ने मधुमक्खियों के विचरण को लेकर हमारी विचारधारा को और अधिक रोचक बना दिया है।
फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन ने न्योरोलोजिस्ट रैनडोल्फ मेंजल ने कहा है कि यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है कि इतने छोटे से सिर में इतनी ज्यादा स्मृतियां बन सकती हैं, जो काग्निटिव मैप कहलाती हैं। इस शोध से यह बात सामने आई है कि मधुमक्खियों को उनके छत्ते तक पहुंचाने का एकमात्र साधन सिर्फ सूरज नहीं है।
1. मलावी का राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
(अ) जोस मारिया (ब) पीटर मुथारिका (स) लखदर ब्रहीमी (द) पॉल बिया
2. फॉब्र्स की शक्तिशाली महिला लिस्ट मे किसे शीर्ष स्थान मिला है?
(अ) हिलेरी क्लिंटन (ब) अंजेला मरकेल (स) सोनिया गांधी (द) अल्पना सिंह
3. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने आगरा नगर की नींव डाली थी?
(अ) बहलोल लोदी (ब) सिकंदर लोदी (स) इब्राहीम लोदी (द) शेरशाह
4. निम्नलिखित में से किस मुगल सेनानायक के साथ शिवाजी ने पुरंधर की संधि-1665 पर हस्ताक्षर किए थे?
(अ) शाइस्त खां (ब)दिलेर खां (स) जसवंत सिंह (द)जयसिंह
5. आस्वान बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) नील (ब) जैरे (स) लिम्पोपो (द) जेम्बेजी
6. अकोसोम्बो बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) लिम्पोपो (ब) वोल्टा (स) वोल्गा (द) कोलोरेडो
7. किस वर्ष क्रांतिकारियों (भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव) को फांसी हुई?
(अ)1937 (ब) 1932 (स) 1931 (द) 1928
8. किस मुकदमे के सिलसिले में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गई थी?
(अ) कानपुर षडयंत्र केस (ब) पेशावर षडयंत्र केस (स)मेरठ षडयंत्र केस (द) लाहौर षडयंत्र केस
9. सविनय अवज्ञा आंदोलन के तुरंत पश्चात् आरंभ हुआ?
(अ)एनीबेसेंट द्वारा होम रूल की घोषणा (ब)बंगाली विभाजन (स)डांडी मार्च (द) कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य की घोषणा
10. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली चार भाषाओं का अवरोही क्रम क्या है?
(अ) अंग्रेजी, चीनी, स्पेनिश, हिंदी (ब) चीनी, अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश (स) चीनी, हिंदी, स्पेनिश, अंग्रेजी (द) चीनी, हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश
11. कुछ वर्षों में प्रतिभा पलायन में आई तेजी का मुख्य कारण क्या है?
(अ) रोजगार का अभाव (ब) जनसंख्या का दबाव (स) उच्च जीवन स्तर की चाह (द) राजनीतिक अस्थिरता
12. निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस अधिवेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पास किया गया था?
(अ) गुवाहाटी अधिवेशन, 1926 (ब) मद्रास अधिवेशन, 1927 (स) बम्बई अधिवेशन, 1942 (द) बम्बई अधिवेशन, 1946
13. किसने रवीन्द्रनाथ टैगोर को महान प्रहरी कहा था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने (स) मौलाना अबुल कलाम आजाद ने (द) सुभाषचंद्र बोस ने
14. हू वेयर द शूद्राज नामक पुस्तक का लेखक कौन था?
(अ) महात्मा ज्योतिबा फुले (ब) बी.आर. अंबेडकर (स) महात्मा गांधी (द) इनमें से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से किसे भारत छोड़ो आंदोलन की नायिका कहा जाता है?
(अ) सुचेता कृपलानी को (ब) सरोजिनी नायडू को (स) ऊषा मेहता को (द) अरुणा आसफ अली को
16. शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?
(अ) टाइटन (ब) एटलस (स) टेलेस्टो (द) लापेट्स
17. निम्नलिखित में से किसे शुक्र ग्रह कहते हैं?
(अ) प्लूटो (ब) जूपीटर (स) वीनस (द) मार्स
18. नई राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 का वर्णन निम्न में से किस रूप में किया गया है?
(अ) सुनहरी क्रांति (ब) इंद्रधनुषी क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृखंला क्रांति (द) रजत क्रांति
19. डांडी मार्च का आयोजन किया गया?
(अ)सांप्रदायिक निर्णय के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (स)सरकार तथा खेड़ा जिले के किसानों के मध्य विवाद सुलझाने के लिए (द)साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए
20. किस आंदोलन के दौरान तिलक ने प्रसिद्ध नारा दिया, स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा?
(अ) बंग-भंग (ब) होमरूल (स) असहयोग आंदोलन (द)सविनय अवज्ञा
21. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?
(अ) मद्रास,1914 (ब)कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916
22. निम्नलिखित में से कौन से नेता भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के कभी भी अध्यक्ष नहीं रहे?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) गोपाल कृष्ण गोखले (स) आचार्य कृपलानी (द) बाल गंगाधर तिलक
23. भारत के विभाजन को स्वीकृति देने वाले 14 जून, 1947 के कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) आचार्य जे.बी. कृपलानी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) राजेंद्र प्रसाद (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
24. हार्वर्ड मेडल प्राप्त करने वाला पहला भारतीय कौन है?
(अ) आनंद महिंद्रा (ब) के.कस्तुरीरंगन (स) अर्चना रामसुंदरम (द) मुकेश अंबानी
25. हाल ही में सिएट (ष्टश्व्रञ्ज) अवॉड्र्स में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) शाकिब अल हसन (ब) विराट कोहली (स) रविचंद्रन अश्विन (द) मिशेल जॉनसन
26. सोलर इंपल्स-2 क्या है?
