राजनांदगांव

‘अभिव्यक्ति’ एप से जुडऩे नांदगांव पुलिस का नारी सुरक्षा कार्यक्रम शुरू
25-Feb-2022 5:48 PM
‘अभिव्यक्ति’ एप से जुडऩे नांदगांव पुलिस का नारी सुरक्षा कार्यक्रम शुरू

आईजी-एसपी और महापौर हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 फरवरी। सशक्त नारी-सशक्त समाज का संदेश को पुख्ता बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने  ‘अभिव्यक्ति’ एप के जरिये जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के पहले समारोह में दुर्ग आईजी ओपी पाल और एसपी संतोष सिंह समेत राजनीतिक, गैर राजनीतिक वर्ग के लोग शामिल हुए।  कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजनांदगांव पुलिस ने अभिव्यक्ति एप से नारी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के लिए फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम एकाउंट से लोगों को जुडऩे की अपील की है। महिलाओं के मान-सम्मान से जुड़े मामलों में पुलिस काफी गंभीर है। हाल ही के वर्षों में महिला अपराधों की बढ़ती संख्या से निपटते हुए पुलिस सामाजिक मोर्चों पर भी जनजागरूक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज  आला अफसरों की मौजूदगी में कार्यशाला में अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं ने अपने विचार रखे।

 महिलाओं के मत के आधार पर पुलिस आने वाले समय में और भी ठोस निर्णय के साथ कार्य करेगी। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये भी आम लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए अकाउंट खोले हैं। जिसमें किसी भी तरह की समस्या होने पर विशेषकर घरेलू हिंसा, उत्पीडऩ और अन्य मामलों में पुलिस से मदद मिलेगी। पुलिस की ओर से 1930 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर से भी आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस आसानी से महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंच सकती है।  कार्यक्रम में समाजसेवी शारदा तिवारी समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news