कोण्डागांव

विधायक संतराम ने कोपरा नवीन धान खरीदी केंद्र का किया उद्घाटन
04-Dec-2021 9:05 PM
विधायक संतराम ने कोपरा नवीन धान खरीदी केंद्र का किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 4 दिसंबर।
केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर रहे हैं। साथ ही जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधायक संतराम नेताम अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोपरा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों एवं गणमान्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।

विधायक संतराम नेताम ने कहा कि धान खरीदी सत्र 2020-21 एवं 2021-22 में सबसे ज्यादा धान खरीदी केंद्र उनके विधानसभा में बना है। वगत वर्ष किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति से केशकाल विधानसभा वासियों को 11 लेम्प्स की सौगात मिली थी, वहीं इस वर्ष 3 और नए लेम्प्स शुरू किए गए हैं। हमने अपने लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार 25 सौ रुपए में धान खरीदी करने व गोबर खरीदी करने वाली हिन्दुस्तान की पहली सरकार है। साथ ही हमने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी के दौरान किसानों को टोकन, बारदाना आदि की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वरिष्ठ  अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए हैं।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता में ग्राम कोपरा के सरपंच दयासिन्धु राणा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमशिला मंडावी, उपाध्यक्ष श्यामा साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला मरकाम, संतोषी नेताम,  लेम्प्स अध्यक्ष नाथलूराम सॉरी, सरपंच गण- हीरासिंह नेताम, जेठूराम मरकाम, मानसिंग मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेसी दानीराम मरकाम, दयालु सेठिया, श्रीपाल कटारिया, नरेंद्र जैन, रवि गोयल, ज्ञानदास कोर्राम, अरमान मेमन आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news