(अ) गैंडे के डीएनए के लिए अनुक्रमणिका (ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज (स) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल (द) ई-कॉमर्स प्लेटफार्म
---
सही जवाब- 1.(ब)पीटर मुथारिका,2.(ब)अंजेला मरकेल, 3.(ब)सिकंदर लोदी, 4.(द) जयसिंह, 5.(अ)नील, 6.(ब)वोल्टा, 7.(स) 1931, 8.(द) लाहौर षड्यंत्र केस, 9.(स)डांडी मार्च, 10.(द) चीनी, हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, 11.(स)उच्च जीवन स्तर की चाह, 12.(स) बम्बई अधिवेशन, 1942, 13.(अ) महात्मा गांधी ने, 14.(ब) बी.आर. अंबेडकर, 15.(द) अरुणा आसफ अली को, 16.(अ) टाइटन, 17.(स) वीनस, 18.(ब) इंद्रधनुषी क्रांति, 19.(ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए, 20.(ब) होमरूल, 21.(स) बम्बई, 1915, 22.(द) बाल गंगाधर तिलक, 23.(अ) आचार्य जे.बी. कृपलानी, 24.(अ)आनंद महिंद्रा, 25.(ब) विराट कोहली, 26.(ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज।
ग्वांतानामो जेल इस समय फिर से चर्चा में है। लगभग 12 साल से दुनिया की सबसे बदनाम जेल को लेकर कई विवाद हुए हैं।
अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक सार्जेंट बो बर्गडाल को रिहा कराने के लिए क्यूबा की सरजमीं पर बनी इसी जेल के पांच तालिबान कैदियों की रिहाई की गई। उन्हें फिलहाल कतर भेजा गया है।
इस जेल को जनवरी 2002 में शुरू किया गया। इसके लिए क्यूबा की जमीन का इस्तेमाल किया गया, जो अमेरिका ने 1930 में लीज पर ली थी। न्यूयॉर्क के 9/11 वाले आतंकवादी घटना के बाद इसे खोला गया। लेकिन जल्द ही यह नफरत की निशानी बन गई, जिसकी पहचान नारंगी पोशाक पहने और बेडिय़ों में जकड़े कैदियों से होने लगी। कैदियों को पहले पिंजरेनुमा बाड़ों में रखा जाता था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया।
राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा ने कई बार इस जेल को बंद करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस जगह पर कुल 779 कैदियों को रखा गया था, जिनमें से 149 अभी भी वहीं हैं। लगभग 78 कैदियों को बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया क्योंकि वे अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं थे। इनमें 58 यमन के, पांच ट्यूनीशिया के, चार अफगान और चार सीरियाई थे।
ग्वांतानामो बे की जेल में कुछ की बहुत ज्यादा चर्चा होती है। इनमें पाकिस्तान का खालिद शेख मुहम्मद भी है, जिस पर 9/11 की साजिश रचने का आरोप है। उसके चार साथी भी इसी जेल में हैं। इसके अलावा सऊदी अरब का अब्द अल रहीम अल नासिरी भी शामिल है।
वन डे हो या टेस्ट, आईपीएल या विश्व कप, भारत में क्रिकेट के दीवानगी जितनी बड़ी दीवानगी और कोई नहीं। 7 जून का दिन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है।
7 जून 1975 को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में पहला विश्व कप मुकाबला शुरू हुआ था। पहले विश्व कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ जिसमें भारत की हार हुई। इस मैच में भारत की ओर से मदन लाल और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर 334 रन बनाए जिसके जवाब में भारत 132 पर ही ऑल आउट हो गया। इस मैच में सुनील गावस्कर के खेल की कड़ी निंदा हुई जिन्होंने 174 गेंदों पर मात्र 36 रन बनाए और क्रीज पर अंत तक जमे रहे।
7 से 21 जून तक चले इस विश्व कप में जो 8 टीमें शामिल हुईं वे थीं -ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीका। पहले विश्व कप की यह पहली ट्रॉफी वेस्ट इंडीज के नाम हुई।
इन्वेस्टर शेयरहोल्डर के तौर पर शेयरहोल्डर मीटिंग के दौरान वोट देकर कंपनी के अहम फैसलों में शामिल हो सकता है, लेकिन मीटिंग में शामिल होना या कंपनी को पोस्टल बैलट भेजना प्रॉक्सी वोटिंग जैसा है और ऐसा करना मुश्किल लग सकता है। शेयरहोल्डर्स अब ई-वोटिंग फैसिलिटी के जरिए डिसिजन मेकिंग प्रॉसेस में शामिल हो सकते हैं। एनएसडीएल और सीडीएसएल यह फैसिलिटी मुहैया करा रही हैं।
रिजॉल्यूशन पास करने के लिए नोटिस भेजे जाने की तारीख को जिन शेयरहोल्डर्स का नाम कंपनी के मेंबर्स के रजिस्टर में होगा, वे ई-वोटिंग के जरिए वोट करने के हकदार होंगे। ई-वोटिंग के लिए जरूरी नहीं है कि शेयरहोल्डर्स की होल्डिंग डीमैट फॉर्मैट में हो। शेयर, फिजिकल या डीमैट, किसी भी फॉर्मैट में हों, उनके होल्डर्स को वोटिंग की इजाजत होगी, हालांकि इस फैसिलिटी को यूज करना जरूरी नहीं है।
केरल की झींगा मछली, कटलफिश, स्क्विड तथा कुछ अन्य मछलियों की विश्व बाजार में काफी मांग है। इस भूमि में समृद्ध तटीय फिशिंग क्षेत्र हैं, जहां ऑयल सार्डिन (माथी चाल) मैकेरल (अइला), प्रॉन्स (चेम्मीन), सिल्वर बेलीज (मुल्लंस) जैसी व्यापारिक महत्व वाली कई प्रकार की मछलियों का उत्पादन होता है।
केरल में लगभग 36 हजार वर्ग किमी समुद्री जल तथा 3600 वर्ग किमी क्षेत्र के भीतरी (इनलैंड) जलस्रोत उपलब्ध हैं। भीतरी जलस्रोतों में शामिल हैं- 44 नदियां, झील, मुहाने, अप्रवाही जल, नहर तथा मछली फार्म, जिनकी वजह से देश में केरल सबसे अधिक मछलियों का उत्पादन करने वाला राज्य है। इस राज्य के पास समुद्री संसाधन से उत्पादन की अधिकतम क्षमता मौजूद है, जो वार्षिक 10 लाख टन है।
केरल के डब्बाबंद सी फूड की दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी यूरोप, जापान तथा यूएसए में काफी मांग है। वर्षों से जापान यहां के सी फूड का सबसे बड़ा उपभोक्ता रहा है। राज्य का तीसरा बड़ा मछली उत्पादन केंद्र है कोल्लम, खासकर नींदकारा; जो अरब सागर तट पर एक प्राचीन बंदरगाह है। कोल्लम में 24 इनलैंड फिशिंग गांव हैं। हम यदि मध्य केरल की ओर बढ़ें तो अलप्पुझा भी मछलियों के उत्पादन में अहम योगदान देता है। अलप्पुझा को आम तौर से पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अरब सागर की रानी कोच्चि सी फूड निर्यातक कंपनियों का एक प्रमुख केंद्र है।
80 किमी लंबे समुद्र तट वाले कासरगोड में मछली पकडऩे के कई केंद्र हैं। उत्तर केरल के कन्नूर जिले में भी 82 किमी लंबा समुद्र तट है, जो फिशिंग उद्योग के लिए एक बड़ा उत्पादन केंद्र है।
मुमताज महल, मुग़ल सम्राट शाहजहां की रानी थी जिनका निधन 7 जून वर्ष 1631 ईसवी को हुआ जिसकी याद में शाहजहां ने विश्व की सबसे सुन्दर इमारत ताज महल का निर्माण कराया।
मुमताज़ महल मुग़ल सम्राट जहांगीर के महामंत्री आसिफ़ ख़ान की पुत्री और महारानी नूरजहां की भतीजी थी। उनका असली नाम अरजुमंद बानो था। वह बचपन से ही बहुत चतुर थीं। सन 1611 ईसवी में उनकी बुआ नूरजहां का विवाह जहांगीर से हुआ तो उनके पिता दरबार से निकट हुए और 10 मई सन 1612 ईसवी को जहांगीर के पुत्र शहज़ाद ख़ुर्रम से उनका विवाह हुआ। बाद में शहज़ादा ख़ुर्रम शाहजहां के नाम से सिंहासन पर बैठा तो अपनी महारानी अरजुमंद बानो को मुमताज़ महल की उपाधि दी। मुमताज़ महल के देहान्त के बाद शाहजहां ने दूसरा विवाह नहीं किया बल्कि अपना सारा ध्यान उनकी याद में एक भव्य इमारत के निर्माण पर लगाया कि जो आज पूरे विश्व में ताज महल के नाम से प्रसिद्ध है।
फ्लिपकार्ट एक भारतीय ई-कॉमर्स कम्पनी का नाम है। फ्लिपकार्ट का मुख्यालय बंगलौर कर्नाटक में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा की गई थी।
मूलत: पुस्तकों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिए बनी यह वेबसाइट अब अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य वस्तुएं खरीदने का विकल्प भी देती है। फ्लिपकार्ट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई - गिफ्ट वाउचर, और सुपुर्दगी पर नकद अदायगी (कैश ओन डिलीवरी) के ज़रिये भुगतान किया जा सकता है।
1. गोवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 मई (ब) 10 मई (स) 15 मई (द) 30 मई
2. सुकुमारी भट्टाचार्जी का निधन हुआ है, वो किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थी?
