बीजापुर

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश
25-Aug-2021 5:48 PM
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 25 अगस्त।
भोपालपटनम छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रही नेहा परस्ते ने बुधवार को विधिवत रूप से भाजपा प्रवेश कर लिया। उनके भाजपा प्रवेश पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व महिला मौर्चा की बीजापुर प्रभारी दीप्ति पांडेय उन्हें बधाई दी है।

यहां अटल सदन भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा महिला मौर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम की छात्र संघ की अध्यक्ष रहे चुकी नेहा परस्ते ने बीजापुर की प्रभारी दीप्ति पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रवेश करने के बाद नेहा परस्ते ने बताया कि उनकी एमएससी की पढ़ाई पूरी हो गई है, और अब वे समाज के बीच काम करने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा प्रवेश किया हैं। वर्ष 2016 में कॉलेज छात्र संघ चुनाव में इंद्रावती महाविद्यालय से एबीवीपी पैनल ने जीत हासिल की थी। जिसमें नेहा को अध्यक्ष चुना गया था। 

अध्यक्ष नेहा के नेतृत्व में महाविद्यालय में प्रयोगशाला पुस्तकालय व बैठक व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर काम किया था। इस अवसर पर पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष जया देवी चिडेम, महामंत्री माया झाड़ी, जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल, रिंकी परस्ते सहित महिला मौर्चा की मंडल अध्यक्ष रितु मडे मौजूद रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news