गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में भूपेश के वादे कोरे-नेहरू साहू
29-Jan-2022 4:03 PM
छत्तीसगढ़ में भूपेश के वादे कोरे-नेहरू साहू

नवापारा-राजिम, 29 जनवरी। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने चले हैं।  
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की शासन संभालने से ज्यादा सैर सपाटे में ज्यादा समय दे रहे हैं। यहां जनता मुख्यमंत्री से उनके वादे निभाने की आस लिए बैठे हैं तो मुख्यमंत्री जी दीगर राज्यों की जनता को झूठे आस बंधा रही है कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रू में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की गृहणियों को ठगने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को ठगने में व्यस्त हैं पर हर बार उनका जुमला आम जनता को लुभा नहीं सकता। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को आईना दिख जाएगा और इस आईने में भूपेश बघेल को भी अपना चेहरा निहारना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news