(अ) वातावरण (ब) संस्कृत विद्वान (स) सूचना का अधिकार (द) पश्चिमी घाट का संरक्षण
3. फार्मूला वन के लिए मोनाको ग्रांड प्रीक्ष किसने जीती है?
(अ) जोस मारिया (ब) नीको रोसेबेर्ग (स) ईयन खामा (द) पॉल बिया
4. सिमबेक्स-2014 भारत व सिंगापुर के बीच नैविक अभ्यास कहां किया गया है?
(अ) कच्छ की खाड़ी (ब) खंभात की खाड़ी (स) बंगाल की खाड़ी (द) अंडमान समुद्र
5. ड्रेगन वी-2 केपसूल किस कंपनी ने बनाया है?
(अ) स्पेस एक्स (ब) बोयिंग (स)ब्लू ऑरिजिन (द)टाटा ग्रुप
6. ड्रेगन वी2 क्या है?
(अ) अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए केपसुल (ब) हवाई जहाज के सुरक्षित उतार के लिए उपकरण (स) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल (द) कार्ड पेमेंट नेटवर्क
7. जनसांख्यिकीय संक्रमण सिद्धांत को प्रतिपादित किसने किया था?
(अ) क्लार्क (ब) ट्रिवार्था (स) नोटेस्टीन (द) स्पेंगलर
8. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने प्राकृतिक नियमों के आधार पर जनसंख्या सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
(अ) माक्र्स (ब) माल्थस (स) स्मिथ (द) रिकार्डो
9. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग है?
(अ) सूती वस्त्र उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) जूट उद्योग (द) कागज उद्योग
10. खेती बाड़ी या घरेलू उत्पादन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कितनी अवधि के लिए अल्पकालिक ऋण किसानों को दिया जाता है?
(अ) 15 माह से कम (ब) 15 माह से 5 वर्ष (स) 5 वर्ष से अधिक (द) 20 वर्ष तक
11. देश के विभिन्न हिस्सों में किसान कॉल सेंटर की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है?
(अ) किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उलब्धता कराना (ब) किसानों को अधिक उपज वाले बीजों का वितरण (स) रियायती दर पर कृषकों को कृषि ऋण उपलब्ध कराना (द) कृषि संबंधी सलाहकारी सेवा उपलब्ध कराना
12.डेण्ड्रोलॉजी का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ) पुष्पों के अध्ययन से (ब) वृक्षों के अध्ययन से (स) झाडिय़ों के अध्ययन से (द) पौधों के अध्ययन से
13.वनस्पति विज्ञान की वह शाखा, जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, कहलाता है?
(अ)सूक्ष्मजैविकी (ब) माइकोलॉजी (स)फाइकोलॉजी (द) वर्गिकी
14. जो जीवाणु आकार में सबसे छोटे होते हैं, कहलाते हैं?
(अ) गोलाणु (ब) वाइब्रियो (स) दण्डाणु (द) स्पाइरिला
15. निम्नलिखित में से कौन अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर लगातार छह वर्षों तक बने रहे?
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) दादाभाई नौरोजी (स) अबुल कलाम आजाद (द) गोपाल कृष्ण गोखले
16. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के उदारवादी तथा कट्टरवादी वर्ग उसके किस अधिवेशन में पुन: एकजुट हुए थे?
(अ) 1922-कराची अधिवेशन (ब) 1916-लखनऊ अधिवेशन (स) 1921-बम्बई अधिवेशन (द) 1920-कलकत्ता अधिवेशन
17. बीस फरवरी, 1947 को प्रधानमंत्री एटली ने ब्रिटिश सरकार का भारत छोड़ देने का निर्णय घोषित किया गया विलंबतम?
(अ) सितंबर, 1947 तक (ब) जनवरी, 1948 तक (स) अगस्त 1948 तक (द) जून 1948 तक
18. भारत में तेलशोधक कारखाने ज्यादातर बड़े बंदरगाहों के समीप स्थापित किए गए हैं, इसका कारण क्या है?
(अ) तेल क्षेत्र अधिकार तट के समीप स्थित है (ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है (स) शोधित उत्पाद बाजार में सरलता से जुड़े हैं (द) तकनीकी क्षमता सुलभ है
19. शंकरलाल गुरु समिति का संबंध किससे है?
(अ) कृषि विपणन (ब) कृषि उत्पादन (स) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (द) कृषि निर्यात
20. प्रकाश के चिकने पृष्ठ से टकराकर वापस लौटने की घटना को क्या कहते हैं?
(अ) प्रकाश का अपवर्तन (ब) प्रकाश का परावर्तन (स) प्रकाश का विवर्तक (द) प्रकाश का प्रकीर्णन
21. चंद्रग्रहण किस तिथि विशेष को घटित होता है?
(अ) अमावस्या के दिन (ब) पूर्णिमा के दिन (स) अद्र्धचंद्र के दिन (द) अमावस्या एवं पूर्णिमा के दिन
22. रक्त समूह का आविष्कारक कौन है?
(अ) लैण्डस्टीनर (ब) विलियम हार्वे (स) रॉबर्ट कोच (द) लुई पाश्चर
23. भारतीय संसद की कार्यवाही में शून्य काल का अर्थ क्या होता है?
(अ) सत्र का प्रथम घंटा (ब) जब विशेषाधिकार प्रस्ताव स्वीकृत होता है (स) प्रश्नकाल के पूर्व का काल (द) प्रश्नकाल के अंत और कार्यसूची में लिखे दूसरे विषयों (एजेंडा) के बीच का समय
24. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान द्वारा किया गया?
