गरियाबंद

जनपद पंचायत सदस्य को दी पद एवं गोपनीयता की शपथ
18-Feb-2022 6:41 PM
  जनपद पंचायत सदस्य को दी पद एवं गोपनीयता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 18 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7 में नव निर्वाचित जनपद सदस्य छबिराम नेताम का जनपद पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शपथ ग्रहण दिलाया। ततपश्चात नव निर्वाचित जनपद सदस्य का उपस्तिथ जनपद सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया।

 ज्ञात हो कि गरियाबंद जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य  क्षेत्र क्रामक 7 के पूर्व जनपद सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर रिक्त जनपद सदस्य के लिए 2021- 22 में  त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत  जनपद सदस्य  क्षेत्र क्रमांक 7 दातबाय कला का बीते  दिनों उप चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें नव निर्वाचित जनपद सदस्य छबिराम नेताम को जनपद कार्यालय सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके डहरिया जनपद पंचायत द्वारा उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, जनपद सदस्य एवं जनपद कार्यालय के कर्मचारीगण की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करवाया गया।

शुक्रवार को जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित सदस्य छबिराम नेताम के द्वारा शपथ ग्रहण दिलाया। शपथ ग्रहण पश्चात नव निर्वाचित जनपद सदस्य छबिराम नेताम का परिचयात्मक चर्चा उपस्तिथ जनपद पंचायत  कर्मचारियों  व सभी जनपद सदस्यों के साथ परिचयात्मक चर्चा  हुआ।

इस दौरान जनपद पंचायत  उपध्यक्ष प्रवीण यादव, खिलेश्वरी आयाम, शकुंतला साहु, यमुना साहु, चंदाबारले, रमसिला चन्द्रवंशी,  श्यामा दीवान, बिरेंद्र कमलेश,  अशोक धुव , एमएल पैकरा, आर पी बंजारा, कार्यक्रम अधिकारी, उत्तम सिदार, नीलकंठ कंवर, राकेश साहू, एवं कर्मचारियों जनपद सदस्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news