बीजापुर

कांग्रेस ने 30 में 15 पर उतारे महिला उम्मीदवार
07-Dec-2021 9:22 PM
कांग्रेस ने 30 में 15 पर उतारे महिला उम्मीदवार

निकाय चुनाव में कांग्रेस का महिला कार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 7 दिसंबर।
भोपालपटनम व भैरमगढ़ में होने वाले नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने महिला वोटरों को रिझाने 30 सीटों में 15 पर महिला प्रत्याशी उतारकर महिला सशक्तिकरण के बूते दोनों निकाय चुनाव में कब्जा जमाने की तैयारी की है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 67 रह गई है। जिसमें कांग्रेस ने दोनों नगर पंचायतों में महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी है। भोपालपटनम नगर पंचायत की बात करें तो यहां  कांग्रेस ने नगर पंचायत के कुल 15 वार्डो में से 8 पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यहां कुल 2404 मतदाताओं में 1259 महिला व 1145 पुरुष मतदाता है, वहीं भैरमगढ़ नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 7 पर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार खड़ा किया हैं। यहां कुल 4614 मतदाताओं में 2408 महिला, 2205 पुरुष व 1 अन्य शामिल हंै।

कांग्रेस के महिलाओं को ज्यादा टिकट देने के पीछे जहां कांग्रेस महिला सशक्तिकरण और उत्तरप्रदेश चुनावों में प्रियंका गांधी के 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के बयान को आधार बना रही है। लेकिन इसकी असल वजह भोपालपटनम व भैरमगढ़ नगर पंचायतों में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की अधिकता है। कांग्रेस महिला वोटरों को साधने महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news