(अ) अलबरूनी (ब) अल मसूदी (स) तिब्बत का पठार (द) गल्फस्ट्रीम
25. उचित रीति से कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण यह है कि?
(अ) उसमें अति उच्च पारदर्शिता होती है (ब) उसका अति उच्च् अपवर्तन सूचकांक होता है (स) वह बहुत कठोर होता है (द) उसके सुनिश्चित विदलन तल होते हैं
----
सही जवाब- 1.(द)30 मई, 2.(ब)संस्कृत विद्वान, 3.(ब) नीको रोसेबेर्ग, 4.(द)अंडमान समुद्र, 5.(अ)स्पेस एक्स, 6.(अ) अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए केपसुल, 7.(स)नोटेस्टीन, 8.(ब)माल्थस, 9.(अ)सूती वस्त्र उद्योग, 10.(अ)15 माह से कम, 11.(द) कृषि संबंधी सलाहकारी सेवा उपलब्ध कराना, 12.(स) झाडिय़ों के अध्ययन से, 13.(स)फाइकोलॉजी, 14.(अ) गोलाणु, 15.(स) अबुल कलाम आजाद, 16.(ब) 1916 -लखनऊ अधिवेशन, 17.(ब) जनवरी, 1948 तक, 18.(ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है, 19.(अ) कृषि विपणन, 20.(ब) प्रकाश का परावर्तन, 21.(ब)पूर्णिमा के दिन, 22.(अ)लैण्डस्टीनर, 23.(द) प्रश्नकाल के अंत और कार्यसूची में लिखे दूसरे विषयों (एजेंडा) के बीच का समय, 24.(ब)अल मसूदी, 25.(अ) उसमें अति उच्च पारदर्शिता होती है।
2020 स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट में कहा गया है कि ओजोन के कारण मृत्यु की आयु-मानकीकृत दर भारत में सबसे अधिक है।
वर्ष 2022 इतिहास में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले वर्षों में से एक है। इस साल ही व्यापक रूप से जमीनी ओजोन प्रदूषण देखा गया है जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा अत्यधिक जहरीली हो गई है। आमतौर पर गर्म दिन मानकों से अधिक ओजोन स्तर को रिकॉर्ड करते है जबकि इस बार गर्मी में स्टेशनों का प्रसार काफी बड़े लैंडस्केप पर है। यदि छह बड़े महानगरों की बात की जाए तो दिल्ली-एनसीआर के बाद इनमें मुंबई दूसरे स्थान पर है, उसके बाद कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बंग्लुरु शामिल हैं। वहीं,अन्य महानगरों की तुलना में चेन्नई और बंग्लुरू में कम आवृत्ति के बावजूद अवधि अधिक रिकॉर्ड की गई है।
यह जानकारी विश्व पर्यावरण दिवस से पहले सेंटर फार साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) की ओर से जारी की गई जो कि सीएसई में अर्बन लैब की वायु गुणवत्ता ट्रैकर पहल का हिस्सा है।
सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा “इससे पहले कि हम पार्टिकुलेट मैटर के प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित कर पाते जमीनी स्तर के जहरीले ओजोन का खतरा हमारे सिर पर मंडराने लगा है। चेतावनी के संकेतों के बावजूद इस समस्या ने पर्याप्त नीति या जनता का ध्यान आकर्षित नहीं किया है।अपर्याप्त निगरानी, सीमित डेटा और प्रवृत्ति विश्लेषण के अनुचित तरीकों ने इस बढ़ते जहरीले जोखिम की समझ को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि "अगर इस समस्या के लिए जल्दी समाधान के कदम नहीं उठाए गए तो यह आने वाले वर्षों में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट के रूप में सामने आ सकता है।"
ओजोन प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े भी जुटते जा रहे हैं। 2020 स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट में कहा गया है कि ओजोन के कारण मृत्यु की आयु-मानकीकृत दर भारत में सबसे अधिक है। जमीनी ओजोन के मौसमी आठ घंटे की दैनिक अधिकतम सांद्रता ने 2010 और 2017 के बीच भारत में सबसे अधिक लगभग 17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। इसकी रोकथाम के लिए विभिन्न शहरों और क्षेत्रों में क्या हो रहा है, आज इसकी गहरी समझ की आवश्यकता है।
जमीनी स्तर के ओजोन की जहरीली प्रकृति के कारण ओजोन के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक केवल अल्पकालिक एक्सपोजर (एक घंटे और आठ घंटे का औसत) के लिए निर्धारित किया गया है। यानी इसे एक घंटे से लेकर आठ घंटे के औसत के आधार पर मापा जाता है। यह देखने के लिए इसकी रोकथाम के लिए कितना अनुपालन किया जा रहा है उन दिनों की संख्या रिकॉर्ड की जाती है जिसमें ओजोन अपने सामान्य मानकों से अधिक रहा है। एक वर्ष में 98 फीसदी समय जमीनी ओजोन प्रदूषण को अपने सामान्य मानकों की हद में रहने के लिए मानक तय किए गए हैं। यानी इस प्रदूषण की रोकथाम इस तरह करनी है कि एक वर्ष में दो फीसदी दिन (आठ दिन से अधिक नहीं) ही ऐसे हो सकते हैं जब ओजोन प्रदूषण अपने सामान्य मानक से अधिक जाएं। यह भी तय किया गया है कि लगातार दो दिन तक ओजोन प्रदूषण नहीं होना चाहिए।
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) वैश्विक अनुभव से पता चलता है कि समुचित उपाय का अभाव है। खासतौर से पश्चिमी देशों में पार्टिकुलेट मैटर पर नियंत्रण किया गया है लेकिन इसी दर्मियान नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) और ओजोन की समस्या बढ़ गई है। वहां ओजोन प्रदूषण को कम करने के लिए बेंचमार्क सेट किए जा रहे हैं जबकि भारत में अभी ओजोन प्रदूषण कम करने को लेकर कोई टार्गेट नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में भी पार्टिकुलेट मैटर को कम करने का टार्गेट रखा गया है लेकिन नाइट्रोजन ऑक्साइड और पेट्रोल पंप, वाहन, पावर प्लांट के उत्सर्जन से निकलने वालेवोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड को कम करने का टार्गेट नहीं रखा गया है।
वहीं सीएसई के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक अविकल सोमवंशी ने कहा “केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा दैनिक एक्यूआई निर्धारित करने के लिए शहर के सभी स्टेशनों के डेटा का औसत निकालने का मानक अभ्यास जमीनी स्तर के ओजोन के लिए काम नहीं करता है क्योंकि यह एक अल्पकालिक और अति-स्थानीयकृत प्रदूषक है।
