दन्तेवाड़ा

एक लाख ईनामी नक्सली का समर्पण
09-Jan-2022 9:26 PM
एक लाख ईनामी नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा 9 जनवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की सफल पहल घर वापस आइए ने पुन: कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह के समक्ष एक लाख ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष माशा सोडी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
उक्त नक्सली लीडर पालनार पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय था। उक्त नक्सली लीडर फूलपर ग्राम पंचायत के कोलन पारा का निवासी है।

उल्लेखनीय है कि माशा जोड़ी वर्ष 2017 में बुर्कापाल में पुलिस पर हमले में शामिल था, जिसमें 12 पुलिस के जवान शहीद हुए थे, वहीं दो नक्सली भी ढेर हुए थे। इसके साथ ही वर्ष 2016 में दंतेवाड़ा से सुकमा मुख्य सडक़ में स्थित मैलावाड़ा गांव में भूमिगत बारूदी सुरंग विस्फोट में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद हुए थे। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news