राजनांदगांव

कांग्रेस अपने नैतिक पतन की चरम सीमा पर - पांडेय
07-Jan-2022 5:13 PM
कांग्रेस अपने नैतिक पतन की चरम सीमा पर - पांडेय

राजनांदगांव, 7 जनवरी। देश में हाशिए पर जा चुकी कांग्रेस अब अपने नैतिक पतन की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही और उस नित नए बहानेबाजी पर सांसद संतोष पांडेय ने आक्रोश व्यक्त किया है।

सांसद श्री पांडेय ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार करना और पालन करना स्थानीय राज्य की जिम्मेदारी होती है। व्यक्ति विरोध में इतना भी स्थानीय स्तर ही नहीं गिरना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बदनामी हो जाए। हमेशा ध्यान रखें कि श्री मोदी सिर्फ भाजपा के नहीं वरन पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। उसमें कांग्रेस भी शामिल है। सम्मानजनक संबोधन तो उनके कार्यवाहक अध्यक्ष कब का भूल चुके हैं। अब उनकी सुरक्षा में चूक पर युवा कांग्रेस और बुजुर्ग नेताओं की खुशियां मनाना तो शर्मिंदा करने वाली हरकत है, उन्हें यह समझ नहीं कि खुशी में पंजाब सरकार की जग हंसाई करा रहे हैं। भाजपा शासित सरकारों ने यूपीए कार्यकाल में हमेशा पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news