रायगढ़

ऑनलाईन मना संविधान दिवस
27-Nov-2021 5:52 PM
ऑनलाईन मना संविधान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 27 नवंबर।
देश में चल रहे डिजिटल क्रांति के दौर में युवाओं को डिजिटल इंडिया में 56 कोर्स संचालित करने वाली देश की एक मात्र महाविद्यालय नेरल कॉलेज आफ साईस आर्ट्स एंड कामर्स में संविधान दिवस आन लाइन मनाया गया, जिसमें अधिवक्ता संघ सारंगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक तिवारी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया टीवी समाचार समूह सहित इंडिया टुडे के पत्रकार  तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं स्टाप एवम समाजिक सस्था के सदस्य भी शामिल हुए।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र के पूजा अर्चना एवं संविधान प्रस्तावना का पठन से हुई। दीपक तिवारी ने स्वंत्रता के पूर्व सविधान निर्माण समिति ने 1 दिसंबर से कार्य प्रारंभ से लेकर देशी रियासतों, चीफ कमिश्नर, अस्थायी समिति के अध्यक्ष सचिदानंद सिंहा की भूमिका,सविधान सभा के 12 महिला सदस्यों एवम अनुसूचित जनजाति के सदस्यों तथा डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 बताया कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय सविधान को अंगीकृत किया गया जिसके कारण ही सविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान में हुए 126 व सशोधन नागरिक सशोधन बिल पर भी बताया  संविधान की आत्मा अनुच्छेद 32 के बारे बताया कि नागरिको को मिले मौलिक अधिकारों की सुरक्षा की उपचार हमे दिलाता है, जिसमें बन्दी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, निषेधाज्ञा, उत्प्रेसन, अधिकार पृच्छा हेतु सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखित जो हस्तलिखित है जिस पर शान्ति निकेतन के कलाकारों व्दारा सजाया गया था। रामायणकाल महाभारत सिंधुघाटी मुगल काल गुप्तकाल आदि के चित्र से उकेरा गया है तथा लिखने वाले प्रेम बिहारीं ने नि:शुल्क लिखा है एवं संविधान के प्रत्येक पृष्ठ में उनका नाम और अंत पेज में उनके दादा का नाम लिखा गया है। संविधान काली स्याही से निब वाली पेन से लिखा गया है वर्तमान में हीलियम गेस के केश में भारतीय संसद में रखा गया।

श्री तिवारी बाबा भीमराव अंबेडकर जवाहर लाल नेहरू डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, जे पी कृपलानी, वलभ भाई पटेल आदि के अमूल्य योगदान पर भी प्रकाश डाला अंत मे सस्था व्दारा अतिथि गणों के प्रति अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news