गरियाबंद

राजिम माघी पुन्नी मेला में आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान
28-Feb-2022 4:50 PM
राजिम माघी पुन्नी मेला में आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम,28 फरवरी ।
आम आदमी पार्टी गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डीजी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में राजिम माघी पुन्नी मेला में आम आदमी पार्टी ने पंडाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी से प्रभावित होकर सदस्यता ली। श्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा से परेशान हो गई है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।

लोग आम आदमी पार्टी को बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का झुकाव बढ़ रही है इस ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी महिला सुरक्षा और अन्य तमाम जनता दिल्ली मॉडल से खुश है।

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर लोग छत्तीसगढ़ में भी आदमी पार्टी को चाह रहे हैं। इसी उद्देश्य को लेकर आप द्वारा राजिम मेला में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें मेला घूमने आए लोग एकाएक पंडाल में पहुंचकर जानकारी लेकर सदस्यता अभियान में जुड़ते गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरविंद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष महादेव साहू, अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, उपाध्यक्ष संजू विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष राज यादव आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news