राजनांदगांव

विलुप्त प्रजातियों की चिडिय़ा की खोज
29-Jul-2024 3:13 PM
विलुप्त प्रजातियों की चिडिय़ा की खोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई।
विलुप्त प्रजातियों की चिडिय़ा की खोज में राजनांदगांव के पर्यावरण प्रेमी निकले। 28 जुलाई को सुबह 6 बजे ग्राम टोलागांव में बर्ड वॉल्क का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में अलग-अलग चिडिय़ा की प्रजाति जैसे कॉमन टेलरबर्ड, इंडिया पैराडाइस फ्लाईक्तचेर, वाईट-थ्रोअटेंड किंगफिशर, इंडियन सिल्वेरबिल, रेड वेंटेड बुलबुल, ग्रेटर कूकल, एशियन कोयल, लिटिल स्विफ्ट, प्लैन प्रिनिया, इंडियन करमोरांत, रोज रिंगएड पैराकीट, इंडियन रोलर, ओरिएंटल मैगपाई रोबिन को देखा गया। 

इस आयोजन में राजनांदगांव की फारेस्ट रेंज अफसर प्रगति ठाकुर, फारेस्ट गार्ड भावदास और राजनांदगांव निवासी शिक्षक तरणडीप अरोरा, भाजपा नेता शिवम यादव, ऐमजॉन के कार्यकर्ता शिवम दुबे, इन्वेस्टमेंट सलाहकार अनिरूद्ध जैन, सीजीपीएससी दावेदार ऋचा मेहरा,  हर्षा वर्मा, एग्रीकल्चर स्नातक लिकेश साहू, साक्षी यादव, आठवीं कक्षा से प्रखर भुनेश्वर शामिल थे और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा।  आयोजन के संचालक सौरव कुमार मेहरा ने राजनांदगांव के इतिहास में पहली बार बर्ड वॉक का आयोजन कराया तथा लोगों को पर्यावरण और चिडिय़ा के प्रति जागरूक कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news