राजनांदगांव
रोहित कुमार वर्मा का निधन
24-Feb-2022 4:31 PM
![रोहित कुमार वर्मा का निधन रोहित कुमार वर्मा का निधन](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1645700487LACK_BOX_N_-_Copy.jpg)
अंबागढ़ चौकी, 24 फरवरी। कन्या शिक्षा परिसर में पदस्थ लेखापाल (60) रोहित कुमार वर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। स्व. वर्मा अंबागढ़ चौकी विकासखंड में ढाई दशक से स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीईओ कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पदस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सेम्हरा ठेलकाडीह में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ब्लॉक के शिक्षक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। खुज्जी विधायक छन्नी साहू, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी सहित अन्य लोगों ने स्व. वर्मा के निधन पर शोक जतातेे श्रद्धांजलि अर्पित की।