बीजापुर

सरकार के संरक्षण में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद - मुदलियार
03-Aug-2021 8:34 PM
सरकार के संरक्षण में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद - मुदलियार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर,  3 अगस्त। जिले में इन दिनों मनमाने तरीके से बढ़े रेत की कीमत को लेकर अब भाजपा भी इसके विरोध में सामने आ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेत माफियाओं पर सरकार का संरक्षण होने का आरोप लगाया हैं।

 बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि प्रशासन के सांठगांठ से इन दिनों रेत माफियाओं ने रेत का दाम आसमान पहुंचा दिया है। इसके चलते प्रशासन भी निष्क्रिय है। वहीं सरकार माफिय़ाओं को संरक्षण दे रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हंै।

श्री मुदलियार ने अपने बयान में कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भद्रकाली, तारलागुड़ा में प्रशासन से सांठगांठ कर अनुमति से अधिक रेत भण्डारण किया गया है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन  अत्यधिक भंडारण किये गए रेत को केवल दिखावा के दृष्टि से जुर्माना से दण्डित किया गया है जो पर्याप्त नही है। उन्होंने उक्त भण्डारण रेत को विधि पूर्वक नीलामी करने की मांग की हैं।

श्री मुदलियार ने कहा कि जिले के रेत ठेकेदार अनुमति से अधिक भण्डारण कर मनमानी दर तय कर रहे हैं। इसकी खबर प्रशासन को नही होना निष्पक्षता पर संदेह को दर्शाता है। आसमान छूती रेत के दर से निजी निर्माण कार्यों में असर पड़ रहा है। इस विषय को प्रशासन संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

 उन्होंने कहा कि जब हजार पंद्रह सौ में मिलने वाली रेत अब सीधे चार से पांच हजार में मिलने लगी है। तो ऐसे में आम गरीब  पक्का मकान का सपना भी नही देख सकता, इसका प्रभाव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों पर भी पड़ रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news