सीएसई ने कहा कि इसका नियंत्रण बेहद जरूरी है क्योंकि ओजोन प्रदूषण के कारण कई स्वास्थ्य के गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इससे अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज हो सकता है। खासतौर से ऐसे बच्चों जिनके अविकसित फेफड़े हैं या फिर वृद्धों को इसके गंभीर दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। यह क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस या काफी तीव्रता वाले अस्थमा अटैक का कारण बन सकता है।
दिल्ली-एनसीआर विश्लेषण के मुख्य बिंदु
हीटवेव : जमीनी ओजोन को वृहद भौगोलिक स्तर पर बढ़ाने के लिए हीटवेव एक प्रमुख कारक बना। इस साल मार्च में ही जमीनी ओजोन का प्रसार शुरू हो गया था जो कि अप्रैल में बेहद खतरनाक रहा। ओजोन का प्रसार वर्ष में कभी भी हो सकता है लेकिन यह एक छोटे से पॉकेट में घटित होता है। इसके वृहद प्रसार के लिए गर्मी और जबरदस्त धूप वाले मौसम की शर्त जुड़ी होती है, जो कि गर्मीयों के समय खासतौर से मई में होता है। लेकिन इस वर्ष मार्च में ही ओजोन का प्रसार शुरू हो गया।
दिल्ली-एनसीआर में बीते चार वर्षों में सबसे ज्यादा ओजोन प्रदूषण का प्रसार हुआ। मार्च-अप्रैल में यह रिकॉर्ड किया गया। सभी 16 स्टेशन पर मार्च-अप्रैल में ओजोन अपने मानक स्तर से अधिक पाया गया। यदि बीते वर्ष से तुलना करें तो मार्च-अप्रैल में यह 33 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। 2020 में लॉकडाउन के कारण जमीनी ओजोन को पैदा करने वाली गतिविधियां थमी हुई थीं और 10 स्टेशनों पर इसमें कमी पाई गई थी। हालांकि एक चीज यह देखी गई कि इस गर्मी में इसका प्रसार भले ही ज्यादा भौगोलिक सीमा पर हुआ लेकिन इसकी अवधि कम हुई है। मसलन यदि औसत आठ घंटे के मानक के हिसाब से इसका रोजाना औसत 4.4 घंटे अधिक रहा हालांकि, यह बीते वर्ष दर्ज 4.6 के मुकाबले कम है।
नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सबसे ज्यादा जमीनी ओजोन से त्रस्त रहे। दिल्ली के बाहर ग्रेटर नोएडा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट रहा। वहीं, पूर्वी और केंद्रीय दिल्ली में काफी खराब ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्राउंड लेवल ओजोन हॉटस्पॉट वहां ज्यादा हैं जहां नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर कम है।
लॉकडाउन के मुकाबले घंटे का जमीनी ओजोन स्तर 23 फीसदी बढ़ गया है। (downtoearth.org.in)
बंजी जंपिंग एक प्रकार का रोमांचक खेल है। इसमें खिलाड़ी रोंगटे खड़े कर देने वाली ऊंचाइयों से नीचे कूदता है। जिसमें खिलाड़ी को इलास्टिक रस्सी के सहारे बंधकर सैकड़ों फिट ऊंचाई से कूदना होता है। कूदने वाले प्लेटफॉर्म की ऊंचाई 2 सौ से 3 सौ फीट तक हो सकती है।
इस खेल को 14 साल से 50 साल तक की उम्र के खिलाड़ी खेल सकते हैं। 45 साल से ऊपर के लोगों को इसे खेलने के लिए डॉक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट देना पड़ता है। 50 से ऊपर के लोग बंजी जंपिंग के योग्य नहीं माने जाते हैं।
भारत में इस तरह के स्पोट्र्स को सर्टिफाइ करने वाली एजेंसियां नहीं हैं लेकिन कुछ एजेंसियों ने जर्मनी और न्यूजीलैंड की सेफ्टी एजेंसीज से सर्टिफिकेट ले रखा है। आमतौर पर यह गेम सेफ ही है। इस खेल में सबसे पहले तो देखा जाता है कि बंजी जंपिंग करवाने वाली एजेंसी का ट्रैक रेकॉर्ड कैसा है। बंजी जंपिंग में जितनी ज्यादा रस्सियां आपके शरीर से बंधी होंगी, उतना ही किलाड़ी सुरक्षित होता है।
दुनिया भर में थ्रिल के दीवाने ऊंची बिल्डिंग्स से, ऊंचे पुलों से या क्रेन से कूदते हैं। बस उनके पैरों और पेट के सहारे एक इलास्टिक रस्सी बंधी होती है, जो उन्हें धरती पर पहुंचने से पहले ही थाम लेती है। हालांकि अपने देश में ज्यादातर बंजी जंपिंग करवाने वाली एजेंसियां क्रेन को ही सेफ ऑप्शन के तौर पर देखती हैं। क्रेन से बंजी जंपिग करवाने वाली एजेंसी झील के किनारे से लेकर किसी पार्क में भी जंप करवा सकती हैं।
केट्टुवल्लम, एक प्रकार की नौका है, जिसका उपयोग केरल में किया जाता है। आज नदियों में हाउसबोट नजर आते हैं, जो पुराने दिनों के केट्टुवल्लम नौकाओं के सुधरे रूप होते हैं। मूल केट्टुवल्लम का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में चावल और मसाले की ढुलाई के लिए किया जाता था। एक मानक केट्टुवल्लम, 30 टन चावल कुट्टन्नाडू से कोची बंदरगाह तक पहुंचा सकते हैं। आज भी केरल में केट्टुवल्लम देखे जा सकते हैं।
केट्टुवल्लम की बंधाई के लिए नारियल की गांठों का प्रयोग किया जाता है। इसतरह की नौकाओं के निर्माण में एक भी कील का इस्तेमाल नहीं होता। इनका निर्माण जैकवुड के तख्तों से किया जाता है जिन्हें नारियल की जटाओं से बांधा जाता है। इसके बाद इसपर उबली हुई काजू की गरियों से तैयार किए गए काले रंग के क्षारक राल की परत चढ़ाई जाती है। सावधानी से रखरखाव किए जाने पर केट्टुवल्लम कई पीढिय़ों तक काम में आते हैं।
केट्टुवल्लम का एक हिस्सा बांस और नारियल की जटाओं से निर्मित संरचना से ढंका हुआ रहता है जहां नाविक आराम करते हैं और यही स्थान रसोईघर का भी काम करता है। खाना नाव पर तैयार किया जाता है और पकाने के लिए मछलियां बैकवाटर से मिल जाती हैं। जब आधुनिक ट्रकों ने इस व्यवस्था का स्थान लिया तो 100 साल से भी पुरानी इन नौकाओं को बाजार में बनाए रखने की एक युक्ति सोची गई। पर्यटकों के लिए इनपर खास तरह के कमरों का निर्माण कर लुप्त होने के कगार पर पहुंच गए इन नौकाओं को जलविहार के लिए नए रूप में ढाला गया और आज ये अपने इसी रूप में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
