गरियाबंद

पूर्व सांसद चंदूलाल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनाने का किया दावा
19-Feb-2022 2:56 PM
पूर्व सांसद चंदूलाल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनाने का किया दावा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 फरवरी ।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार करने का दायित्व दिया है। जिसमें अलग-अलग विधानसभा लखनऊ पश्चिम एवं सरोजनी नगर क्षेत्र में सौंपा गया है। श्री साहू चुनाव प्रचार के दौरान लगातार गाँव मोहल्ले वार्डों का दौरा कर जनता से फीडबैक ले रहे है।

वे भाजपा की योजनाओं तथा विकास कार्यों के आधार पर भाजपा को पुन: विजयश्री दिलाने मतदान करने की अपील कर रहे है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा के लोक कल्याणकारी संकल्प पत्र में युवाओं को दो करोड़ कम्प्यूटर टेबलेट या स्मार्टफोन हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे।

इसके साथ ही अनेक लोक कल्याणकारी योजना को शामिल किया गया है। 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन जैसे अनेक लोककल्याणकारी योजना शामिल है। जनता का रूझान भाजपा के प्रति सकारात्मक है।

भय भ्रष्टाचार, गुंडाराज का दमन करने वाली भाजपा सरकार उत्तरप्रदेश में पुन: स्थापित होगी। उत्तर प्रदेश की जनता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा के निशान पर मुहर लगाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news