राजनांदगांव

पूर्व विधायक जंघेल भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में होंगे शाामिल
02-Dec-2021 12:34 PM
पूर्व विधायक जंघेल भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में होंगे शाामिल

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कल 3 से 5 दिसंबर को गुजरात के नर्मदा जिला के केवडिय़ा (स्टेचू ऑफ यूनिटी) में आयोजित है।

बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण करेंगे। बैठक में खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद इस प्रथम बैठक में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि श्री जंघेल पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं और इस बार उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news