राजनांदगांव

वेसलियन की मुस्कान 10वीं बोर्ड की टॉप टेन में 9वें स्थान पर
15-May-2022 3:28 PM
वेसलियन की मुस्कान 10वीं बोर्ड की टॉप टेन में 9वें स्थान पर

वेसलियन हिन्दी मीडियम शाला का बढ़ाया गौरव

राजनांदगांव, 15 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा शनिवार को घोषित 10वीं बोर्ड की परीक्षा में स्थानीय वेसलियन हिन्दी मीडियम स्कूल की छात्रा मुस्कान गजभिये ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रदेश के मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के टॉप-टेन में जगह बनाने वाली मुस्कान शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। स्कूल के अलावा घर में नियमित अध्ययन कर मुस्कान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्था के प्राचार्य संजय गार्डिया एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत भी मुस्कान की सफलता की वजह रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक वेसलियन स्कूल की छात्रा मुस्कान गजभिये ने 97 प्रतिशत के साथ राज्य प्रावीण्य सूची 2022 में 9वां स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान की राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में सफलता इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि वह निगम के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news