राजनांदगांव

छग हॉकी की 13वीं आमसभा की बैठक संपन्न
01-Aug-2021 8:06 PM
छग हॉकी की 13वीं आमसभा  की बैठक संपन्न

राजनांदगांव, 01 अगस्त।  छत्तीसगढ़ हॉकी की 13वीं वार्षिक आमसभा की बैठक एक अगस्त को गूगलमीट एप के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विगत वर्ष हुई हाूकी की गतिविधियों एवं वित्तीय लेख की चर्चा की गई। साथ ही सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों से मिलकर आने वाले समय में छग हॉकी के विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वहीं हॉकी के सुधार से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर भी सदस्यों ने प्रकाश डाला। 

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने संबोधित करते संपूर्ण राज्य से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते कहा कि बिलासपुर और जशपुर में एस्ट्रोटर्फ  के लगने से उन जिलों के खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा और वे तकनीकी रूप से सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अब तक एक साथ मिलकर कार्य करते आए हैं, इसी तरह आने वाले समय में भी हम सब मिलकर छग की हॉकी को नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयास करना होगा। बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी का वार्षिक कैलेंडर भी घोषित किया गया। अंत में हॉकी को खेल जगत में आगे लाने और सभी जिलो में हॉकी के प्रशिक्षण शिविर लगाने हेतु सभी जिलो को निर्देशित किया गया है। जिससे आने वाले समय में प्रदेश से और अच्छे खिलाड़ी निकले और प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम गौरवान्वित करेंगे। 

छत्तीसगढ़ हॉकी के  महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बैठक में सचिव प्रतिवेदन और वर्ष 2020-21 का वित्तीय आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा विभिन्न जिले से आए पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में ए. एक्का, ऑशा थॉमस,सहसचिव गोपेश्वर कहरा, अमिताभ मानिकपुरी, विनिता नवधरे, अनुराज श्रीवास्तव, आदि उपास्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news