केरल का पय्यमबलम समुद्र का किनारा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कन्नूर क्षेत्र में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह तट, कन्नूर जिले से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस तट तक सडक़ मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
पय्यमबलम तट पर मुख्य आकर्षण का केंद्र एक मां और बच्चे की भव्य मूर्ति है। कनाई कुंजीरमन, यहां के प्रसिद्ध मूर्तिकलाकार हैं जिन्होंने मलमपुजहा की याक्षी को डिजायन किया है जो इस भूमि पर बनी विशाल मूर्तिकला है जो अपने शिल्प के कारण पर्यटकों के बीच खासी प्रसिद्ध है। कई प्रसिद्ध हस्तियों स्वदेशम्भिमानी रामकृष्ण पिल्ला, पम्बन मानादवन, ए. के. गोपालन और के. जी. मरार ने इस तट के निकट अंतिम सांस भी ली थी। इस तट की मुख्य विशेषता, यहां की सफाई और सुरक्षा है जो इस जगह को परिवार और बच्चों के बीच एक आदर्श छुट्टियां बिताने वाला स्थल बनाता है।
ढूंढ़ार शैली, राजस्थान की एक चित्र शैली है। इसे जयपुर शैली भी कहते हैं जिसका विकास आमेर शैली से हुआ। मुगल शैली के प्रभाव का आधित्य इस शैली की विशेषता है। जयपुर के महाराजाओं पर मुगल जीवन तथा नीति की छाप विशेष रुप से रही है। अकबर के आमेर के राजा भारमल की पुत्री से विवाहोपरान्त सम्बन्धों में और प्रगाढ़ता आई थी। इसके बाद यहां की कला में भी मुगल छाप नजर आने लगी।
शुरुआती चित्र परम्परा भाऊपुरा रैनबाल की छवरी, भारभल की छवरी (कालियादमन, मल्लयोद्धा), आमेर महल व वैराट की छतरियों में भित्तियों पर (वंशी बजाते कृष्ण) तथा कागजों पर प्राप्त होती है। बाद में राजा जयसिंह (1621-67) तथा सवाई जयसिंह (1699-1743) ने इस शैली को प्रश्रय दिया। राजा सवाई जयसिंह ने अपने दरबार में इस शैली के कलाकारों मोहम्मद शाह व साहिबराम चितेरो को प्रश्रय दिया। इन कलाकारों ने सुन्दर व्यक्ति, चित्रों व पशु-पक्षियों की लड़ाई सम्बंधी अनेक बड़े आकार के चित्र बनाए।
सवाई माधो सिंह प्रथम (1750-67) के समय में अलंकरणों में रंग न भरकर मोती, लाख व लकडिय़ां की मणियों को चिपकाकर चित्रण कार्य हुआ। इसी समय माधोनिवास, सिसोदिनी महल, गलता मंदिर व सिटी पैलेस में सुन्दर भिति चित्रों का निर्माण हुआ। सवाई प्रताप सिंह (1779-1803) जो स्वयं पुष्टि मार्गी कवि थे, के समय में कृष्ण लीला, नायिका भेद, राग-रागिनी, ऋतुुवर्णन, भागवतपुराण, दुर्गासप्तसती से सम्बंधित चित्र सृजित हुए। महाराज जगतसिंह के समय में पुण्डरीक हवेली के भित्ति चित्र, विश्व-प्रसिद्ध ठकृष्ण का गोवर्धन-धारण नामक चित्र रासमण्डल के चित्रों का निर्माण हुआ।
पोथीखाने के आसावरी रागिणी के चित्र व उसी मंडल के अन्य रागों के चित्रों में स्थानीय शैली की प्रधानता दिखाई देती है। कलाकार ने आसावरी रागिणी के चित्र में शबरी के केशों, उसके अल्प कपड़ों, आभूषणों और चन्दन के वृक्ष के चित्रण में जयपुर शैली की वास्तविकता को निभाया है। इसी तरह पोथीखाना के 17 वीं शताब्दी के ठभागवत चित्रों में जो लाहोरे के एक खत्री द्वारा तैयार करवाये गये थे, स्थानीय विशेषताएं नजर आती हैं।
18 वीं शाताब्दी की ठभागवत चित्र में रंगों की चटक मुगली है। चित्रों में द्वारिका का चित्रण जयपुर नगर की रचना के आधार पर किया गया है और कृष्ण-अर्जुन की वेषभूषा मुगल कालीन है। 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में जयपुर शैली पर पाश्चात्य प्रभाव पडऩा शुरु हो जाता है। जयपुर शैली के चित्र गातिमय रेखाओं से मुक्त, शान्तिप्रदायक वर्णा में अंकित है। आकृतियां की भरभार होते हुए भी चेहरे भावयुक्त है। आभूषणों में मुगल प्रभाव स्पष्ट दिखायी देता है।
आज भी जयपुर में हाथी-दांत पर लघु चित्र और बारह-मासा आदि का चित्रण कर उसे निर्यात किया जाता है। भित्ति चित्रण परंपरा भी अभी अस्तित्व में है।
1. मशहूर खिलाड़ी अजलान शाह का निधन हुआ है, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?
(अ) लंबी दौड़ (ब) हॉकी (स) चक्का फेंक (द)शतरंज
2. व्यास सम्मान किस संस्था द्वारा दिया जाता है?
(अ) के.के.बिड़ला फाउंडेशन (ब) टाटा गु्रप (स) अंबानी ग्रुप (द) सहारा परिवार
3. अशोक के काल में तृतीय बौद्ध महासभा हुई थी?
(अ) पाटलिपुत्र में (ब) कश्मीर में (स)सारनाथ में(द) कन्नौज में
4. विश्व कप फुटबॉल का प्रथम विजेता देश कौन सा है?
(अ) इटली (ब) ब्राजील (स) उरूग्वे (द) अर्जेन्टीना
5. इंडिया 2020-ए-विजन फार दी न्यू मिलिसेनियम पुस्तक किसकी कृति है?
(अ)विक्रम सेठ (ब) डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (स)नीरद सी. चौधरी (द) पल्र्स एस. बक
6. नई राष्ट्रीय कृषि नीति का वर्णन इंद्रधनुषी क्रांति के रूप में किया गया है, जिसमें सम्मिलित किया जाता है?
(अ) हरित क्रांति (ब) श्वेत क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृंखला क्रांति (द) उपर्युक्त में से सभी
7. कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय किसान आयोग (स) भारतीय खाद्य निगम (द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
8. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में शून्य आधारित बजट तकनीक को अपनाया गया?
(अ) तमिलनाडु (ब) आंध्रप्रदेश (स) कर्नाटक (द) केरल
9. कृत्रिम वर्षा कराने में किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सोडियम आयोडाइड (ब) सिल्वर ब्रोमाइड (स) इथाइल ब्रोमाइड (द) सिल्वर आयोडाइड
10. निम्नलिखित में से कौन सी धातु सदैव मुक्त अवस्था में पाई जाती है?
(अ) सोना (ब) यूरेनियम (स) पारा (द) नियॉन
11. सबसे अधिक लचीली और पीटकर पत्तर बनाए जाने योग्य धातु कौन सी है?
