रायगढ़

महिला कर्मियों की प्रताडऩा के खिलाफ पटवारी संघ ने निकाली रैली
04-Dec-2021 5:31 PM
महिला कर्मियों की प्रताडऩा के खिलाफ पटवारी संघ ने निकाली रैली

रायगढ़, 4 दिसंबर। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा रायगढ़ के आह्वान पर महिला कर्मचारियों से दुव्र्यवहार एवं प्रताडऩा के खिलाफ 3 दिसंबर को भोजन अवकाश में मिनी स्टेडियम रायगढ़ में प्रदर्शन कर मिनी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट गेट तक महिला कर्मचारी सम्मान रैली निकाली।

रैली में महिला कर्मचारियों का सम्मान करना होगा ,महिला कर्मचारियों का प्रताडऩा बंद करो, महिला कर्मचारियों के सम्मान में पटवारी संघ मैदान में आदि नारे लिखे हुए थे।
प्रदेश में महिला कर्मचारियों की प्रताडऩा की खबर आए दिन अखबार की सुर्खियां बन रही है। रायगढ़ जिला भी इससे अछूता नहीं है। रायगढ़ जिले में भी महिला कर्मचारियों से दुव्र्यवहार की खबरें सामने आ रही है, इन सब से क्षुब्ध होकर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा रायगढ़ ने अध्यक्ष भागवत कश्यप के नेतृत्व में अधिकारों का दुरुपयोग कर महिला कर्मचारियों का प्रताडऩा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तथा महिला कर्मचारियों के सम्मान में रैली निकाली गई। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने माना कि वर्तमान में महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार तथा प्रताडऩा बढ़ती जा रही है। सभी विभागों में अंतर विभागीय समिति गठित है बावजूद इसके महिला कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

सभा पश्चात शिव शंकर कंवर डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news