बस्तर

बस्तर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे-मेघवाल
23-Apr-2022 9:31 PM
बस्तर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे-मेघवाल

   छग में लहराएगा भाजपा की जीत का परचम    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 अप्रैल।
दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आहुत बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुये और अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जैसा कुशल नेतृत्व हमें व देश को मिला है, देश के प्रत्येक भू-भाग व जिलों में विकास के काम व समस्याओं का निदान हो रहा है। आकांक्षी जिलों के रूप में इसी दिशा में कार्य हो रहा है। बस्तर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण होंगे। भाजपा के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं के निदान और जनहित के कार्यों को लेकर सतत् सक्रिय रहे। आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुकी है। हालिया संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में जहां जीत दर्ज कर सरकार बनायी, वहीं कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुयी है। कमजोर हो चुकी कांग्रेस के नेता बेतुकी बयानबाजी कर रहे हंै। जिस पर ध्यान न देकर भाजपा कार्यकर्ता जनता से जुड़े कार्यों को पूरा करने में मनोयोग से जुटे रहें।

श्री मेघवाल ने कहा कि बस्तर की बेहतरी व विकास के लिए जितने भी कार्य लंबित हंै, केन्द्र सरकार के तरफ से उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने की दिशा में सार्थक पहल होगी। रावघाट जगदलपुर रेल मार्ग के लिए प्राथमिकता से कार्य होंगे, इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सीधे फोन पर बातचीत कर यह महत्वपूर्ण विषय उनके संज्ञान में लाया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,  संतोष बाफना, कमलचंद्र भंजदेव, वेदवती कश्यप, शिवनारायण पाण्डे, विद्याशरण तिवारी, राजाराम तोड़ेम, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, अश्वनी सरडे, रामानंद मिश्रा, योगेन्द्र कौशिक, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बघेल, परीस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, विनायक गोयल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news