राजनांदगांव

कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
20-Mar-2022 7:06 PM
  कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 मार्च। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 की तैयारी संबंध में स्थैतिक निगरानी दल, चेकपोस्ट और निर्वाचन के लिए बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया तथा चेक पोस्ट में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में वाहनों की जांच, आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी संबंधी रजिस्टर संधारित करने कहा। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में प्रत्येक आने-जाने वाली वाहनों की जांच की जाए और इसकी वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर सिन्हा और एसपी सिंह ने मतदान केन्द्र पेंड्रीकला, भरदाकला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहें। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी खैरागढ़ लवकेश धु्रव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news