(अ) सोना (ब) सीसा (स) एल्युमिनियम (द)चांदी
12. सफेद स्वर्ण के नाम से जाना जाता है?
(अ) पेट्रोलियम (ब) प्लेटिनम (स) चांदी (द) शुद्ध स्वर्ण
13. सिकंदर के हमले के समय उत्तर भारत पर निम्रलिखित राजवंशों में से किस एक का शासन था?
(अ) नंद (ब) मौर्य (स)शुंग (द)कण्व
14. गंधार कला शैली एक संश्लेषण है?
(अ) भारतीय तथा फारसी कला का (ब)भारतीय तथा चीनी कला का (स) भारतीय तथा तुर्की-अफगानी कला का (द)भारतीय तथा यूनानी कला का
15. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक, जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब)अशोक (स)समुद्रगुप्त (द)बिन्दूसार
16. बिंदूसार के पुत्र अशोक का शासन निम्नलिखित में से क्या माना जाता है?
(अ) संदिग्ध है (ब) निश्चित नहीं है (स)269-232 ई.पू. (द)261-232 ई.पू.
17. कम्यूनिस्ट विचारधारा की आधार पुस्तक है
(अ)डिवाइन लाइफ (ब) लाइफ डिवाइन (स) दास केपिटल (द) इनमें से कोई नहीं
18. वह आज्ञापत्र, जो ईस्ट इंडिया कंपनी को निरीक्षण तथा चुंगी की अदायगी से बचाता था, किस नाम से पुकारा जाता था?
(अ)दस्तक (ब) ओरंग (स) जकात (द) गौमत्शा
19. दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (ब) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (स) गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (द) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा
20. भारत के किस नगर को इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी कहा जाता है?
(अ) चेन्नई (ब) बेंगलुरु (स) कानपुर (द) कोयम्बटूर
21. निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं?
(अ) चाय उद्योग (ब) जूट उद्योग (स) वस्त्र उद्योग (द) रबड़ उद्योग
22. प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट से (ब) वसा से (स) अमीनो अम्ल से (द) बेंजीन से
23. मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में समय लगता है?
(अ) 88 दिन (ब) 225 दिन (स) 119 दिन (द) 687 दिन
24. प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) वी. पी. मंडल (ब) वी. पी. सिंह (स) काका कालेलकर (द) एच. हनमनथप्पा
25. दल-बदल निरोधक अधिनियम जिस तिथि को पारित हुआ, वह कौन सी थी?
(अ) 17 जनवरी, 1985 (ब) 15 फरवरी 1985 (स) 30 मार्च, 1985 (द) 21 अप्रैल 1985
26. बंगाल विभाजन के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने (ब) सीआर दास ने (स) सुभाषचंद्र बोस ने (द) अरुणा आसफ अली ने
27. संसद का अधिवेशन बुलाने का काम निम्न में से किसका है?
(अ) प्रधानमंत्री का (ब) संघीय मंत्रिपरिषद का (स) लोकसभा अध्यक्ष का (द) राष्ट्रपति का
28. भारत में शून्य आधारित बजट प्रणाली कब अस्तित्व में आया?
(अ) चौथी पंचवर्षीय योजना में (ब) छठी पंचवर्षीय योजना में (स) सातवीं पंचवर्षीय योजना में (द) नौंवी पंचवर्षीय योजना में
--
सही जवाब- 1.(ब) हॉकी, 2.(अ) के.के.बिड़ला फाउंडेशन, 3.(अ) पाटलिपुत्र में, 4.(स)उरूग्वे, 5.(द)पल्र्स एस. बक, 6.(द) उपर्युक्त में से सभी, 7.(द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 8.(ब) आंध्रप्रदेश, 9.(द) सिल्वर आयोडाइड, 10.(अ) सोना, 11.(अ) सोना, 12.(ब)प्लेटिनम, 13.(अ)नंद, 14.(द)भारतीय तथा यूनानी कला का, 15.(अ) चंद्रगुप्त मौर्य, 16.(स)269-232 ई.पू., 17.(स) दास केपिटल, 18.(अ)दस्तक, 19.(ब) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, 20.(ब) बेंगलुरु, 21.(अ) चाय उद्योग, 22.(स) अमीनो अम्ल से, 23.(द) 687 दिन, 24.(स) काका कालेलकर, 25.(ब)15 फरवरी 1985, 26.(अ)सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने, 27.(द)राष्ट्रपति का, 28.(स) सातवीं पंचवर्षीय योजना में।
1. हाल ही में देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
(अ)अजीत कुमार डोवल (ब) एस. ज्यसनकर (स) जोगेंद्र बेहरा (द) आर.पी. सिंह
2. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने किस मीडिया समूह का अधिकांश हिस्सा खरीद लिया है?
(अ)एनडीटीवी (ब)आज तक (स)इंडिया टीवी(द)नेटवर्क-18
3. संयुक्त राष्ट्र संघ का शांतिरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 मई (ब) 8 मई (स) 14 मई (द) 29 मई
4. संविधान के अनुच्छेद 124 के अंतर्गत राष्ट्रपति निम्नलिखित में से क्या कर सकता है?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श (ब) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति (स) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति (द) नियंत्रक सह लेखा परीक्षक की नियुक्ति
5. किसी मृत्युदंड पाए अपराधी को क्षमादान करने की शक्ति निम्नलिखित में से किसको प्राप्त है?
(अ) केवल राष्ट्रपति को (ब) राज्यपाल को (स) राष्ट्रपति एवं राज्यपाल दोनों को (द) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को
6. समर्थन मूल्य का क्या अर्थ है?
(अ) सरकार द्वारा मूल्य पर दी गई सहायता (ब) न्यूनतम विक्रय मूल्य (स) न्यूनतम विक्रय मूल्य जिस पर सरकार क्रय करने का आश्वासन देती है (द) सूखा एवं बाढ़ की स्थिति में कृषकों को दी गई राशि
7. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग कहां स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) नई दिल्ली (स) पुणे (द) चेन्नई
8. प्रथम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच निम्नलिखित में से किस सन् में खेला गया?
(अ) 1971ई. (ब) 1972 ई. (स) 1974 ई. (द) 1975 ई.
9. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
10. मुहम्मद-बिन-तुगलक ने निम्नलिखित में से कौन से सिक्के आरंभ किए थे?
(अ) तांबे के सिक्के (ब) सोने के सिक्के (स) कागज के नोट (द) चांदी के सिक्के
11. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है?
(अ) मिसीसिपी मिसौरी (ब)सेण्ट लारेंस (स) रियोग्रैण्डे (द) यूकान
12.ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर निम्नलिखित में से कौन सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
(अ) कर्क रेखा (ब) मकर रेखा (स) विषुवत रेखा (द) अंटार्कटिक रेखा
13. पेसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
14. बुशमैन का संबंध किससे है?
