कोण्डागांव

प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में पहुंचे रोहन का कोण्डागांव में स्वागत
20-Jan-2022 9:57 PM
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में पहुंचे रोहन का कोण्डागांव में स्वागत

कोण्डागांव, 20 जनवरी। रोहन अग्रवाल आधे भारत को भ्रमण करते हुए प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग बंद करने को लेकर जागरूकता फैलाते हुए जगदलपुर से कोण्डागांव पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।

कोण्डागांव के शासकीय महाविद्यालय गूण्डाधूर के प्रांगण में रोहन अग्रवाल का प्रदेश महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, गूण्डाधूर महाविद्यालसय कोण्डागांव के जनभागीदारी के समिति के अध्यक्ष विकल माने सुशील सुकेजा, प्रचार्य किरन नुरेटी, शशीभूषण कन्नौजे, एन एस एस के छात्राओं द्वारा हार पहनाकर व बुक देकर सम्मानित किया गया।

रोहन अग्रवाल 19 साल का कैम्पटी, नागपुर महाराष्ट्र से इस यात्रा में व लगभग लिफ्ट ले लेकर 10 हजार किमी 5 हजार दिनों के बाद पैदल पहुंचे। भारत के 16 राज्यों के भ्रमण में विभिन्न भाषा संस्कृतियों, धर्मों को समझते हुए इस यात्रा में लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण और प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाना भी सुनिश्चित करते हुए बाद में साइबेरिया में ओम्याकोम तक पैदल जाने का लक्ष्य है, यह पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान है। भारत से वहां पहुँचने वाले पहले भारतीय होंगं। साइबेरिया के रास्ते में लगभग 12.13 देशों के दक्षिण एशियाई देशों को भी पार करते हुए पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 6 लाख है।

इस उद्देश्य कोण्डागांव गूण्डाधूर महाविद्यालय के जनभागीदारी के सदस्यों द्वारा अपनी अपनी ओर से आर्थिक मदद दी गई। रोहन अग्रवाल ने बताया कि बस्तर के आदिवासी भोले भाले है तथा उनकी व्यवहार सरल स्वभाव है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news