महासमुन्द

...तो भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन चलाएगी-सोनी
12-Oct-2021 5:11 PM
...तो भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन चलाएगी-सोनी

महासमुंद, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की आधे से ज्यादा आबादी ओबीसी वर्ग की है। केंद्र सरकार ने 127वां संविधान संशोधन कर ओबीसी समाज को आरक्षण देने का अधिकार राज्य को दे दिया है। इसके बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दे रही है। प्रदेश के लोगों को 27 फीसदी आरक्षण प्रदान करने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन चलाएगी। उक्त बातें सोमवार को प्रेस क्लब महासमुंद में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कही। उनके साथ प्रेस वार्ता में भाजपा ज्वाइन करने वाले आईएएस ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जगन्नाथ पाणिग्रही,सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कामता पटेल आदि प्रेस वार्ता में शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news