(अ) सहारा मरुस्थल से (ब) कालाहारी मरुस्थल से (स) कांगो बेसिन से (द) अबीसीनिया पठार से
15. वह प्रथम राष्ट्रीय पार्क कौन सा है, जिसे भारत में सर्वप्रथम स्थापित किया गया?
(अ) वेल्वाडन नेशनल पार्क (ब) पेरियार नेशनल पार्क (स) बांदीपुर नेशनल पार्क (द) कॉर्बेट नेशनल पार्क
16. निम्नलिखित में से कौन सा एक बस्तर क्षेत्र में अवस्थित है?
(अ) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (ब) दाण्डेली अभयारण्य (स) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (द) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
17. टिहरी बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर है?
(अ) गंगा (ब) यमुना (स) भागीरथी (द) व्यास
18. चिपको आंदोलन से किसका संबंध रहा है?
(अ) हेमवतीनंदन बहुगुणा (ब) श्रीमती कमला बहुगुणा (स) सुंदरलाल बहुगुणा (द) आशुतोष बहुगुणा
19. ओलंपिक ध्वज पर चित्रित हरा वलय किस महाद्वीप को प्रदर्शित करता है?
(अ) यूरोप (ब) एशिया (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
20. अमेरिका का राष्ट्रीय मनोरंजन किस खेल को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
(अ) बास्केटबॉल (ब) वालीबॉल (स) बेसबॉल (द) हैण्डबॉल
21. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारंभ किया?
(अ) यूनानी (ब) अंग्रेज (स) तुर्क (द) पुर्तगाली
22. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण सुपरमैक्स क्रिकेट की शुरूआत कहां हुई है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) न्यूजीलैंड (स) इंग्लैंड (द) दक्षिण अफ्रीका
23. टर्बिनेटर के नाम से जाने जाते हैं?
(अ) अनिल कुंबले (ब) मुरली कार्तिक (स) हरभजन सिंह (द) शेन वॉर्न
24. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो(ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?
(अ) बेल्जियम (ब) ब्राजील (स) पुर्तगाल (द) अर्जेंटीना
25. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?
(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जलियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार की असफलता के कारण
26. बर्मा का आबंद मंदिर किस से संबंधित हैं?
(अ) सूर्य से (ब) बुद्ध से (स) इन्द्र से (द) मारूत से
27. समान आयतन के लिए सबसे कम क्षेत्रफल किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का
28. निम्नलिखित में कौन सी महासागरीय जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के नाम से लोकप्रिय है?
(अ) बेंगुएला जलधारा (ब) केनारी जलधारा (स) गल्फस्ट्रीम जलधारा (द) नार्वे की जलधारा
---
सही जवाब- 1.(अ)अजीत कुमार डोवल, 2.(द) नेटवर्क-18, 3.(द) 29 मई, 4.(ब) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति, 5.(अ) केवल राष्ट्रपति को, 6.(स) न्यूनतम विक्रय मूल्य जिस पर सरकार क्रय करने का आश्वासन देती है, 7.(ब) नई दिल्ली, 8.(अ)1971ई., 9.(ब)ग्रीक, 10.(ब)सोने के सिक्के,11.(अ) मिसीसिपी मिसौरी, 12.(ब) मकर रेखा, 13.(अ) क्यूबा, 14.(ब) कालाहारी मरुस्थल से, 15.(द) कॉर्बेट नेशनल पार्क, 16.(द) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, 17.(स) भागीरथी, 18.(स) सुंदरलाल बहुगुणा, 19.(अ) यूरोप, 20.(स) बेसबॉल, 21.(स) तुर्क, 22.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 23.(स) हरभजन सिंह, 24.(ब) ब्राजील, 25.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 26.(ब) बुद्ध से, 27.(स) गोले का, 28.(स) गल्फस्ट्रीम जलधारा।
हड्डियों और दांतों के बनाने और रख-रखाव के लिए, पेशियों के सामान्य संकुचन के लिए हृदय की गति को नियमन करने के लिए और रक्त का थक्का बनाने के लिए शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम जीवन-शक्ति और सहनशीलता बढ़ाता है, कोलेस्ट्रॉल स्तरों का नियमन करता है, स्नायुओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है । एन्जाइम की गतिविधि के लिए कैल्शियम की आवश्यकता हैं। हृदय-संवहनी के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम मैग्नेशियम के साथ काम करता है। रक्त के जमाव के द्वारा यह घावों को शीघ्र भरता हैं। कुछ विशेष कैंसर के विरूद्ध भी यह सहायक होता है। कैल्शियम उदासी, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और एलर्जी को कम करता है।
गर्भवती महिलाओं, 60 से अधिक उम्र के पुरुषों, 45 से अधिक उम्र की स्त्रियों, धूम्रमान करने वालों और अधिक शराब वालों को कैल्शियम का खतरा कम रहता है। बच्चों में सूखा रोग कैल्शियम की कमी का लक्षण है। विटामिन डी की विशेष रूप से आवश्यकता कैल्शियम के समावेशन के लिए होती है। विटामिन सी भी कैल्शियम के समावेशन में सुधार लाता है। सम्पूरक के रूप में कैल्शियम कार्बोनेट भोजन के साथ अधिक अच्छे ढंग से समावेशित होता है।
दूध और इसके उत्पाद, दालें, सोयाबीन, हरी पत्तीदार सब्जियां, नींबू जाति के फल, सार्डीन, मटर, फलियां, मूंगफली, वाटनट (सिंघाड़ा), सूर्यमुखी के बीज इस खनिज के महत्वपूर्ण स्रोत है। यदि आहार में पर्याप्त कैल्शियम न हो तो विविध शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक कैल्शियम उस व्यक्ति की हड्डियों से लिया जाता है।
सेलेनियम एक प्रकार का खनिज है। यह शरीर में प्रति-उपचायक के रूप में काम करता है। यह सबसे प्रभावशाली प्रति-उपचायक खनिज है। यह शरीर को हानिप्रद मुक्त मूलकों से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं जो चर्बीचुक्त ऊतकों के ऑक्सीजन के परिणामस्वरूप होते है। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है। प्रतिरक्षक-तंत्र बढ़ाता है और जीव-विषों के प्रभावों को व्यर्थ कर देता है। यह बुढ़ापे की क्रियाओं को धीमा करता है। जिगर की सुस्वस्थता कायम रखने के लिये विटामिन ईं के साथ सेलेनियम आवश्यक है।
सेलेनियम के स्रोत- शतावर, फूलगोभी, अजमोद, खीरा, लहसुन, प्याज, खुंभी, मूली, खमीर, सम्पूर्ण अनाज, समुद्र से प्राप्त होने वाले खाद्य, जिगर, गुर्दा, मांस, ब्राउन चावल में सफेद चावल से 12 गुना सेलेनियम होता है, सम्पूर्ण गेहूं की डबल रोटी में सफेद डबल रोटी से तीन गुना। शोधन करने और देर तक पकाने से सेलेनियम नष्ट हो जाता है।