राजनांदगांव

पंचायत उपचुनाव: जिले में 71.21 फीसदी मतदान
21-Jan-2022 4:26 PM
पंचायत उपचुनाव: जिले में 71.21 फीसदी मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 6 विकासखंड राजनांदगांव, छुरिया, छुईखदान, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और अंबागढ़ चौकी में 21 हजार 549 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 10 हजार 708 पुरूष मतदाता और 10 हजार 841 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 71.21 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

जिले में मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ। मतदान का अंतिम समय दोपहर 3 बजे निर्धारित था। राजनांदगांव, छुरिया, छुईखदान, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 69 मतदान केन्द्रों में वोट डाले गए। राजनांदगांव विकासखंड में 2 केन्द्र, छुरिया विकासखंड में 15, अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 10, डोंगरगढ़ विकासखंड में 11, खैरागढ़ विकासखंड में 20 और छुईखदान विकासखंड में 11 मतदान केन्द्र थे। राजनांदगांव विकासखंड में 851 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 437 पुरूष मतदाता और 414 महिला मतदाता थे। छुरिया विकासखंड में 4 हजार 766 मतदाताओं ने वोड डाले, इनमें 2 हजार 304 पुरूष मतदाता और 2 हजार 462 महिला मतदाता शामिल हंै। छुईखदान विकासखंड में 2 हजार 515 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1 हजार 306 पुरूष मतदाता और 1 हजार 209 महिला मतदाता शामिल है। डोंगरगढ़ विकासखंड में 4 हजार 153 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 2 हजार 03 पुरूष और 2 हजार 150 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। खैरागढ़ विकासखंड में 6 हजार 50 मतदाताओं ने वोट डाले, इनमें 3 हजार 129 पुरूष मतदाता और 2 हजार 921 महिला मतदाता शामिल है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी में 3 हजार 214 मतदाताओं ने मतदान किया इनमें 1 हजार 529 पुरूष मतदाता और 1 हजार 685 महिला मतदाता शामिल हुए। मतदान का प्रतिशत 71.21 रहा। इनमें 71.74 पुरूष और 70.69 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

मतदाताओं ने ली सेल्फी
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित हर वर्ग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। जनसामान्य सुबह 7 बजे से मतदान देने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचे और अपने अधिकारों का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में जनसामान्य का विशेष रूझान रहा। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन में 21 हजार 549 मतदाताओं ने मतदान किया।

इनमें 10 हजार 708 पुरूष मतदाता और 10 हजार 841 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 71.21 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। ग्रामीण क्षेत्र के परिवार के सभी सदस्य एक साथ मतदान करने आए। मतदान करने के बाद सेल्फी जोन में सेल्फी भी ले रहे थे। मतदान केन्द्र में युवा अरूण नेताम, कल्याणी, पृथ्वी पड़ोती, रूखमणी मंडावी, दामिनी मंडावी एक साथ मतदान करने आए थे। अरूण नेताम ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके अच्छा महसूस हो रहा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 20 वर्षीय दामिनी मंडावी ने कहा कि मतदान करने का अनुभव अच्छा रहा है। लोकतंत्र में प्राप्त अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान केन्द्र में 80 वर्षीय महिला देववती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा मेश्राम ने भी मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news