राजनांदगांव

चुनाव व्यय मानिटरिंग के लिए उडऩदस्ता टीम का गठन
22-Mar-2022 3:37 PM
चुनाव व्यय मानिटरिंग के लिए उडऩदस्ता टीम का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मार्च।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्र.-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु उडऩदस्ता टीम का गठन के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। संशोधित आदेश में निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए गठित उडऩदस्ता दल द्वारा तीन पालियों में कार्य किया जाएगा। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कार्य किया जाएगा।

जारी आदेश के अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक दल क्रमांक 1 में परिक्षेत्र सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा योगेश त्रिपाठी एवं सहायक उप निरीक्षक थाना साल्हेवारा चेतन नेताम की ड्यूटी साल्हेवारा, गंडई नांदिया, दनिया क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 2 में उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खैरागढ़ मनीष चंदेहे एवं सहायक उप निरीक्षक थाना खैरागढ़ पवन साय लकड़ा की ड्यूटी अतरिया, जालबांधा, ठेलकाडीह, बढ़ईटोला, पांडादाह क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 3 में उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छुईखदान चेतन साहू एवं सहायक उप निरीक्षक थाना छुईखदान ज्ञानसिंह कुरेटी की ड्यूटी उदयपुर, बुंदेली, अतरियारोड, विक्रमपुर, गातापार, अमलीडीहकला, डोकराभांठा एवं मंडला क्षेत्र में लगाई गई है।

द्वितीय पाली दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक दल क्र. 4 में उप अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव संजय उइके एवं सहायक उप निरीक्षक पुलिस चौकी चिचोला विनोद कुमार वर्मा की ड्यूटी साल्हेवारा, गंडई नांदिया, दनिया क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 5 में उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव रवि सिंह साहू एवं सहायक उप निरीक्षक थाना अंबागढ़ चौकी हेमंत बोरकर की ड्यूटी अतरिया, जालबांधा, ठेलकाडीह, बढ़ईटोला, पांडादाह क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 6 में उप अभियंता कार्यालय जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अभिनव श्रीवास्तव एवं सहायक उप निरीक्षक थाना अजाक नरेन्द्र भंडारी की ड्यूटी उदयपुर, बुंदेली, अतरिया रोड, विक्रमपुर, गातापार, अमलीडीहकला, डोकराभांठा एवं मंडला क्षेत्र में लगाई गई है।

तृतीय पाली रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक दल क्र. 7 में उप अभियंता कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजनांदगांव सौरभ ताम्रकार एवं सहायक उप निरीक्षक थाना सोमनी इसराफील खान की ड्यूटी साल्हेवारा, गंडई नांदिया, दनिया क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 8 में उप अभियंता कार्यालय छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण राजनांदगांव लक्ष्मीकांत राणा एवं सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली मोतीलाल सूर्यवानी की ड्यूटी अतरिया, जालबांधा, ठेलकाडीह, बढ़ईटोला, पांडादाह क्षेत्र में लगाई गई है। दल क्र. 9 में उप अभियंता कार्यालय परि. क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2 प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना राजनांदगांव लोमेश साहू एवं सहायक उप निरीक्षक पुलिस चौकी चिखली रविशंकर पैकरा की ड्यूटी उदयपुर, बुंदेली, अतरिया रोड, विक्रमपुर, गातापार, अमलीडीहकला, डोकराभांठा एवं मंडला क्षेत्र में लगाई गई है। उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खैरागढ़ दिनेश धु्रव, वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी खैरागढ़ रविन्द्र मेहरा को रिजर्व में रखा गया है। सभी दल के साथ एक विडियो ग्राफर नियुक्त किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उडऩदस्ता दल निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार-खर्चा, रिश्वत की मदों का नगद या वस्तुरूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोलाबारूद, शराब या असमाजिक तत्वों आदि पर निगरानी रखेगी। जांच की समस्त प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जाएगी। थाना प्रभारी अपने दल में आवश्कतानुसार सुरक्षा बल के साथ रहेंगे। संबंधित अधिकारी, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर एवं अनुविक्षण नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना एवं निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। समस्त अधिकारी निर्वाचन व्यय मानिटरिंग में दिए गए आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। समस्त अधिकारी निर्वाचन व्यय मानिटरिंग से संबंधित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रत्येक उडऩदस्ता दल निर्वाचन के दौरान प्रतिदिन दिए गए डेली रिपोर्ट, पुलिस प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर एवं निर्वाचन व्यय अनुविक्षण सेल के प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

उप निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु स्थैतिक निगरानी दल का गठन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। संशोधित आदेश में निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दल द्वारा तीन पालियों में कार्य किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 6  से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2  से रात्रि 10 बजे तक और तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news