महासमुन्द

किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
03-Aug-2021 4:23 PM
किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 3 अगस्त।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के सभी 18 मंडलों में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की कांग्रेस के किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसी के तहत भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल महासमुंद द्वारा ग्राम शेर में धरना.प्रदर्शन आयोजित किया गया। 

इस दौरान मुख्य वक्ता जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि छग का अन्नदाता किसान गंगाजल की पवित्रता और महत्व को जानता है। इसलिए हाथों में गंगाजल लेकर किसान हित में अनेक वादों के पूरा होने की उम्मीद में रहे। आज ढाई साल बीतने के बाद किसानों का मोह कांग्रेस सरकार से भंग हो गया है और गंगाजल के साथ स्वयं किसान भी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। किसानों को खाद और पानी के लिए बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री जो स्वयं किसान होने का दावा करते हैं, उन्हें किसानों की समस्याओं की जानकारी नहीं होना समझ से परे है।

किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम चंद्राकर ने कहा कि गांव में बनाए गए गोठानों में कोई सुविधा नहीं होने से पशुधन खुले में घूमकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सोसायटियों में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। वहीं वर्मी कंपोस्ट खाद जिसे लेना कांग्रेस सरकार ने अनिवार्य किया है उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है। दो रुपए किलो में गोबर खरीद कर खाद के नाम पर 10 रुपए किलो वसूली कर ये सरकार व्यापार कर रही है। केंद्र सरकार की योजना किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी प्रदेश सरकार गलत डाटा देकर किसानों को योजना से वंचित करने का अपराध कर रही है 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news