राजनांदगांव

भाजयुमो ने सफाई अभियान चलाकर मनाई जयंती
26-Sep-2021 5:26 PM
भाजयुमो ने सफाई अभियान चलाकर मनाई जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
गंडई , 26 सितंबर।
भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को रेस्ट हाउस में सफाई अभियान चलाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जयंती अवसर पर गंडई युवा मोर्चा द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अनिल अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जीवनदास रात्रे, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश ठाकुर, विक्की अग्रवाल, महिला मोर्चा मंत्री प्रिय तिवारी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार साहू, महामंत्री मुकेश साहू, ओमकार जंघेल, पार्षद यतीश कुंजाम, पार्षद पार्वती पटेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ हमेश यादव, युवा मोर्चा कार्यकर्ता अमित मोटवानी, बबलू श्रीवास, पुष्पक यादव, रवि भावनानी, कृष्णा मानिकपुरी, राकेश यादव, सिद्धार्थ तिवारी, फलित साहू, राकेश टंडन, राजा देवांगन, लालू सोनी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला मंत्री अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर रेस्ट हाउस में ही युवा मोर्चा ने केक काटकर मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मोबाइल पर श्री अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news