कोण्डागांव

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बालक आश्रम करियाकाटा के 8 विद्यार्थियों का चयन
11-Apr-2022 9:55 PM
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बालक आश्रम करियाकाटा के 8 विद्यार्थियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 अप्रैल।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जिला स्तरीय आवासीय एकलव्य विद्यालय गोलावंड विकास खंड में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु बालक आश्रम करियाकाटा संकुल मयूर डोंगर के आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ।
 
उल्लेखनीय है कि इस कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु पात्रता परीक्षा में बालक आश्रम करियाकाटा के विद्यार्थी रीकेश नेताम ने विकासखंड कोण्डागांव प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहां प्रावीण्य सूची के प्रथम पांच में बालक आश्रम करिया कांटा के दो छात्रों व प्रावीण्य सूची के प्रथम दस मे तीन विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

बालक आश्रम करियाकाटा के कक्षा पांच के बीस में से आठ विद्यार्थियों का जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन होने से हर्ष का माहौल है। संस्था के शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। विगत वर्ष भी बालक आश्रम करिया कोटा के ग्यारह विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थियों का चयन कक्षा पांचवीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन हुआ था।

संस्था की इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी शंकर लाल मंडावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, समाज सेवी व शिक्षाविद सुरंजन आचार्य, प्रभारी प्राचार्य शा. उच्च. मा. विद्यालय विद्यालय शामपुर विकास खंड माकड़ी अनूप विश्वास, संतोष निषाद, सी. ए. सी. मालकोट, दुर्गा शंकर दीवान सी.ए सी मयूर डोंगर मुकेश सैमसन संकुल प्राचार्य शा. उच्च. मा. विद्यालय मयूर डोंगर पवन कुमार साहू, सुनील चंदेल, बृजेश तिवारी, मधु तिवारी, आदि ने बालक आश्रम करिया काटा शाला परिवार को अपनी शुभेच्छाएं संप्रेषित की है। ज्ञात है कि, बालक आश्रम करियाकाटा में विभिन्न 28 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news